न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पशु प्रेमियों की पसंदीदा जगह बनते हैं ये चिड़ियाघर, दुनियाभर में रखते हैं अनोखी पहचान

घूमने के लिए किस जगह का चुनाव किया जाए, यह हर किसी की अपनी पसंद पर निर्भर करता हैं। किसी को प्राकृतिक नजारे पसंद होते हैं, तो वह किसी हिल स्टेशन के लिए निकल पड़ता हैं, वहीँ किसी को एडवेंचर पसंद हो तो वो ट्रेकिंग करना पसंद करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Oct 2022 6:41:49

पशु प्रेमियों की पसंदीदा जगह बनते हैं ये चिड़ियाघर, दुनियाभर में रखते हैं अनोखी पहचान

घूमने के लिए किस जगह का चुनाव किया जाए, यह हर किसी की अपनी पसंद पर निर्भर करता हैं। किसी को प्राकृतिक नजारे पसंद होते हैं, तो वह किसी हिल स्टेशन के लिए निकल पड़ता हैं, वहीँ किसी को एडवेंचर पसंद हो तो वो ट्रेकिंग करना पसंद करता हैं। इसी तरह कई लोगों को पशु-पक्षी से बहुत प्यार होता हैं और वे किसी ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां वे पशु-पक्षियों को निहार सकें। ऐसे में आज हम आपको देश के कुछ प्रसिद्द चिड़ियाघरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको दुर्लभ जीवों को भी देखने का मौका मिलेगा। देश के ये चिड़ियाघर दुनियाभर में अपनी विशेषता के लिए जाने जाते हैं। आइये जानते हैं इन चिड़ियाघरों के बारे में...

zoo,famous zoo in india,list of famous zoo in india,travel,holidays in india

मैसूर का चिड़ियाघर

मैसूर में देश-विदेश से लाए गए कई खास पशु-पक्षी देखने को मिल जाएंगे। यहां सफेद हाथी और सफेद मोर जैसे खूबसूरत पशु-पक्षी देखने को मिलते हैं। मैसूर का चिड़ियाघर बहुत पुराना है। 1892 में जू के रूप में संरक्षित होने वाला ये चिड़ियाघर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे पुराने चिड़ियाघरों में से एक है। इसके पास में करंजी झील होने की वजह से यहां हर साल प्रवासी पक्षी आते हैं। यहां हाथी, सफेद मोर, दरियाई घोड़े, गैंडे और गोरिल्ला के अलावा देश-विदेश की कई प्रजातियां हैं। इसके अलावा यहाँ भारतीय और विदेशी पेड़ों की करीब 85 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। इस चिड़ियाघर में करंजी झील भी है, जहां हर साल बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं।

zoo,famous zoo in india,list of famous zoo in india,travel,holidays in india

दिल्ली का चिड़ियाघर

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित चिड़ियाघर भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक है। इस चिड़ियाघर का निर्माण 1959 में श्रीलंका के डिज़ाइनर मेजर वाइनमेन और पश्चिम जर्मनी के कार्ल हेगलबेक ने किया था। यह चिड़ियाघर दिल्ली के पुराने किले के पास स्थित है। यह चिड़ियाघर 214 एकड़ में फैला हुआ है, यहाँ जानवरों और पक्षियों की 22000 प्रजातियां और 200 प्रकार के पेड़ हैं। इस चिड़ियाघर में एक पुस्तकालय भी है जहां पर्यटक पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस चिड़ियाघर में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और अमेरिका जैसे देशों के सरीसृप, स्तनधारी और पक्षी आपको देखने को मिलेंगे। जब भी आपको दिल्ली जाने का मौका मिले, इस चिड़ियाघर में जरूर जाएं।

zoo,famous zoo in india,list of famous zoo in india,travel,holidays in india

पुणे का चिड़ियाघर

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित चिड़ियाघर को राजीव गांधी प्राणी उद्यान के नाम से जाना जाता है। इस चिड़ियाघर में अन्य जानवरों के अलावा उन जानवरों को भी रखा जाता हैं जो अनाथ होते हैं और उनकी अच्छी देखभाल की जाती है। इंडियन रॉक पायथन, रसले वाइपर से लेकर किंग कोबरा जैसे जहरीले सांपों की प्रजातियां इस चिड़ियाघर में आपको देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा अगर आप शेर देखना चाहते हैं तो इस चिड़ियाघर में आकर आपकी यह मुराद भी पूरी हो जाएगी। यहां सफेद शेर, बंगाल टाइगर, चीता और पीफाइल और ब्लैकबक्स जैसे पक्षी आकर्षक का केंद्र है।

zoo,famous zoo in india,list of famous zoo in india,travel,holidays in india

केरल का चिड़ियाघर

दक्षिण भारत में स्थित केरल का त्रिवेंद्रम चिड़ियाघर देश के सबसे बड़े और लोकप्रिय चिड़ियाघरों में से एक है। यह 500 एकड़ जगह में फैला हुआ हैं। इस चिड़ियाघर का निर्माण 1857 ई में हुआ था और यह देश का दूसरा सबसे पुराना चिड़ियाघर है। तिरुवनंतपुरम के पीएमजी जंक्शन के पास स्थित यह चिड़ियाघर 55 एकड़ में फैला हुआ है। इस चिड़ियाघर में अफ्रीकन मूल के शेर भी मौजूद हैं। इसके अलावा यहाँ मेंड्रिल बंदर व विदेशी पक्षी भी हैं। यहाँ भारतीय और विदेशी पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों का संग्रह है। इस चिड़ियाघर में नीलगिरि लंगूर, भारतीय गैंडा, एशियाई शेर और रॉयल बंगाल टाइगर देखने को मिलते हैं।

zoo,famous zoo in india,list of famous zoo in india,travel,holidays in india

हैदराबाद का चिड़ियाघर

आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में स्थित चिड़ियाघर भारत के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक है। इस चिड़ियाघर को नेहरू जियोलॉजिकल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह चिड़ियाघर ना केवल देश बल्कि दुनियाभर में मशहूर है। यह चिड़ियाघर 380 एकड़ में फैला हुआ है और यहाँ एक झील भी है। इस चिड़ियाघर की स्थापना 1963 में हुई थी। इस चिड़ियाघर में हैदराबाद में दुर्लभ प्रजाति के शेर देखने को मिलते हैं। इसके अलावा यहां कई दूसरे देशों से लाए गए पशु -पक्षियों को रखा गया है। इस चिड़ियाघर में पर्यटक खुद के वाहन से भी घूम सकते हैं।

zoo,famous zoo in india,list of famous zoo in india,travel,holidays in india

चेन्नई का चिड़ियाघर

चेन्नई में स्थित अरिनगर अन्ना जुलॉजिकल पार्क भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। यह देश का सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध चिड़ियाघर है और इसे देश का पहला पब्लिक जू भी कहा जाता है। इस चिड़ियाघर को पहले मद्रास जू के नाम से जाना जाता था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर तमिल नेता अरिनगर अन्ना के नाम पर कर दिया गया। यह चिड़ियाघर लगभग 1300 एकड़ में फैला हुआ है और यहाँ 1500 से ज्यादा पशु-पक्षियों की प्रजातियां मौजूद हैं। इसके साथ ही इस चिड़ियाघर में पेड़-पौधों की 2553 प्रजातियाँ मौजूद हैं।

zoo,famous zoo in india,list of famous zoo in india,travel,holidays in india

चंडीगढ़ का चिड़ियाघर

प्रकृति प्रेमियों के लिए चंडीगढ़ का चिड़ियाघर किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। 202 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में फैला चंडीगढ़ का छतबीर चिड़ियाघर नॉर्थ इंडिया का सबसे विशाल प्राणी उद्यान है। 1977 से पहले यह सिर्फ एक खास का मैदान था लेकिन बाद में इसे एक बड़े प्राणी उद्यान में बदल दिया गया। इसे महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क के रूप में जाना जाता हैं। अगर आप लॉयन सफारी के शौकीन हैं तो अपने कामकाज से समय निकालकर यहां जरूर आईये। यहां की झील और हरियाली से भरा वातावरण आपको सुखद अहसास देगा।

zoo,famous zoo in india,list of famous zoo in india,travel,holidays in india

असम का चिड़ियाघर

असम के गुवाहाटी में स्थित चिड़ियाघर देश के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक है। लगभग 1.75 किलोमीटर में फैले हुए इस चिड़ियाघर की स्थापना 1957 में हुई थी। इस चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर, एशियाटिक लायन, हिमालनीय काला भालू, भारतीय गैंडे के अलावा कई देशी और विदेशी पशु-पक्षी मौजूद हैं। इसके अलावा इस चिड़ियाघर में विलुप्तप्राय और दुनिया के सबसे छोटे जंगली सूअर, पिग्मी हॉग (प्रोक्यूला सालवानिया) का संरक्षण भी किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद