Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हाइकिंग या ट्रेकिंग के लिए निकले हैं तो अपने पास जरूर रखें ये 10 सामान

कई लोग होते हैं जिन्हें घूमने में ऐसी जगहें पसंद आती हैं जहां एडवेंचर किया जा सकें या ये कहें कि कुछ लोगों को हाइकिंग, ट्रेकिंग या कैंपिंग से बहुत प्यार होता हैं और वे इस सफर के लिए कभी भी निकल पड़ते हैं। यह एक मेहनत भरा काम है। रोमांच और आनंद की तलाश में पहाड़ों पर चढ़ना या आउटडोर एक्टिविटी करना कोई आसान काम नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Mar 2022 5:18:36

हाइकिंग या ट्रेकिंग के लिए निकले हैं तो अपने पास जरूर रखें ये 10 सामान

कई लोग होते हैं जिन्हें घूमने में ऐसी जगहें पसंद आती हैं जहां एडवेंचर किया जा सकें या ये कहें कि कुछ लोगों को हाइकिंग, ट्रेकिंग या कैंपिंग से बहुत प्यार होता हैं और वे इस सफर के लिए कभी भी निकल पड़ते हैं। यह एक मेहनत भरा काम है। रोमांच और आनंद की तलाश में पहाड़ों पर चढ़ना या आउटडोर एक्टिविटी करना कोई आसान काम नहीं हैं। इस काम को और मुश्किल बना देती हैं आपकी गलत योजना। जी हां, ट्रेकिंग पर जाने के दौरान आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं जिसके बारे में पहले ही विचार कर लेना जरूरी हैं और उसके लिए उचित साधन लेकर जाना चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हाइकिंग या ट्रेकिंग के दौरान आपके पास जरूर होनी ही चाहिए।
trekking,hiking,trekking tips,hiking tips,travel,travel tips,holidays नेविगेशन

हाइकिंग या कैंपिंग किसी सड़क की यात्रा की तरह नहीं होती है, जहां आप फोन की मदद से रास्ता देख सकें। ऐसे में किसी हाइकिंग या कैंपिंग पर जाते समय आपको नेविगेशन से जुड़े सामान हमेशा अपने साथ लेकर जाना चाहिए। हाइकिंग पर जाते समय आपको अपने बैग में मैप या कंपास याद से रखना चाहिए, जिससे रास्ता भटकने पर आपको परेशानी न हो। trekking,hiking,trekking tips,hiking tips,travel,travel tips,holidays रिचार्जेबल टॉर्च

ट्रैवल के वक्त अगर आप कहीं ट्रेकिंग या फिर कैंपिंग के लिए निकल रहे हैं तो अपने सामान के साथ रिचार्जेबल टॉर्च रखना न भूलें। आपको यह Online आसानी से मिल जाएगी। यात्रा के दौरान यह आपके बेहद काम आ सकती है। यह यात्रा के समय अंधेरे में यह आपको रास्ता दिखाने में मदद कर सकती है, आप इसे अपने साथ ले जाना न भूलें। trekking,hiking,trekking tips,hiking tips,travel,travel tips,holidays फर्स्ट ऐड सप्लाई

हाइकिंग के दौरान रास्ते बेहद उबड़-खाबड़ होते हैं। ऐसे में छोटी सी लापरवाही के कारण आपको चोट भी लग सकती हैं। इसलिए कैंपिंग या ट्रैकिंग के दौरान आपको अपने साथ फर्स्ट ऐड से जुड़े सभी जरूरी सामानों को अपने बैग में रखना चाहिए, ट्रैवल के दौरान अचानक चोट लग जाने के बाद आप अपना इलाज खुद भी कर सकती हैं। फर्स्ट ऐड सप्लाई किट में आपको अपने साथ जरूरत की छोटी-मोटी दवाइयां, बैंडेज, मसल पेन स्प्रे जैसे सामान याद से जरूर रखना चाहिए। trekking,hiking,trekking tips,hiking tips,travel,travel tips,holidays फायर

आग की जरूरत कभी भी पड़ सकती है। कभी जंगली जानवरों को भगाने के लिए, तो कभी अंधेरे से बचने के लिए। ऐसे में अपने साथ आपको आग जलाने से जुड़े सभी सामान साथ लेकर जाना चाहिए। आग जलाने के लिए आप अपने साथ माचिस, लाइटर और कैरोसिन ऑयल लेकर जा सकती हैं। trekking,hiking,trekking tips,hiking tips,travel,travel tips,holidays डक्ट टेप

जब आप हाइकिंग और ट्रेक पर होते हैं तो बहुत चीजें कट जाती हैं तब आपको वहाँ कुछ नहीं मिलता है। ऐसे में आपको अपने साथ डक्ट टेप लेकर चलना चाहिए। डक्ट टेप एक साथ कई चीजें सही करने में हेल्प करता है। आपके जूते, बैग, टेंट और बैंडेज का काम भी करता है। अगर आप डक्ट टेप का पूरा रोल लेकर नहीं चलना चाहते तो कुछ टेप निकालकर अलग से रख सकते हैं। trekking,hiking,trekking tips,hiking tips,travel,travel tips,holidays फुटवियर

लंबी यात्रा पर जाते समय आपको ऐसे फुटवियर का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसे कंफर्टेबली पहना जा सके। इसलिए हाइकिंग पर जाते समय आपको बेहद हल्के और जल्दी सूखने वाले फुटवियर पहनने चाहिए। जिससे गंदा होने पर आसानी से साफ करके सुखाया जा सके। इसके अलावा सही फुटवियर चुनने से आपके पैरों में मोच का खिंचाव के चांसेस भी कम हो जाते हैं। आप जिस जगह पर जाने का मन बना रही हैं, आपको उसी हिसाब से फुटवियर भी चुनना चाहिए। आजकल मार्केट में कई तरह के हाइकिंग सूज आते हैं, आप चाहें तो उन्हें खरीद सकती हैं।
trekking,hiking,trekking tips,hiking tips,travel,travel tips,holidays स्मार्ट वॉच

यात्रा के दौरान आपको स्थान, मौसम जैसी चीजों को लेकर किसी भी तरह की परेशान न हो, इसके लिए अपने साथ एक स्मार्ट वॉच लेकर जरूर चलें। स्मार्ट वॉच आपकी दूरी, स्थान और मौसम जैसे कई अलर्ट आपको दे सकता है। अगर आप ट्रेकिंग के लिए किसी स्थान पर जा रहे हैं तो इसे अपने साथ रखना न भूलें। यह आपके लिए बहुत काम की चीज है। trekking,hiking,trekking tips,hiking tips,travel,travel tips,holidays ट्रैकिंग पोल्स

कई बार हाइकिंग के दौरान ऊंचाई वाले रास्तों पर भी चलना पड़ता है, जिसमें गिरने का खतरा रहता है। इसलिए चढाई के दौरान आप अपने साथ ट्रैकिंग पोल्स जरूर रखने चाहिए, यह ट्रैकिंग के दौरान आपको गिरने से बचाते हैं और साथ ही चढाई के दौरान आपका बैलेंस बनाकर रखते हैं। मार्केट में कई तरह के पोल्स आपको बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगे, आप अपने बजट के हिसाब से पोल्स चुन सकती हैं। trekking,hiking,trekking tips,hiking tips,travel,travel tips,holidays चाकू और कैरी बैग

आपके कैंपिंग बैंग में चाकू और कैरी बैग जरूर होना चाहिए। ध्यान रहे चाकू घर में इस्तेमाल करने वाला न हो, कैंपिग के लिए अलग से चाकू आते हैं, जिनका इस्तेमाल आप कई चीजों के लिए कर सकते हैं। खाने बनाने लेकर तंबू लगाने तक में चाकू की जरूरत पड़ सकती है। कैंपिंग स्थल को साफ सुथरा रखने के लिए कैरी बैग साथ रखे। trekking,hiking,trekking tips,hiking tips,travel,travel tips,holidays कैंप

अगर आपकी ट्रैकिंग एक दिन से ज्यादा की है, तो ऐसे में आपको अपने साथ हाइकिंग कैंप लेकर जाना चाहिए। हाइकिंग कैंप को आप किसी भी जगह पर इस्तेमाल कर सकती हैं, इसके अलावा यह रात की हाइकिंग के दौरान आपके लिए बेहद हेल्पफुल होता है। तो ये थे हाइकिंग के दौरान काम आने वाले बेहद जरूरी सामान, जिन्हें याद से आपको अपने साथ लेकर जाना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका