न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरी सर्दी में भी भारत की इन 6 जगहों का नहीं होता पानी ठंडा, लगता हैं पर्यटकों का तांता

सर्दियों के मौसम को घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं जिसमें ना बरसात की झंझट होती हैं और ना ही पसीने की परेशानी। लेकिन इस समय में घूमने के दौरान सबसे बड़ी परेशानी आती हैं नहाते समय ठंडे पानी की। सर्दियों के दिनों में पानी के हाथ लगते ही रूह कांप उठती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 4:29:15

भरी सर्दी में भी भारत की इन 6 जगहों का नहीं होता पानी ठंडा, लगता हैं पर्यटकों का तांता

सर्दियों के मौसम को घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं जिसमें ना बरसात की झंझट होती हैं और ना ही पसीने की परेशानी। लेकिन इस समय में घूमने के दौरान सबसे बड़ी परेशानी आती हैं नहाते समय ठंडे पानी की। सर्दियों के दिनों में पानी के हाथ लगते ही रूह कांप उठती हैं। ऐसे में अब जरा सोचिए कि आप ठंड में घूम रहे हो और आपको कोई ऐसी जगह मिल जाए जहां का पानी गर्म हो। आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच हैं। जी हां, भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां भरी सर्दियों में भी पानी गर्म रहता हैं और यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता हैं। तो आइये जानते हैं देश की इन जगहों के बारे में...

springs,winter,hot springs in winter,travel,holidays,tourism,tourist places in india,holidays in india

वशिष्ठ, हिमाचल प्रदेश

वशिष्ठ, मनाली के पास एक छोटा सा गांव है जो अपने पवित्र वशिष्ठ मंदिर और गर्म पानी के झरने के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्नान करने की व्यवस्था है। इस जगह का विशेष पौराणिक महत्व है क्योंकि माना जाता है कि वशिष्ठ ने यहां पर गर्म पानी का झरना बनाया था। मान्यताओं के अनुसार इस कुंड के पानी में औषधीय गुण हैं।

springs,winter,hot springs in winter,travel,holidays,tourism,tourist places in india,holidays in india

धुनी पानी, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के अमरकंटक में धुनी पानी एक प्राकृतिक गर्म पानी का झरना है। इस गर्म पानी के झरने का उल्लेख पौराणिक कथाओं में भी मिलता है। यह विंध्य और सतपुड़ा पहाड़ियों के घने जंगलों में छिपा हुआ है। माना जाता है कि इसके पानी में नहाने से पाप पीड़ाएं दूर होती हैं।

springs,winter,hot springs in winter,travel,holidays,tourism,tourist places in india,holidays in india

मणिकरण, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश कुल्लू से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मणिकरण अपने गर्म पानी के कुंड के लिए जाना जाता है। इस कुंड में पानी का तापमान बहुत अधिक है। यह स्थान हिंदू और सिखों के लिए आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यहां पर एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा और मंदिर है। श्रद्धालु गुरुद्वारा और मंदिर में जाने के बाद इस पवित्र जल में डुबकी लगाने आते हैं।

springs,winter,hot springs in winter,travel,holidays,tourism,tourist places in india,holidays in india

अत्रि कुंड, ओडिशा

भुवनेश्वर से 40 किलोमीटर दूर अत्रि कुंड सल्फर युक्त गर्म पानी के कुंड के लिए प्रसिद्ध है। इस कुंड के पानी का तापमान 55 डिग्री तक रहता है। गर्म पानी का यह कुंड औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। माना जाता है कि इस कुंड में स्नान करने से त्वचा संबंधी बीमारियां दूर हो जाती हैं।

springs,winter,hot springs in winter,travel,holidays,tourism,tourist places in india,holidays in india

तुलसी श्याम कुंड, राजस्थान

राजस्थान में जूनागढ़ से करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर तुलसी श्याम कुंड स्थित है। यहां पर गर्म पानी के 3 कुंड है जिनमें अलग-अलग तापमान का पानी रहता है। इस कुंड के पास एक साथ 100 साल पुराना रुकमणी देवी का मंदिर भी स्थित है।

springs,winter,hot springs in winter,travel,holidays,tourism,tourist places in india,holidays in india

तपोवन, उत्तराखंड

उत्तराखंड में जोशीमठ से 14 किलोमीटर आगे तपोवन एक छोटा सा गांव है। यहां पर सल्फर युक्त गर्म पानी का एक झरना है। गंगोत्री ग्लेशियर से नजदीक होने के कारण तपोवन के गर्म पानी के झरने को पवित्र माना जाता है। गर्म पानी के झरने में आप चावल पका सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!