न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के इन खतरनाक बीच पर जाने से कतराते हैं लोग, कांप उठती हैं रूह

घूमना-फिरना सभी पसंद करते हैं और इसके लिए ऐसी जगह का चुनाव करते हैं जो उनके घूमने के समय को आनंदित बनाने का काम करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Feb 2023 5:20:06

दुनिया के इन खतरनाक बीच पर जाने से कतराते हैं लोग, कांप उठती हैं रूह

घूमना-फिरना सभी पसंद करते हैं और इसके लिए ऐसी जगह का चुनाव करते हैं जो उनके घूमने के समय को आनंदित बनाने का काम करें। आने वाले दिनों में गर्मियां आने वाली हैं और ऐसे समय में घूमने के लिए लोग समुद्री तटों की ओर अपना रूख करते हैं जहां पानी से अठखेलियां की जा सकें। समंदर की लहरों के साथ मौज-मस्ती करने का अलग ही आनंद है। लेकिन दुनिया दुनिया के इन सुंदर बीचों में से कुछ बीच ऐसे भी हैं जहां जाना पर्यटकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। हम आपको जिन बीचेस के बारे में बताने जा रहे हैं वहां जाने के लिए सैलानियों को हिम्मत जुटानी पड़ती है। अब आपके दिमाग में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा क्या है इन समुद्री तटों पर। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

list of dangerous beaches worldwide,10 most dangerous beaches in the world,worlds most dangerous beaches,dealiest beaches in the world,most dangerous beaches rip currents,travel,travel guide,travel tips in hindi

न्यू स्मायर्ना बीच, अमेरिका

अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित न्यू स्मायर्ना बीच दुनिया में सबसे खतरनाक और अजीबो गरीब है। बताया जाता है कि इस बीच पर शार्क ने 100 से अधिक लोगों पर हमला किया है। इस समुद्र में कई और खतरनाक जीव हैं, जिसके चलते लोगों के मन में भय रहता है कि वो उन पर हमला न कर दें। यह बीच गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में 'द शार्क कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड' के नाम से दर्ज है।

list of dangerous beaches worldwide,10 most dangerous beaches in the world,worlds most dangerous beaches,dealiest beaches in the world,most dangerous beaches rip currents,travel,travel guide,travel tips in hindi

कंकाल तट, नामीबिया

इस डरावने समुद्र तट को कंकाल तट का नाम दिया गया है। यहां मौजूद घातक बेंगुएला करंट नियमित रूप से जहाज के मलबे का कारण बनता है, आसपास के पानी में शार्क की 11 प्रजातियां हैं। शेर और लकड़बग्घा सहित शिकारियों को समुद्र तट पर गश्त करते हुए देखा गया है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पुर्तगाली नाविकों ने इस तट का दूसरा नाम "द गेट्स ऑफ हेल" रखा था।

list of dangerous beaches worldwide,10 most dangerous beaches in the world,worlds most dangerous beaches,dealiest beaches in the world,most dangerous beaches rip currents,travel,travel guide,travel tips in hindi

प्लाया जीपोलाइट बीच, मैक्सिको

प्लाया जीपोलाइट बीच दुनिया के सबसे खूबसूरत सुमद्री तटों में शामिल है। यह मैक्सिको में स्थित है। प्लाया जीपोलाइट बीच जितना खूबसूरत है उतना ही खतरनाक भी है। आप सोच रहे होंगे कि यहां के जीव खतरनाक होंगे जो आपकी जान ले सकते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं। कहा जाता है कि यहां का पानी बेहद खतरनाक है। कभी-कभी यहां इतनी जानलेवा लहरें उठती हैं जिसमें डूबकर लोगों की मौत हो जाती है।

list of dangerous beaches worldwide,10 most dangerous beaches in the world,worlds most dangerous beaches,dealiest beaches in the world,most dangerous beaches rip currents,travel,travel guide,travel tips in hindi

प्रइआ दी बोआ बीच, ब्राजील

ब्राजील के जंगल पूरी में दुनिया में अपनी खबूसूरती के लिए जाने जाते हैं। इसी तरह ब्राजील में स्थित प्रइआ दी बोआ बीच की पहचान सबसे खतरनाक बीच के रूप में है। लोगो का मानना है कि इस समुद्र की शार्क बहुत ही खतरनाक हैं। शार्क ने यहां पर 50 से ज्यादा बार लोगों पर हमला किया है। खतरे को देखते हुए अब समुद्र के आसपास के इलाकों में सैलानियों के मौज-मस्ती करने के लिए घेरा बना दिया गया है।

list of dangerous beaches worldwide,10 most dangerous beaches in the world,worlds most dangerous beaches,dealiest beaches in the world,most dangerous beaches rip currents,travel,travel guide,travel tips in hindi

शेनझेन बीच, चीन

शेनझेन हांगकांग के करीब स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। आपको बता दें यह समुद्र तट बेहद खतरनाक है और यहां होने वाली दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। पर्यटन सीजन के दौरान यहां पर काफी भीड़-भाड़ होती है जिसकी वजह से इस जगह पर दुर्घटनाएं काफी बढ़ जाती है।

list of dangerous beaches worldwide,10 most dangerous beaches in the world,worlds most dangerous beaches,dealiest beaches in the world,most dangerous beaches rip currents,travel,travel guide,travel tips in hindi

हनाकापीआई बीच, हवाई

हवाई द्वीप में मौजूद हनाकापीआई बीच एक बेहद ही खूबसूरत बीच है। यहां का पानी बेहद शांत है जिसमें कई राज छिपे हुए हैं। यहां कुछ सालों से लेकर अभी तक 83 लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। खूबसूरत के साथ ही यह बेहद खतरनाक बीच है। गर्मियों के महीनों में हर रोज यहां हजारों लोग आते हैं।

list of dangerous beaches worldwide,10 most dangerous beaches in the world,worlds most dangerous beaches,dealiest beaches in the world,most dangerous beaches rip currents,travel,travel guide,travel tips in hindi

स्टैथे बीच यॉर्कशायर, ब्रिटेन

स्टैथे बीच ब्रिटेन में स्थित एक बीच है जो ज्यादा फेमस नहीं है लेकिन यह अपने कुछ सर्फिंग के अवसरों के लिए जानी जाती है। आपको बता दें कि इस बीच का पानी बहुत ही प्रदूषित हैं और यह यूरोप के सबसे खराब समुद्र तटों में से एक है। इस समुद्र तट पर किसी तैराक को देखना बहुत ही दुर्लभ है लेकिन यह बीच सर्फर और पैडल खेल के लिए जानी जाती है।

list of dangerous beaches worldwide,10 most dangerous beaches in the world,worlds most dangerous beaches,dealiest beaches in the world,most dangerous beaches rip currents,travel,travel guide,travel tips in hindi

केप ट्रिब्यूलेशन, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड में स्थित केप ट्रिब्यूलेशन बीच खतरनाक समुद्री तटों में शामिल है। इस इलाके में जेलीफिश, विषैले सांप, मगरमच्छ और कैसोवरीज के घर पाए जाते हैं। यह शायद दुनिया के सबसे डरावने जीव हैं। नेशनल ज्योग्राफिक के मुताबिक, कैसोवरी इमू से संबंधित बड़े, उड़ान रहित पक्षी हैं और इनका वजन 160 पाउंड से ज्यादा होता है। अगर आप इस पक्षी को छेड़ते हैं, तो यह गुस्से में आपको चोट पहुंचा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें