न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफर की अच्छी यादें बनाती हैं सफरनामा, रोमांच से कम नहीं है भारत के ये सबसे लंबे बस रूट

ऐसे में आज हम आपके लिए देश के सबसे लंबे बस रूट की जानकारी लेकर आए हैं जिसमें सफर कर आप भी अपना यादगार सफरनामा बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन बस रूट के बारे में

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 1:30:57

सफर की अच्छी यादें बनाती हैं सफरनामा, रोमांच से कम नहीं है भारत के ये सबसे लंबे बस रूट

आपने अक्सर कई लोगों को कहते हुए सुना होगा कि मंजिल पर पहुंचने की खुशी सभी को होती हैं लेकिन यादगार तो सफरनामा ही बनता हैं जो उस मंजिल को पाने के लिए तय किया गया हैं। ऐसा ही कुछ ट्रेवलिंग के दौरान भी होता हैं जिसमें सफरनामा होना बहुत जरूरी हैं और इसके लिए बेस्ट हैं बस का सफर जिसमें अलग-अलग कस्बों, शहरों और छोटे-छोटे ढाबों, चाय की दुकानों, नए नजारों, संस्कृतियों को देखने का मौका मिलता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए देश के सबसे लंबे बस रूट की जानकारी लेकर आए हैं जिसमें सफर कर आप भी अपना यादगार सफरनामा बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन बस रूट के बारे में

longest bus routes of india,holidays,travel,tourism

चेन्नई से मुन्नार - Chennai to Munnar

चेन्नई से मुन्नार बस की सवारी स्वर्ग जैसा रूट पेश करती है, यहां से आप पुडुचेरी, रामपुरम, महाबलीपुरम और अन्य शहरों के रास्ते से होकर जाएंगे। इस रूट पर आपको कई हरियाली और पुराने शहर देखने को मिलेंगे। मुन्नार जाएं तो यहां के चाय के बागान, झरनें, झीलें देखना न भूलें। मुन्नार में कुछ प्रमुख आकर्षण लक्कम झरने और कुंडला झील हैं। चेन्नई से मुन्नार बस की सवारी में 620 किमी की दूरी तय करने में लगभग 12 घंटे लगते हैं।

longest bus routes of india,holidays,travel,tourism

दिल्ली से धर्मशाला - Delhi to Dharamshala

दिल्ली से धर्मशाला बस यात्रा भारत में सबसे लोकप्रिय रूट में से एक है। यहां की चौड़ी सड़कों वाले हाइवे से अच्छे से पहुंचा जा सकता है। बस करनाल, चंडीगढ़ और अंबाला शहरों से होकर जाती है। बीच-बीच में दिखने वाले परांठे वाले ढाबे इस जगह को और खास बनाते हैं। इस बस रूट में आपको शानदार नजारे और आंखों को सुकून पहुंचाने वाली पहाड़ियां देखने को मिलेंगी। दिल्ली से धर्मशाला की दूरी 470 किमी है, जिसमें लगभग 10 घंटे लगते हैं।

longest bus routes of india,holidays,travel,tourism

बेंगलुरु से जोधपुर - Bangalore to Jodhpur

बेंगलुरु से जोधपुर की बस यात्रा भारत में सबसे लंबी यात्रा में से एक है। बस मुंबई, अहमदाबाद, सूरत और अन्य शहरों से होकर गुजरती है। इस रूट से जाते हुए सड़कें आपको चौड़ी मिलेंगी, साथ ही ये जर्नी आपको शहर की हलचल से लेकर बड़े-बड़े खेतों से होकर निकालती है। जोधपुर, जिसे नीले शहर के नाम से भी जाना जाता है, यहां पहुंचने के बाद आपको राजस्थान की खूबसूरती का एहसास होगा। जोधपुर के कुछ प्रमुख आकर्षणों में आप मेहरानगढ़ किला और कायलाना झील जरूर देखेंगे। बेंगलुरु से जोधपुर की बस यात्रा में 1943 किमी की दूरी तय करने में लगभग 37 घंटे लगते हैं। इस रूट के टिकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।

longest bus routes of india,holidays,travel,tourism

दिल्ली से उदयपुर - Delhi to Udaipur

दिल्ली से उदयपुर के लिए बस की सवारी आपको राजस्थान के कई अलग-अलग शहरों और कस्बों जैसे नीमराणा, अजमेर, भानगढ़ की ओर ले जाती है। इस रूट में आपको प्राचीन संरचना, किले, रेत के टीले और रंगीन पोशाक पहने स्थानीय लोग देखने को मिलेंगे। झीलों की नगरी उदयपुर पहुंचने के बाद आप यहां की वास्तुकला और खुशनुमा माहौल के दीवाने हो जाएंगे। दिल्ली से उदयपुर की बस यात्रा में 672 किमी की दूरी तय करने में लगभग 11 घंटे लगते हैं।

longest bus routes of india,holidays,travel,tourism

चेन्नई से पंबा - Chennai to Pamba

ज्यादातर लोग चेन्नई से पंबा बस रूट का उपयोग सबरीमाला मंदिर जाने के लिए करते हैं। हालांकि, पंबा में ही करने के लिए काफी कुछ मौजूद है। नई सड़कों के साथ चेन्नई से पंबा जाते हुए आप त्रिची, मदुरै और अन्य शहरों से होकर गुजरेंगे। पंबा जाते हुए आपको नदियां और कई हरी भरी हरियाली देखने को मिलेगी। चेन्नई से पंबा तक की बस यात्रा में 656 किमी की दूरी तय करने में लगभग 12 से 13 घंटे लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!