न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahashivratri 2022 : भोलेनाथ की इन लम्बी प्रतिमाओं को देख आप भी रह जाएंगे दंग

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता हैं जहां हर कुछ दूरी पर ही आपको भगवान शिव का मंदिर देखने को मिल जाएगा। आज तो देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ हैं जो शिव के दर्शन मात्र को ही तरस जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 6:50:10

Mahashivratri 2022 : भोलेनाथ की इन लम्बी प्रतिमाओं को देख आप भी रह जाएंगे दंग

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता हैं जहां हर कुछ दूरी पर ही आपको भगवान शिव का मंदिर देखने को मिल जाएगा। आज तो देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ हैं जो शिव के दर्शन मात्र को ही तरस जाते हैं। शिव के प्रति भक्तों की यह आस्था तब और मजबूत हो जाती हैं जब देश में बनी शिव की विशाल प्रतिमाएं दूर से ही देखने को मिल जाती हैं। जी हां, देश में कई ऐसी जगहें हैं जहं भगवान शिव की विशाल प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं। इन प्रतिमाओं की लंबाई ऐसी हैं मानों साक्षात भगवान खड़े हो। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

giant shiv sculpture,shiv puja,mahashivratri 2022

नामची शिव की मूर्ति Namchi Statue of Shiva

इस मंदिर का मुख्य आकर्षण भगवान शिव की 87 फुट ऊंची मूर्ति है 21 फुट ऊंचे मंदिर पर विराजमान है, प्रतिमा की ऊंचाई 108 फीट है। यहां से शिव भगवान पूरे चारधाम परिसर और उसके चारों ओर की घाटियों की निगरानी करते हैं। यह मूर्ति पहाड़ी के पश्चिमी छोर पर पूर्वी दिशा की ओर मुख किए स्थित है। यह मूर्ति 12 ज्योतिर्लिंगों से घिरी है।यह 12 प्रसिद्ध शिव मंदिर पूरे भारत के धार्मिक भूगोल पर फैले हैं। यहां का हर एक शिवलिंग अपने मूल जगह पर स्थापित शिवलिंग की सटीक प्रतिकृति है।

giant shiv sculpture,shiv puja,mahashivratri 2022

शिव मूर्ती हर की पौड़ी Shiva of Har Ki Pauri

भगवान शिव की यह विशाल प्रतिमा स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थित है और इसकी (100।1 फीट) ऊंचाई के कारण इसे दूर से भी काफी अच्छे से देखा जा सकता है। हरिद्वार में घूमने के दौरान आप ये मूर्ती देख सकते हैं। यह मूर्ति हरिद्वार में गंगा नदी के तट पर हर की पौड़ी के पास स्थापित है। यहां की शिव मूर्ति खड़ी मुद्रा में हैं। कहा जाता है कि यह घाट विक्रमादित्य ने अपने भाई भतृहरि की याद में बनवाया था। यहां पर हर शाम हजारों दीपकों के साथ गंगा की आरती की जाती है।

giant shiv sculpture,shiv puja,mahashivratri 2022

कचनार महादेव, जबलपुर Kachnar Mahadev
मध्यप्रदेश राज्य के जबलपुर जिले के कचनार शहर में शिव मंदिर के पास स्थापित इस मूर्ति की ऊंचाई 76 फुट है। यहां भगवान शिव कर्पूर गौरं रूप में पद्मासन की मुद्रा ध्यान करते हुए दिखते हैं। भगवान शिव का यह रूप मन मोह लेेने वाला है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों की बनाए गए हैं।

giant shiv sculpture,shiv puja,mahashivratri 2022

भगवान शिव की मूर्ति मुर्देश्वरी Statue of Lord Shiva Murudeshwar

मुर्देश्वर में भगवान शिव की मूर्ति भारत की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा है जो उत्तरी कर्नाटक जिले के भटकल तालुक में कंडुका पहाड़ी पर बनी है। मूर्ति की ऊंचाई 123 फीट (37 मीटर) है और इसे शिवमोग्गा के काशीनाथ और कई अन्य मूर्तिकारों द्वारा बनाया गया था। इस शिव प्रतिमा को दुनिया में भगवान शिव की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति के रूप में जाना जाता है। भक्तों को इस भव्य प्रतिमा का अच्छे से दर्शन कराने के लिए यहां एक लिफ्ट भी लगाई गई है। इस मूर्ति को इस तरह बनाया गया है कि सुबह सूर्य की रोशनी पड़ने पर यह मूर्ति चमकती है और इस नजारे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

giant shiv sculpture,shiv puja,mahashivratri 2022

आदियोगी शिव प्रतिमा Adiyogi Shiva Statue

आदियोगी भगवान शिव की मूर्ति को दुनिया में "सबसे बड़ी मूर्ति मूर्ति" माना जाता है, जिसे तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी। 112 फीट की ऊंचाई के साथ प्रतिमा का वजन लगभग 500 टन है। कहा जाता है कि भगवान शिव के चेहरे के डिजाइन को तैयार करने के लिए करीब ढाई साल लगे और ईशा फाउंडेशन की टीम ने इसे 8 महीने में पूरा किया। इस प्रतिमा को स्टील से बनाया गया है और धातु के टुकड़ों को जोड़कर इसे तैयार किया गया है।

giant shiv sculpture,shiv puja,mahashivratri 2022

नागेश्वर शिव प्रतिमा Nageshwar Shiva Statue

पवित्र शहर द्वारका से 19 किमी उत्तर पूर्व में नागेश्वर मंदिर, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। प्रतिमा 82 फुट की विशाल शिव प्रतिमा है, जिसे आप दूर से कहीं से भी देख सकते हैं। मंदिर परिसर में भगवान शिव की पद्मासन मुद्रा में एक विशालकाय मूर्ति है। जो करीब 80 फीट ऊंची है। जो यहां का मुख्य आकर्षण है। इस मूर्ति के आसपास पक्षियों का झुण्ड मंडराता रहता है। भक्त यहां पक्षियों के लिए अन्न के दाने भी डालते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!