न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में पीछे नहीं हैं कर्नाटक, जानें यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन

जब भी कभी दक्षिण भारत में खूबसूरती और पर्यटन की बात की जाती हैं तो केरल का नाम पहले सामने आता हैं और कर्नाटक को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं। कर्नाटक, पर्यटन के लिहाजा से दक्षिण भारत का सबसे कम आंका जाने वाला राज्य है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Aug 2022 11:20:52

प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में पीछे नहीं हैं कर्नाटक, जानें यहां के बेहतरीन हिल स्टेशन

जब भी कभी दक्षिण भारत में खूबसूरती और पर्यटन की बात की जाती हैं तो केरल का नाम पहले सामने आता हैं और कर्नाटक को नजरअंदाज कर दिया जाता हैं। कर्नाटक, पर्यटन के लिहाजा से दक्षिण भारत का सबसे कम आंका जाने वाला राज्य है। जबकि प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में कर्नाटक भी किसी से कम नहीं हैं। इस राज्य में हरे−भरे वातावरण और शांति प्रदान करने वाले कई हिल स्टेशन हैं जिनकी यात्रा करना आत्मिक सुख की प्राप्ति करवाता हैं। भीड़भाड़ से दूर प्रकृति के बीच कुछ शांत समय बिताना चाहते हैं तो कर्नाटक के कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं जहां का सफर आपको जिंदगी भर की याद दे जाएगा। आइये जानते हैं इन हिल स्टेशन के बारे में...

karnataka,karnataka hill stations,places to visit in karnataka,holidays in karnataka,karnataka travel guide

चिकमगलूर

चिकमगलूर कर्नाटक का एक ऐतिहासिक हिल स्टेशन है। आपको बता दें, चिकमगलूर को सकरपटना के मुखिया की बेटी को दहेज के रूप में भेंट किया गया था। एक बार जब इस डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे, तो आपको ऐसी एक जगह नहीं मिलेगी जहां आपको कॉफी की महक न आए। कर्नाटक के इस हिल स्टेशन को 'कर्नाटक की कॉफी भूमि' के रूप में भी जाना जाता है। चारों तरफ हरियाली, पहाड़ और झरने सैलानियों का मनमोहने के लिए काफी है। चिकमगलूर हिल स्टेशन ट्रेकिंग के लिए भी काफी प्रसिद्ध है जो दूर-दराज के टपर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां मौजूद पर्वत चोटी मुलायनगिरी और कुद्रेमुख प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

karnataka,karnataka hill stations,places to visit in karnataka,holidays in karnataka,karnataka travel guide

केम्मनगुंडी

कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में मौजूद केम्मनगुंडी के आगे केरल, आंध्र प्रदेश आदि दक्षिण भारतीय राज्यों में मौजूद हिल स्टेशन फीका लगते हैं। इसे कई बार विदेशी हॉलिडे डेस्टिनेशन के बराबर माना जाता है। उंचे पहाड़ों, गिरते झरने, घने जंगल, हरे-भरे घास सैलानियों को आपना बनाने के लिए काफी है। इसके अलावा सनसेट और सनराइज नज़रों के लिए भी प्रसिद्ध है केम्मनगुंडी हिल स्टेशन। यहां आप परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

karnataka,karnataka hill stations,places to visit in karnataka,holidays in karnataka,karnataka travel guide

बीआर हिल्स

बीआर हिल्स कर्नाटक के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र की ओर स्थित है, जो न केवल एक हिल स्टेशन है बल्कि कर्नाटक में सबसे अच्छे हनीमून स्थानों में से एक भी है। तमिलनाडु के साथ अपनी सीमा साझा करते हुए, इस जगह पर अक्सर नवविवाहित कपल्स आते हैं। बीआर हिल्स, जिसे बिलिगिरिरंगना हिल्स के नाम से भी जाना जाता है, कर्नाटक के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है, जो समुद्र तल से 5900 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आपको प्रकृति से भरपूर जगहों के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी टेस्ट करने को मिल जाएगा। चूंकि कावेरी और कपिला नदियां इन पहाड़ियों से होकर बहती हैं, तो आप यहां राफ्टिंग, एंगलिंग, फिशिंग और कॉर्कल बोट राइडिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। बीआरटी वन्यजीव अभयारण्य, बिलिगिरी रंगास्वामी मंदिर, डोड्डा सिम्पेज मारा मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

karnataka,karnataka hill stations,places to visit in karnataka,holidays in karnataka,karnataka travel guide

नंदी हिल्स

4849 फीट की ऊंचाई पर स्थित नंदी हिल्स कर्नाटक के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। हरे भरे परिवेश, ट्रेकिंग ट्रेल्स और आश्चर्यजनक दृश्यों के अलावा, इस जगह में कई स्मारकों और मंदिरों के साथ एक लोकप्रिय ऐतिहासिक किला भी है। यहां पर घूमने के लिए लोकप्रिय स्थान टीपू की बूंद, टीपू का ग्रीष्मकालीन निवास, अमृता सरोवर, भोग नंदीश्वर मंदिर, ब्रह्मश्रम, नेहरू निलय, ग्रोवर ज़म्पा वाइनयार्ड आदि है।

karnataka,karnataka hill stations,places to visit in karnataka,holidays in karnataka,karnataka travel guide

कुर्ग

शायद आपको मालूम हो अगर नहीं, तो आपको बता दें कि जब बात कर्नाटक में सबसे बेहतरीन हिल स्टेशन की होती है, तो सबसे पहले कुर्ग का नाम ही लिया जाता है। यह एक ऐसी जगह है जो दक्षिण भारत के साथ-साथ समूचे भारत में स्कॉटलैंड ऑफ़ इंडिया के नाम से मशहूर है। खासकर दक्षिण भारतीय लोगों के लिए कुर्ग हिल स्टेशन वीकेंड डेस्टिनेशन के रूप में बेहद ही फेमस है। कुर्ग में आप एबी फॉल्स, होननामना केर झील जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ रिवर राफ्टिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी पसंद किया जाता है।

karnataka,karnataka hill stations,places to visit in karnataka,holidays in karnataka,karnataka travel guide

सिरसी

घने जंगलों के बीच बसा कर्नाटक का यह आकर्षक हिल स्टेशन, बैंगलोर से एक आदर्श वीकेंड गेटवे है। विविध वन्यजीवों से भरे घने उष्णकटिबंधीय जंगलों से लेकर सुरम्य झरनों और हरी−भरी पहाडि़यों तक, सिरसी की प्राकृतिक सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। अगर आप यहां पर हैं तो मुरेगर फॉल्स, शिवगंगा फॉल्स, बुरुड फॉल्स, उंचल्ली फॉल्स, विभूति फॉल्स, मरिकंबा मंदिर, श्री महागणपति मंदिर, गुडवी पक्षी अभयारण्य आदि जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।

karnataka,karnataka hill stations,places to visit in karnataka,holidays in karnataka,karnataka travel guide

माले महादेश्वर या एमएम हिल्स

सात पहाड़ी श्रृंखलाओं, एमएम हिल्स समुद्र तल से 3200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और 'स्वयंभू' या स्वयं प्रकट रूप में भगवान शिव के साथ एक प्राचीन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। धार्मिक स्थलों के अलावा, यह स्थान वनस्पतियों और जीवों में समृद्ध है, जो इसे वन्यजीव प्रेमियों और एड्रेनालाईन के दीवाने लोगों के बीच एक लोकप्रिय आकर्षण बनाता है। यहां पर आने वाले हर यात्री को श्री माले महादेश्वर मंदिर, थाला बेट्टा, नागमाले हिल्स आदि जगहों पर जरूर जाएं। साथ ही घने जंगलों में हाथियों और अन्य जानवरों को देखना ना भूलें।

karnataka,karnataka hill stations,places to visit in karnataka,holidays in karnataka,karnataka travel guide

अगुंबे

समुद्र तल से लगभग 2 हज़ार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद अगुम्बे कर्नाटक में शिमोगा जिले में मौजूद है। कर्नाटक की यह सबसे शांत वातावरण वाली जगह है। कर्नाटक के उडुपी से 45 किलोमीटर दूर है अगुंबे जिसे दक्षिण भारत का चेरापूंजी भी कहा जाता है क्योंकि यहां बारिश बहुत होती है। कर्नाटक का यह बेस्ट हिल स्टेशन अपने वर्षा वन यानी रेनफॉरेस्ट और ढलान के लिए मशहूर है। अगुंबे जाएं तो कुडलु तिरथ फॉल्स और जोगीगुंडी फॉल्स देखना न भूलें। बरकाना फॉल्स, जोगीगुंडी फॉल्स, कुंचिकल फॉल्स, सनसेट व्यू पॉइंट, रेनफॉरेस्ट रिसर्च स्टेशन, गोपाल-कृष्ण मंदिर, सोमेश्वर वन्यजीव अभयारण्य यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा