न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीडभाड वाली मुंबई के बेस्ट रोमांटिक प्लेस, कपल्स बिता सकेंगे यहां सुकून के पल

सपनों की नगरी मुंबई बॉलीवुड की रंगीन दुनिया के लिए जानी जाती हैं जो हर युवा को आकर्षित करती है। कई बार ऐसे मौके आते है जब मुंबई के भीडभाड भरे माहौल में लोग शांति और सुकून के साथ कुछ पल बिताने की चाहत रखते है,

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Feb 2023 8:09:04

भीडभाड वाली मुंबई के बेस्ट रोमांटिक प्लेस, कपल्स बिता सकेंगे यहां सुकून के पल

सपनों की नगरी मुंबई बॉलीवुड की रंगीन दुनिया के लिए जानी जाती हैं जो हर युवा को आकर्षित करती है। कई बार ऐसे मौके आते है जब मुंबई के भीडभाड भरे माहौल में लोग शांति और सुकून के साथ कुछ पल बिताने की चाहत रखते है, खासतौर से बात जब कपल्स की हो। जी हां, कपल्स ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां वे अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें। अगर आप भी मुंबई के बेस्ट रोमांटिक प्लेस पर अपने पार्टनर के साथ जाना चाहते हैं तो हम इन जगहों का चुनाव करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रोमांटिक प्लेस के तौर पर जानी जाती हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर घंटों बात कर सकते है। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

mumbai,maharashtra,love spots in mumbai,tourist places in mumbai

मरीन ड्राइव

कपल्स के घूमने के लिए मरीन ड्राइव एक ऐसी जगह है जिसके बारे में शायद ऐसा कोई भी कपल हो जो इसके बारे में जानता ना हो। दक्षिण मुंबई तट के साथ नरीमन पॉइंट के दक्षिणी छोर से शुरू होने वाला मरीन ड्राइव मुंबई के बेस्ट रोमांटिक प्लेसेस में से एक है जहाँ आप शाम के समय बड़ी संख्या में कपल्स को घूमते हुए देखेगें। जब भी आप अपने कपल के साथ यहाँ आयेगें तो अपने प्यार के साथ बैठकर ढेर सारी बातें कर सकते है, एक दुसरे के साथ पानी की बौझारों से मस्ती कर सकते है इनके अलावा सबसे खास सूर्यास्त के मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारों को फील कर सकते है।

mumbai,maharashtra,love spots in mumbai,tourist places in mumbai

बैंडस्टैंड

बैंडस्टैंड बांद्रा में समुद्र के किनारे एक चट्टानों को बीच रास्ता है। इस जगह को हैंगआउट स्पॉट और जॉगर्स पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यहां रोज काफी संख्सा में कपल्स देखे जा सकते हैं। बैंडस्टैंड पर चट्टानी पत्थरों पर बैठकर कपल्स एक दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं। यहां से भी सनसैट का खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है।

mumbai,maharashtra,love spots in mumbai,tourist places in mumbai

गेटवे ऑफ इंडिया

अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ मजेदार एक्टिविटी करना चाहते हैं, तो गेटवे ऑफ इंडिया में बोट राइड का मजा ले सकते हैं। ये राइड कपल्स द्वारा बेहद पसंद की जाती है। बोट राइड करते हुए आप शांत समुद्र और मुंबई का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। इसके साथ-साथ फेरी राइड करते हुए सूर्यास्त का आकर्षण लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

mumbai,maharashtra,love spots in mumbai,tourist places in mumbai

वर्ली सी-फेस

मुंबई के वर्ली में स्थित वर्ली सी-फेस अरब सागर की लहरों और पानी के बहाव के साथ चलनी वाली एक सड़क है जो मुख्य रूप से एक रोमांटिक सैर के लिए जानी जाती है। यदि आप मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड् के साथ एक रोमांटिक शाम बिताना चाहते है तो आपको वर्ली सी-फेस जरूर आना चाहिए। कपल्स के घूमने के लिए मुंबई की रोमांटिक जगहें में शामिल वर्ली सी-फेस मुंबई की ऐसी जगह हैं जहाँ आप अपने कपल के साथ शाम के समय चलने वाले ठंडी ठंडी हवा और यहाँ जलने वाले सुनहरी रौशनी के मध्य एक यादगार शाम व्यतीत कर सकते है। ऐसी शाम जो आपकी इस लव लाइफ के सबसे बेस्ट मुमेंट्स में से एक हो सकती है।

mumbai,maharashtra,love spots in mumbai,tourist places in mumbai

एस्सेल वर्ल्ड

अपने पार्टनर के साथ अगर आप जमकर मस्ती करना चाहते हैं तो आप मशहूर मनोरंजन पार्क एस्सेल वर्ल्ड बेस्ट है। यहां कपल एडवेंचर का मजा लेते हैं। यहां क्रेजी कप, कैटरपिलर, हुला लूप, रियो ग्रांडे ट्रेन, शॉट एंड ड्रॉप और सीनियर टेलीकॉमबैट, ब्रैट ज़ोन, वेटलॉनिक, एडवेंचर अमाज़ोनिया और व्हाट-ए-कोस्टर जैसी कई मजेदार राइड्स हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

mumbai,maharashtra,love spots in mumbai,tourist places in mumbai

हैंगिंग गार्डन

यदि आप बहुत टाइम से अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से मिल नही पाए है और अब मिलने के लिए किसी ऐसी जगह को सर्च कर रहे हैं जहाँ आप शहर की भीड़ भाड़ से दूर अकेले में एक दूसरे के साथ समय बिता सकें और ढेर सारी बातें कर सकें, तो इसके लिए आपको हैंगिंग गार्डन जाने की जरूरत है। हैंगिंग गार्डन कमला नेहरू पार्क के ठीक बगल में मालाबार हिल के ऊपर स्थित एक टैरेस गार्डन है जो अपने सुखद माहौल और खूबसूरत दृश्यों के लिए कपल्स के बीच काफी पॉपुलर बना हुआ है। जब भी आप अपने कपल के साथ हैंगिंग गार्डन आयेगें तो अपने जैसे बहुत से कपल्स को देख सकेगें जो दुनियादारी से दूर सिर्फ एक-दूसरे में खोये हुए है।

mumbai,maharashtra,love spots in mumbai,tourist places in mumbai

एलीफेंटा गुफायें

एलिफेंटा की गुफा 60,000 वर्ग फुट में फैली हुई है। अगर आप दोनों इतिहास जानने में बेहद रुचि रखते हैं, तो आपके लिए ये जगह बेहद खास है। आपको बता दें, इन गुफाओं तक आप गेटवे ऑफ इंडिया में की जाने वाली बोट राइड से भी पहुंचा जा सकता है। इस तरह आप बोट राइड का भी मजा ले लेंगे और भारत के विश्व धरोहर स्थल में आने वाली जगह एलिफेंटा की गुफा को भी देख लेंगे। इसके अलावा यहां ट्रैकिंग जैसी मजेदार एक्टिविटी भी करवाई जाती है।

mumbai,maharashtra,love spots in mumbai,tourist places in mumbai

जुहू बीच

जुहू बीच मुंबई में सबसे लंबा समुद्र तट और कपल्स के घूमने की सबसे सबसे अच्छी जगहें में से एक है जो शांत वातावरण और प्राकृतिक सुन्दरता के साथ साथ स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है। जहाँ अक्सर मुंबई के लोग अपने कपल भीड़ भाड़ से दूर एकांत में टाइम स्पेंड करने के लिए आते है। जुहू बीच मुंबई में कपल्स के घूमने के लिए ऐसी जगह हैं जहाँ आप शांत वातावरण में टाइम स्पेंड करने के साथ साथ कई एक्टिविटीज एन्जॉय भी कर सकते है इसके अलावा अपने लवर के साथ हाथों में हाथ डालकर रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते है साथ ही सनसेट के अद्भुद नजारों को फील कर सकते है। जुहू बीच के आसपास कई बार, पब और क्लब भी हैं जहाँ आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाईट लाइफ एन्जॉय करने के लिए जा सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर