न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनहरा मौका! राम भक्तों के लिए IRCTC लाया स्पेशल पैकेज, 21 जून से शुरू होगी यात्रा, जानें इसके बारे में सबकुछ

भगवान श्रीराम के भक्तों के लिए यह अच्छी खबर है। अगर आप भगवान श्रीराम के सारे मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो IRCTC के नए टूर पैकेज जरिए कर सकेंगे। श्रद्धालु आईआरसीटीसी की ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ के जरिए संपूर्ण राम मंदिरों की यात्रा कर सकेंगे। इस टूर पैकेज में श्रद्धालु अयोध्या, जनकपुर (नेपाल), सीतामढ़ी, वाराणसी, नासिक और रामेश्वरम स्थित मंदिरों की यात्रा कर सकेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 May 2022 3:17:28

सुनहरा मौका! राम भक्तों के लिए IRCTC लाया स्पेशल पैकेज, 21 जून से शुरू होगी यात्रा, जानें इसके बारे में सबकुछ

भगवान श्रीराम के भक्तों के लिए यह अच्छी खबर है। अगर आप भगवान श्रीराम के सारे मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो IRCTC के नए टूर पैकेज जरिए कर सकेंगे। श्रद्धालु आईआरसीटीसी की ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ के जरिए संपूर्ण राम मंदिरों की यात्रा कर सकेंगे। इस टूर पैकेज में श्रद्धालु अयोध्या, जनकपुर (नेपाल), सीतामढ़ी, वाराणसी, नासिक और रामेश्वरम स्थित मंदिरों की यात्रा कर सकेंगे।

आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा 21 जून से करीब 8,000 हजार किलोमीटर की श्री रामायण यात्रा 2022 (Shri Ramayana Yatra 2022) शुरू की जा रही है। यह यात्रा 18 दिन तक चलेगी। दिल्ली से शुरू होकर यह ट्रेन अयोध्या, बक्सर, सीतामढ़ी होते हुए पहली बार नेपाल के जनकपुर तक जाएगी। वहां से लौटने के पश्चात, ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम, भद्राचलम होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। इस दौरान यात्रियों को कुल 17 रात व 18 दिन बिताने होंगे। इस पैकेज की सबसे बड़ी खासियत है कि श्रद्धालु किराये का भुगतान EMI के जरिए कर सकेंगे। पैकेज में प्रति व्यक्ति टिकट की कीमत 62,370 रुपये है। जिसमें 3 एसी टियर, होटलों में रात्रि प्रवास, भोजन, बसों में दर्शन, यात्रा बीमा और गाइड सेवाएं शामिल हैं। ईएमआई विकल्प के लिए IRCTC ने Paytm और Razorpay के साथ करार किया है। इतना ही नहीं, पहले आने वाले 50 फीसदी लोगों के लिए 5% की छूट भी दी जाएगी।

irctc,ramayana yatra 2022,ram bhakt,holidays,travel

कहां से कहां तक होगी श्री रामायण यात्रा 2022

600 यात्रियों की क्षमता वाले 11 एसी थ्री टियर कोच होंगे। जिसमें आधुनिक किचन कार से यात्रियों को उनकी बर्थ पर ही स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। यात्रियों के मनोरंजन और यात्रा की जानकारी आदि प्रदान करने हेतु ट्रेन में इन्फोटेन्मेंट सिस्टम भी लगाया गया है। यात्रियों की सुविधा के अनुसार, ट्रेन में स्वच्छ शौचालय के साथ ही सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है, जो हर वक्त उनकी निगरानी करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस ट्रेन का निर्माण आलमबाग में किया जा रहा है, जो 10-15 दिन में बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगी।

irctc,ramayana yatra 2022,ram bhakt,holidays,travel

ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा, जहां पर्यटक राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान मंदिर और भारत मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद अगला गंतव्य बक्सर होगा जहां पर्यटकों को महर्षि विश्वामित्र और राम रेखा घाट का आश्रम दिखाया जाएगा जहां मेहमान गंगा में पवित्र डुबकी लगा सकते हैं। इसके बाद ट्रेन जयनगर होते हुए जनकपुर (नेपाल) के लिए रवाना होगी। जहां रात्रि विश्राम के बाद श्रद्धालु जनकपुर के राम-जानकी मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा, श्रद्धालुओं को सीता के जन्म स्थान सीतामढ़ी भी ले जाया जाएगा। फिर वहां से श्रद्धालु वापस वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान भक्त, आठ राज्य (उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश) व दूसरे देश नेपाल की यात्रा कर सकेंगे।

अभी तक श्री रामायण यात्रा के लिए कुल 285 लोगों मे बुकिंग कराई है। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से 61 और उत्तर प्रदेश से 55 बुकिंग की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत