न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है मथुरा, दर्शन को जाएं तो जरूर चखें इन 8 जायकेदार व्यंजनों का स्वाद

जब भी कभी श्रीकृष्ण की बात आती हैं तो मथुरा का नाम सामने आता हैं जो कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली हैं। यह उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल हैं जहां हर दिन हजारों की संख्या में भक्त द्वारकाधीश के दर्शन करने पहुंचते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 4:10:15

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है मथुरा, दर्शन को जाएं तो जरूर चखें इन 8 जायकेदार व्यंजनों का स्वाद

जब भी कभी श्रीकृष्ण की बात आती हैं तो मथुरा का नाम सामने आता हैं जो कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली हैं। यह उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल हैं जहां हर दिन हजारों की संख्या में भक्त द्वारकाधीश के दर्शन करने पहुंचते हैं। दर्शन करने के बाद प्रसाद के रूप में यहां के पेड़े बहुत पसंद किए जाते हैं। सिर्फ पेड़े ही नहीं बल्कि यहां के कई ऐसे व्यंजन हैं जो अपने जायके से इस ट्रिप को यादगार बना देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मथुरा के कुछ ऐसे ही प्रसिद्द जायकेदार व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका स्वाद चखें बिना आपकी मथुरा यात्रा पूरी नहीं मानी जाएगी। आइये जानते हैं इन व्यंजनों के बारे में...

famous mathura food,mathura,mathura food,mathura travel

मथुरा के पेड़े

मथुरा के लाल पेड़े पूरे भारत में मशहूर हैं। मथुरा के पेड़े न केवल आपको मथुरा शहर के अंदर मिलेंगे बल्कि अगर आप मथुरा होकर ट्रेन से कहीं जा रहे हैं तो मथुरा स्टेशन पर भी आपको पेड़े मिल जाएंगे। यह पेड़े गाय के दूध से बनाये जाते हैं और साथ में दानेदार मावा भी डाला जाता है। मथुरा यात्रा पर इनका स्वाद चखने के साथ आप इन्हे घर भी ले जा सकते हैं। यह पेड़े स्थानीय लोगों और पर्यटकों केबीच काफी लोकप्रिय है।

famous mathura food,mathura,mathura food,mathura travel

डुबकी वाले आलू

आलू की अलग अलग तरह की सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी लेकिन मथुरा की डुबकी वाली आलू का स्वाद आपको केवल मथुरा में ही मिलेगा। आलू को मसालेदार ग्रेवी में डुबोकर चटनी और दही के साथ परोसा जाता है। यह एक गाढ़ी करी होती है जो टमाटर से बनाई जाती है। इसमें कई तरह के स्थानीय मसाले मिलाए जाते हैं जिससे काफी मसालेदार और तीखी होती है। इस तरह की करी को आमतौर पर मथुरा में पूरी के सथ परोसा जाता है। आप इन्हे ब्रेकफास्ट या लंच में खा सकते हैं। यह मथुरा का अनोखा फूड है।

famous mathura food,mathura,mathura food,mathura travel

मथुरा का देसी घेवर

घेवर को मैदे से बनाया जाता है और इसे भूनकर चाशनी में डूबोया जाता है। इसकी ड्रेसिंग रबड़ी या सूखे मेवों से की जाती है। इसका स्वाद इस पर निर्भर करता है कि इसे किस प्रकार के चूल्हे पर पकाया गया है। आप अगर घरवालों के लिए कुछ स्पेशल ले जाना चाहते हैं, तो घेवर एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

famous mathura food,mathura,mathura food,mathura travel

कचौड़ी-जलेबी

मथुरा में कचौड़ी-जलेबी साथ परोसने की परंपरा है। यानि मीठा और तीखा साथ-साथ खाने का रिवाज है। मथुरा में जलेबी को कचौड़ी के साथ खाया जाता है। उत्तर भारत के साथ कचौड़ी और जलेबी मथुरा का भी फेमस स्ट्रीट फूड है। हालांकि मथुरा में जलेबी आप सुबह नाश्ते में भी खा सकते हैं लेकिन दिल्ली में जलेबी अधिकतर शाम के समय ही बिकती है। कचौड़ी के शौकीन मथुरा में आपको हर जगह दिख जाएंगे। कचौड़ी मथुरा के हर गली नुक्कड पर बेची जाती है।

famous mathura food,mathura,mathura food,mathura travel

आलू चाट और गोलगप्पे

आलू चाट और गोलगप्पे यूं तो पूरे भारत में ही पसंद किए जाते हैं लेकिन मथुरा में इनको कुछ ज्यादा ही पसंद किया जाता है। गोलगप्पे की दुकाने आपको मथुरा की हर छोटी बड़ी गली में मिल जाएगी। इसके अलावा चौराहों पर भी आपको आलू चाट और गोलगप्पे बेचने वाले मिल जाएंगे।

famous mathura food,mathura,mathura food,mathura travel

लस्सी

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो लस्सी का मजा मथुरा में ले सकते हैं। दही और दूध के साथ तैयार किये गये इस पेय को चीनी, केसर और इलायची पाउडर के साथ बनाया जाता है, और इसे ठंडा करने के लिए उस में बर्फ के टुकड़े भी डाले जाते हैं। लस्सी में बादाम और पिस्ता के कतरनों को भी डाला जाता है, जिसे उत्तरी भारत में बेहद पसंद किया जाता है। लस्सी आमतौर पर दो स्वादों में उपलब्ध होती है-मीठी और नमकीन। दोनों स्वादिष्ट होती हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं।

famous mathura food,mathura,mathura food,mathura travel

खुरचन

यह एक मिठाई है, जिसे उबलते दूध से तैयार किया जाता है। जब दूध को धीरे-धीरे उबाल कर गाढ़ा किया जाता है, तो इसकी छाली बर्तन की सतहों पर चिपक जाती है। जो तह बर्तन के किनारे और नीचे की सतह पर चिपक जाती है, उसे खुरेच कर निकाल लिया जाता है। इसमें फिर सूजी, गुलाब जल और चीनी के भूरे में मिलाया जाता है। बाद में, इसे सूखे मेवों और केसर के कतरन साथ सजाया जाता है। यह खुरचन, मीठे और नमकीन, दोनों स्वादों में उपलब्ध होते हैं।

famous mathura food,mathura,mathura food,mathura travel

खमन ढोकला

गुजरात का प्रसिद्ध व्यंजन मथुरा में भी चखने को मिलता है। इस व्यंजन को बेसन, सूजी, नींबू का रस, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, और दही से बनाया जाता है। पुदीना और इमली की चटनी के साथ परोसा जाने वाला खमन ढोकला, नाश्ते के रूप में खाया जाता है। यह पचाने के लिए काफी हल्का होता है और इसके स्वाद में लाजवाब तीखापन होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तिहाड़ से रिहाई के बाद सौरव दास का पहला पोस्ट, फिर उठाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
तिहाड़ से रिहाई के बाद सौरव दास का पहला पोस्ट, फिर उठाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी; मैक्रों ने ट्रंप को दिया जवाब
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी; मैक्रों ने ट्रंप को दिया जवाब
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, केजरीवाल ने दी बधाई; बोले- देश के लिए संघर्ष करते रहें
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, केजरीवाल ने दी बधाई; बोले- देश के लिए संघर्ष करते रहें
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप