न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता हैं जम्मू-कश्मीर, श्रद्धालुओं को करते हैं आकर्षित

जम्मू-कश्मीर को धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता हैं। ये मंदिर एक समृद्ध इतिहास का निर्माण करते हैं और इन शानदार मंदिरों के द्वारा आश्चर्यजनक स्थानों में बेहतरीन शिल्पकारों द्वारा निर्मित और आध्यात्मिक आभा बिखरी हुई है। आज इस कड़ी में हम आपको जम्मू-कश्मीर के उन धार्मिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Nov 2022 2:29:52

इन धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता हैं जम्मू-कश्मीर, श्रद्धालुओं को करते हैं आकर्षित

जब भी कभी पर्यटन की बात की जाए तो जम्मू-कश्मीर का नाम जरूर लिया जाता हैं जिसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरत वादियां, प्राकृतिक दृश्य इतने मनोरम होते हैं कि पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। यहां पर्यटक भारत देश के अलग-अलग कोबे के अलावा विदेश से भी आया करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर को धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता हैं। ये मंदिर एक समृद्ध इतिहास का निर्माण करते हैं और इन शानदार मंदिरों के द्वारा आश्चर्यजनक स्थानों में बेहतरीन शिल्पकारों द्वारा निर्मित और आध्यात्मिक आभा बिखरी हुई है। आज इस कड़ी में हम आपको जम्मू-कश्मीर के उन धार्मिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

famous temple of jammu kashmir,holiday,travel,tourism

रणबीरेश्वर मंदिर

रणबीरेश्वर मंदिर जम्मू का एक बेहद प्रसिद्ध मंदिर है। यह भगवान शिव को समर्पित है और जम्मू और कश्मीर सिविल सचिवालय के सामने स्थित है, जो शलमार रोड पर है। इस मंदिर में क्रिस्टल के बारह शिव लिंगम हैं। तत्कालीन राजा द्वारा निर्मित, राजा रणबीर सिंह, जो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे, ने मंदिर में साढ़े सात फीट ऊंचे क्रिस्टल लिंगम की स्थापना की। मंदिर की एक और प्रमुख विशेषता यह है कि इसकी तीन दीवारें सोने की बनी हुई हैं। और दो दीवारें गणेश और कार्तिकेय के चित्रों से सजी हैं। नंदी बैल के साथ मंदिर में कई शिव लिंग हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह माना जाता है कि बैल के कानों में फुसफुसाए जाने पर आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। 1883 की कला और वास्तुकला को दर्शाते हुए, यह अलग-अलग जंगलों वाली पहाड़ियों का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है।

famous temple of jammu kashmir,holiday,travel,tourism

मार्तण्ड

अनंतनाग और पहलगाम के रास्ते में स्थित भगवान शिव के मंदिर मट्टन से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है मार्तण्ड में सूर्यदेव को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर का ज्यादातर हिस्सा खंडहर की तरह हो गया है। यह मंदिर अपने वैभवाकाल में कितना विशाल और समृद्ध रहा होगा, इसका अंदाजा इसके खंडहरों को देखकर लगाया जा सकता है। आज भी इस मंदिर के 84 प्रकोष्ठ देखें जा सकते हैं।

famous temple of jammu kashmir,holiday,travel,tourism

वैष्णो माता मंदिर

चित्रकूट की पहाड़ियों में समुद्र तल से 1560 मीटर की ऊंचाई पर प्रमुख माता वैष्णो देवी की पवित्र मंदिर स्थित हैं। यह धार्मिक स्थल एक 13 किलोमीटर का ट्रैकिंग डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। यह गुफा मंदिर 108 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यह पवित्र हिंदू मंदिर केवल जम्मू कश्मीर में ही नहीं बल्कि पूरे भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में प्रमुख तीर्थ स्थलों की सूची के अंतर्गत आता है। यहां पर तीर्थयात्री हर साल लाखों की संख्या में आया करते हैं।

famous temple of jammu kashmir,holiday,travel,tourism

रघुनाथ मंदिर

जम्मू में रघुनाथ मंदिर एक बेहद ही महत्वपूर्ण मंदिर है जो विष्णु के आठवें अवतार ’राम’ का है, जिन्हें डोगरा समुदाय का संरक्षक देवता माना जाता है। रघुनाथ मंदिर के पास के क्षेत्र में महाकाव्य रामायण से संबंधित देवी-देवताओं के छोटे मंदिरों का समूह है। रघुनाथ मंदिर का परिसर उत्तर भारत का सबसे बड़ा मंदिर परिसर हैं। इस मंदिर के निर्माण को पूरा होने में 1835 ईस्वी से 1860 ईस्वी तक लगभग 25 साल लग गए। इस मंदिर के सौंदर्य के पीछे प्रमुख वास्तुकार महाराजा गुलाब सिंह और पुत्र महाराजा रणबीर सिंह थे। यह मंदिर जम्मू शहर का केंद्र फतहु चौगान पर स्थित है।

famous temple of jammu kashmir,holiday,travel,tourism

अवंतिपुर

जम्मू-कश्मीर स्थित अवंतिपुर एक ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल है। यहां 9वीं शताब्दी में बने मंदिरों के खंडहर और अवशेष बाकी हैं। यहां भगवान शिव को समर्पित मंदिर अवंतिश्वर और अवंतिस्वामि मंदिर हैं। इन मंदिरों के इतिहास के बारे में कहा जाता है कि इनका निर्माण कार्य प्रथम उत्पल राजा सुखवर्मन के बेटे अवंतिवर्मन ने कराया था।

famous temple of jammu kashmir,holiday,travel,tourism

अमरनाथ

अमरनाथ गुफा भगवान शिव के तीर्थ स्थल के लिए जाना जाता है यह गुफा प्रकृतिक रूप से बर्फ से निर्मित शिवलिंग के लिए जाना जाता है। ऐसा इस अमरनाथ गुफा के बारे में माना जाता है, कि यह कश्मीर का सबसे पुराना एवं पवित्र तीर्थस्थल है। यह एक रहस्य से जुड़ा हुआ गुफा है यहां पर हर साल श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा मात्रा में होती

famous temple of jammu kashmir,holiday,travel,tourism

मां ज्वाला देवी मंदिर

हिमाचल से अलग कश्मीर में भी भगवती ज्वाला देवी मंदिर स्थित है। पौराणिक काल का यह मंदिर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के ख्रियु में स्थित है। यह मंदिर कश्मीरी पंडितों की आराध्य देवी को समर्पित है। किंतु करीब तीन साल पहले रहस्यमयी परिस्थियों में इस मंदिर में आग लग गई और जिससे इस मंदिर को बहुत क्षति हुई है।

famous temple of jammu kashmir,holiday,travel,tourism

महामाया मंदिर

महामाया मंदिर जम्मू के प्रमुख धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ जम्मू का एक पर्यटक स्थल भी हैं। इस मंदिर में बाकी मंदिरों की भांति किसी देवी देवता की मूर्ति स्थापित नहीं है बल्कि यह मंदिर डोगरा समुदाय के एक स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान के याद में बनाया गया है। इस मंदिर का डिजाइन एवं यहां से दिखने वाली दृश पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!