न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में…’, बजट में घूमे इन 7 बीचेज पर

हम आपको आज गुजरात के कुछ ऐसे बीच के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप भी कहेंगे ‘कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में…’ जी हां, क्योंकि यहां आपको देश में विदेश का एहसास मिलेगा। तो चलिए आपको इन बीच के बारे में बताते है ।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 30 Nov 2022 11:44:03

‘कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में…’, बजट में घूमे इन 7 बीचेज पर

अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो यह ऐसा समय है जो ट्रेवलर्स के लिए बेस्ट है। नर्म-नर्म सर्दी में ट्रेवलिंग का अपना ही मजा होता है और अगर इस सर्दी में खूबसूरत समुद्र के किनारे यानी बीच हो, तो क्या ही कहने। अगर आप समंदर की नीली-नीली लहरों के किनारे वक्त बिताना चाहती हैं जो आपके बजट में भी हो, तो गुजरात से अच्छी जगह और कोई नहीं है। हम आपको आज गुजरात के कुछ ऐसे बीच के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप भी कहेंगे ‘कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में…’ जी हां, क्योंकि यहां आपको देश में विदेश का एहसास मिलेगा। तो चलिए आपको इन बीच के बारे में बताते है ।

if you want to go to any beach destination then definitely visit these 7 beaches of gujarat,holiday,travel,tourism

मांडवी बीच

अगर आपको खूबसूरत सफेद रेत में बैठकर ढलते सूरज को देखना है तो इंटरनेशनल डेस्टिनेशन छोड़िए और पहुंच जाइये कच्छे के मांडवी बीच। यहां आपको खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे, जो आपकी यादों में बस जाएंगे। इस बीच में लाइन से विंडमील्स भी लगी हैं, जो इसे एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती है।

if you want to go to any beach destination then definitely visit these 7 beaches of gujarat,holiday,travel,tourism

बेट आइलैंड

बेट आइलैंड, जिसे बेट द्वारका या शंखधर के नाम से भी जाना जाता है, कच्छ की खाड़ी के मुहाने पर स्थित है। यहां सैलानी मंदिर, सफेद रेत के बीच और कोरल रीफ्स देख सकते हैं। इस आइलैंड से न केवल शानदार सनसेट दिखता है, बल्कि आप यहां लहरों के पास ढेर सारी एडवेंचर एक्टिविटीज़ और वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा भी ले सकती हैं।

if you want to go to any beach destination then definitely visit these 7 beaches of gujarat,holiday,travel,tourism

गोपनाथ बीच

खंभात की खाड़ी के तट पर भावनगर में स्थित यह बीच अपनी सफाई और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। चूना पत्थर की चट्टानों और एक समृद्ध और विविध पक्षी जीवन के साथ, यह बीच प्रकृति प्रेमियों और शहरों की भागदौड़ भरी ज़िंदगी से दूर जाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार वीकेंड डेस्टिनेशन है।

if you want to go to any beach destination then definitely visit these 7 beaches of gujarat,holiday,travel,tourism

नागोआ बीच

दमन और दीव में स्थित नागोआ बीच देखकर आपको थाईलैंड की याद आ जाएगी।घोड़े की नाल के आकार का ये खूबसूरत बीच आपका मन मोह लेगा।ये ऐसे लोगों के लिए और भी खास है, जो भीड़-भाड़ से दूर कुदरत के नजारे लेना चाहते हैं।

if you want to go to any beach destination then definitely visit these 7 beaches of gujarat,holiday,travel,tourism

चोरवाड़ बीच

चोरवाड़ बीच गुजरात का एक ऐसा डेस्टिनेशन है, जहां खूबसूरत गावों के साथ ही स्थानीय संस्कृतियों और परंपराएं भी देखने को मिलती हैं।इसके अलावा यह ‘डूबती रेत’ के लिए भी जाना जाता है।हालांकि, यह थोड़ा खतरनाक है, लेकिन एडवेंचरस है।

if you want to go to any beach destination then definitely visit these 7 beaches of gujarat,holiday,travel,tourism

डुमस बीच

डुमस बीच गुजरात के सूरत में स्थित है। यह बीच अपने शांत पानी और शांत वातावरण के लिए काफी फेमस है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि इस बीच पर भूतों का बसेरा है, इसलिए रात में इस बीच पर रुकना मना है। वहां के लोगों का मानना है कि इस बीच के किनारे स्थित शव-दाह गृह में जिन आत्माओं को शांति नहीं मिलती है वो इस बीच पर अपना बसेरा बना लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि दिन में यह बीच काफी खूबसूरत लगता है। एक बार इस बीच को देखने जरूर जाएं।

if you want to go to any beach destination then definitely visit these 7 beaches of gujarat,holiday,travel,tourism

पोरबंदर बीच

गुजरात राज्य के पोरबंदर में स्थित पोरबंदर बीच सैलानियों के बीच खासा लोकप्रिय है। फैमिली वेकेशन पर इस बीच का मजा ले सकते हैं। इस बीच पर बच्चों के लिए एक स्केटिंग रिंग भी है, जहां आप अपने बच्चों के साथ एंजॉय कर सकते हैं। साथ ही यहां हर साल चौपाटी परिसर में जन्माष्टमी का मेला लगता है, जो लोगों की भीड़ बढ़ाने का एक प्रमुख कारण है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती