न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special : इस गांव में तलवारों से खेली जाती हैं होली, 200 साल से निभाई जा रही परंपरा

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां होली तलवारों से खेली जाती हैं और यह परंपरा 200 साल से चली आ रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Mar 2021 3:47:56

Holi Special : इस गांव में तलवारों से खेली जाती हैं होली, 200 साल से निभाई जा रही परंपरा

आज होली का पावन पर्व मनाया जा रहा हैं और सभी तरफ रंग उड़ाया जा रहा हैं। होली का पर्व रंगों से तो खेला ही जाता हैं लेकिन हर क्षेत्र की अपनी कुछ परंपरा होती हैं जिनका पालन करते हुए यह त्यौंहार और भी स्पेशल हो जाता हैं। हर क्षेत्र के अपने तरीकों में से कुछ तरीके बेहद अनूठे होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां होली तलवारों से खेली जाती हैं और यह परंपरा 200 साल से चली आ रही हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से करीब 12 किमी की दूरी पर मौजूद बिजौली गांव की। परंपरा के अनुसार गांव वाले अपने शरीर को सुंओं से बींधते हैं और पेट में तलवार को बांधते हैं। वहीं गांव में हर साल धुलंडी के दिन शाम को गांव में तख्त निकालने की परंपरा भी है।

बताते हैं कि 200 साल पहले गांव में एक बाबा आए थे। उन्होंने दुल्हैंडी पर इस परंपरा की शुरुआत की। उनके समय एक तख्त की शुरुआत हुई थी। ऐसी मान्यता है तभी से गांव में शरीर को बींधकर तख्त निकाले जाते हैं। परंपरा के अनुसार अगर इन तख्तों को न निकाला जाए तो गांव में प्राकृतिक आपदा भी आ सकती है। गांव में बाबा की समाधि भी मौजूद हैत्र जहां एक मंदिर बना दिया गया है।

tourist places,holi place,bijauli village,holi with swords

सात तख्‍तों से होती है परिक्रमा

गांव में पहले एक तख्त निकाला जाता था। मौजूदा समय में गांव में सात तख्त निकाले जाते हैं। एक तख्त पर तीन लोग अपने शरीर को बींधकर खड़े रहते हैं। वहीं एक आदमी उनकी देखभाल के लिए रहता है। इसी के साथ-साथ गांव वाले होली के गीतों पर झूमते हुए बुध चौक से निकलते हुए पूरे गांव की परिक्रमा लगाते हैं। इस परंपरा में कुछ लोग ही शामिल नहीं होते हैं, बल्कि पूरा गांव शामिल होता है। पूरा गांव झूमता गाता हुआ पूरे गांव की परिक्रमा करता है।

रंग नहीं लगाई जाती है राख

शरीर की खाल में छुरी घोंपी जाती है। मुंह और और बाजुओं के बीच से सुंए गाड़े जाते हैं। पेट में तलवार भी घोंपर जाती है। इस नजारे को देखकर कोई भी अचंभित हो सकता है। शायद ही ऐसा हैरान और रोमांच पैदा करने वाली होली का नजारा कभी किसी ने नहीं देखा होगा। ताज्‍जुब की बात तो ये है कि होलिका दहन के एक दिन बाद होने वाले इस परंपरा से पहले बींधने वाले लोग अपने शरीर पर होली की राख लगाते हैं, जिससे जख्मों के दर्द को सहन किया जा सके। वहीं जिस छुरी को बदन में घोंपा जाता है, उसका 15 दिन पहले आग में तपाकर जंग साफ किया जाता है।

कुछ ऐसा होता है माहौल

तख्त पर बिंधने वाले लोग रंग-बिरंगे कपड़ों में होते हैं। तख्त को भी सजाया जाता है। पूरे गांव में परिक्रमा के समय गुड़, आटा, रुपये और चादर चढ़ाई जाती है। जितना भी चढ़ावा आता है, उसको गांव के मंदिर में चढ़ाया जाता है। इस परंपरा को देखने के लिए गांव से बाहर रह रहे लोग गांव जरुर आते हैं। पूरे गांव में मेले जैसा माहौल होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!