न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं भारत के इन आइलैंड्स की खूबसूरती, जरूर जाएं यहां घूमने

भारत एक खूबसूरत देश हैं जिसकी खूबसूरती को दर्शाती हैं यहां की विभिन्न जगहें। देश में कहीं रेगिस्तान हैं तो कहीं हरियाली, कहीं वादियां तो कहीं समुद्र तट के बेहतरीन नजारे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 May 2024 10:15:19

विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं भारत के इन आइलैंड्स की खूबसूरती, जरूर जाएं यहां घूमने

भारत एक खूबसूरत देश हैं जिसकी खूबसूरती को दर्शाती हैं यहां की विभिन्न जगहें। देश में कहीं रेगिस्तान हैं तो कहीं हरियाली, कहीं वादियां तो कहीं समुद्र तट के बेहतरीन नजारे हैं। एक तरफ जहां भारत को अपने समुद्र तटों के लिए जाना जाता हैं, वहीँ भारत अपने आइलैंड्स की खूबसूरती के लिए भी जाना जाता हैं। जी हां, भारत में ऐसे बहुत से आइलैंड हैं, जो कि विदेशी द्वीप से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश के बेहतरीन आइलैंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं। इन आइलैंड्स पर आप बहुत ही कम बजट में अपने परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए पहुंच सकते हैं। आइये जानते हैं भारत के इन खूबसूरत आइलैंड्स के बारे में...

विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं भारत के इन आइलैंड्स की खूबसूरती, जरूर जाएं यहां घूमने

दीव आइलैंड

दीव आइलैंड, गुजरात में स्थित बेहद ही खूबसूरत आइलैंड है। यह आइलैंड काठियावाड़ प्रायद्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित है। इस आइलैंड में पुर्तगाली संस्कृति और गुजराती समुदाय का मिला जुला रूप देखने को मिलता है। यहां पर घूमने का सबससे अच्छा समय मार्च से जुलाई तक होता है। गर्मियों में यहां का तापमान औसतन 31 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं भारत के इन आइलैंड्स की खूबसूरती, जरूर जाएं यहां घूमने

साओ जैसिंटो आइलैंड

मोरमुगाओ खाड़ी में मौजूद साओ जैसिंटो एक छोटा सा द्वीप है। साओ जैसिंटो आइलैंड को अपार प्राकृतिक सुंदरता से नवाज़ा गया है। समुद्र तट से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर आइलैंड बोगमालो स्थित हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। ऐसे में अगर आपको भी नेचर से प्यार है तो यह आइलैंड आपके लिए बेस्ट विकल्प है। यहाँ एक पुरानी चैपल स्थित है जो नदी के दूसरी ओर भूमिगत सुरंग है जो सिरिडाओ तक है। द्वीप का मुख्य आकर्षण एक पुराना सुरम्य चैपल है, जिसे डाबोलिम हवाई अड्डे पर यात्रा करते समय भी देखा जा सकता है।

विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं भारत के इन आइलैंड्स की खूबसूरती, जरूर जाएं यहां घूमने

माजुली आइलैंड

माजुली आईलैंड असम में बना है। इस आईलैंड की सबसे खास बात ये है कि ये समुद्र में नहीं, बल्कि नदी के ऊपर बना हुआ है। असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित माजुला आइलैंड दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है। माजुली घूमने के लिए बेहद शानदार जगह है। शाम के वक्त यहां के सनसेट का नजारा देखने लायक होता है। माजुली के आस-पास सुंदर ब्रम्हपुत्र नदी का नजारा इसे और भी ज्यादा सुंदर बना देता है। इसे 16 वीं शताब्दी के बाद से असम की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। इस खूबसूरत आइलैंड के नजारे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं भारत के इन आइलैंड्स की खूबसूरती, जरूर जाएं यहां घूमने

लक्षद्वीप आइलैंड

अरब सागर में बसे लक्षद्वीप आइलैंड की खूबसूरती यहां के जंगल, खजूर और नारियल के पेड़ हैं। भारत की सीमा पर बसे इस खूबसूरत आइलैंड के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इसलिए सरकार यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। समस्त केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप सब से छोटा है। लक्षद्वीप द्वीप-समूह की उत्तपत्ति प्राचीनकाल में हुए ज्वालामुखीय विस्फोट से निकले लावा से हुई है। लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप है परन्तु केवल 10 द्वीपों पर जनजीवन है। देशी पयर्टकों को 6 द्वीपों पर जाने की अनुमति है जबकि विदेशी पयर्टकों को केवल 2 द्वीपों (अगाती व बंगाराम) पर जाने की अनुमति है।

विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं भारत के इन आइलैंड्स की खूबसूरती, जरूर जाएं यहां घूमने

अंडमान आइलैंड

अगर आप घूमने जाना चाहते हैं और भीड़भाड़ से दूर सुकून वाली जगह जाना चाहते हैं तो आपके लिए अंडमान आइलैंड बेस्ट विकल्प है। बता दें कि कपल्स इस आइलैंड पर हनीमून मनाने के लिए भी जाना काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो दिसंबर से मार्च का महीना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। दर्शकों को यहां के छोटे-छोटे झरने बेहद आकर्षित करते हैं। बहुत सारे लोगों की य़ह पहली पसंद है।

विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं भारत के इन आइलैंड्स की खूबसूरती, जरूर जाएं यहां घूमने

सेंट मैरी आइलैंड

अरब सागर में कर्नाटक के तट से सिर्फ 4 मील की दूरी पर स्थित, सेंट मैरी आइलैंड एक भूवैज्ञानिक खजाना है और देश के कुछ सबसे सुंदर समुद्र तटों को होस्ट करता है। यह चार व्यक्तिगत द्वीपों का एक समूह है, अर्थात् नारियल द्वीप, उत्तरी द्वीप, दक्षिण द्वीप और दरियाबहादुरगढ़ द्वीप। क्रिस्टलीय चट्टानों पर खड़े सूर्यास्त को देखना द्वीप पर सबसे आकर्षक अनुभवों में से एक है। सेंट मैरी आइलैंड, कर्नाटक में उडुपी में मालपे तट के करीब हैजो अपने हेक्सागोनल बेसाल्टिक रॉक संरचनाओं के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है।

विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं भारत के इन आइलैंड्स की खूबसूरती, जरूर जाएं यहां घूमने

ग्रैंड आईलैंड

ग्रैंड आईलैंड गोवा के पास है। घूमने के साथ ही अगर आपको एडवेंचर्स का भी शौक है तो आपको ग्रैंड आईलैंड की सैर करना चाहिए। यहां समुद्र के अंदर जाकर स्कूब डाइव और पहाड़ों के ऊपर से रॉक डाइव जैसे एडवेंचर का मजा लिया जा सकता है।

विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं भारत के इन आइलैंड्स की खूबसूरती, जरूर जाएं यहां घूमने

दीवर आइलैंड

इस आइलैंड की खूबसूरती देखकर कोई भी दंग रह जाता है। ज्यादातर टूरिस्ट यहां लेडी ऑफ कम्पैशन और यूरोपियन हाउस देखने के लिए आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म दिल चाहता है के बहुत से सीन यहीं शूट किए गए थे। यहां की सुदंरता आपको हर बार अपनी ओर आकर्षित करेगी। इस जगह पर जाने के बाद आप गोवा को भी भूल जाएंगे।

विदेशियों को भी आकर्षित करती हैं भारत के इन आइलैंड्स की खूबसूरती, जरूर जाएं यहां घूमने

कव्वायी आइलैंड

कव्वायी भारत में केरल राज्य के कन्नूर जिले में पयन्नूर के पास, छोटे द्वीपों का एक समूह है। यह आइलैंड पावन्नूर से कावई नदी पर एक छोटे से पुल से जुड़ा हुआ है। कन्नूर जिले को अपनी शानदार सुंदर विशेषताओं के साथ, कन्नूर में कव्वायी को आसानी से केरल में सबसे महत्वपूर्ण बैकवाटर स्थलों में गिना जा सकता है। यह केरल में तीसरा सबसे बड़ा बैकवाटर है और पूरे उत्तर केरल क्षेत्र में सबसे बड़ा आइलैंड है। अन्य खूबसूरत बैकवॉटर स्थानों की तरह, कव्वायी के पास अपने आकर्षण हैं जो सचमुच आपको इस जगह की ओर आकर्षित करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर