न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में हैं तो मातारानी के इन मंदिरो के दर्शन कर बनाए नवरात्रि का त्यौहार

अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो इस नवरात्रि में राजधानी के इन प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए भी जा सकते हैं। आइये जानते हैं दिल्ली के प्रसिद्द मातारानी के मंदिरों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Oct 2022 8:21:07

दिल्ली में हैं तो मातारानी के इन मंदिरो के दर्शन कर बनाए नवरात्रि का त्यौहार

नवरात्रि का पावन पर्व जारी हैं। मातारानी को समर्पित यह नौ दिवसीय त्यौहार देशभर में जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। देश की कुछ जगहें ऐसी हैं जहां इस पर्व को मनाने का अपना अलग ही अंदाज हैं। इन नौ दिनों में मातारानी के भक्तगण मंदिरों में दर्शन करने पहुंचते हैं। देशभर में मातारानी के कई प्रसिद्द और भव्य मंदिर हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं देश की राजधानी दिल्ली में स्थित प्रसिद्द मातारानी के मंदिरों की। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो इस नवरात्रि में राजधानी के इन प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के लिए भी जा सकते हैं। आइये जानते हैं दिल्ली के प्रसिद्द मातारानी के मंदिरों के बारे में...

famous durga temples in delhi,holidays,travel

झण्डेवालान माता मंदिर

देश और दिल्ली के सुप्रसिद्ध मंदिरों में से एक है झण्डेवालान माता मंदिर। ऐसा माना जाता है इस मंदिर में भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यहां हजारों की संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन करने आते हैं। नवरात्रों के उत्सव में यहां इस मंदिर का परिसर भक्तों भरा पड़ा रहता है। लोगों की मानें तो ये मंदिर वही जगह है जहां देवी काली भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में अलग ही धूम होती है। इस त्योंहार के दौरान यहां भक्तों की लंबी लाइन लगती है। कालकाजी मंदिर पहुंचने के लिए कालका मेट्रो स्टेशन सबसे पास है। ये मेट्रो स्टेशन मंदिर से वॉकिंग डिस्टेंस पर है।

famous durga temples in delhi,holidays,travel

श्री शीतला माता मंदिर

शीतला माता मंदिर दिल्ली क्षेत्र का एक और प्रसिद्ध मंदिर है, जो शीतला माता रोड पर स्थित है। इस मंदिर में नवरात्री के समय बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। मंदिर की विशाल संरचना देखने में बेहद खूबसूरत लगती है, यहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। इस मंदिर में आने वाले भक्तों को मूर्ति छूने की अनुमति नहीं है, श्रद्धालु दूर से ही मूर्ति को देख सकते हैं। यह दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां आप नवरात्री के दौरान घूम सकते हैं।

famous durga temples in delhi,holidays,travel

कालकाजी मंदिर

राजधानी दिल्ली में स्थित कालकाजी के इस मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में किया गया था। लेकिन मन्दिर का विस्तार पिछले 50 सालों में ही किया गया है, लेकिन मंदिर का सबसे पुराना हिस्सा अठारहवीं शताब्दी का है। यह मंदिर दक्षिणी दिल्ली के कालका जी में स्थित है। इसे मनोकामना सिद्धपीठ और जयंती काली पीठ भी कहा जाता है। माना जाता है कि असुरों द्वारा सताए जाने पर ब्रह्मा जी के कहने पर देवताओं ने शिवा शक्ति की आराधना की। देवी के प्रसन्न होने पर देवताओं ने उनसे असुरों से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। शास्त्रों में ये उल्लेखनीय है कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण पाण्डवों को लेकर यहां आए थे। उन्होंने मां काली की पूजा की और विजयी होने का वर प्राप्त किया।

famous durga temples in delhi,holidays,travel

योगमाया मंदिर

योगमाया का मंदिर दिल्ली में कुतुबमीनार से बिल्कुल करीब है। यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है। कहा जाता है इस मंदिर का निर्माण महाभारत युद्ध की समाप्ति के पश्चात् पाण्डवों ने श्रीकृष्ण की बहन योगमाया के लिए किया था। तोमर वंश के राजपूतों ने जब दिल्ली को बसाया, तब उन्होंने देवी योगमाया की विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की। कहा जाता है पाण्डव कालीन इस मंदिर की उचित देखभाल नहीं हुई। महरौली के इस मंदिर को महाभारत काल के पांच बचे हुए मंदिरों में से एक माना जाता है। 'नवरात्रि' के समय इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। योगमाया मंदिर दिल्ली के मंदिरों में से एक है जिसे नवरात्रि के दौरान काफी खूबसूरती के साथ सजाया जाता है।

famous durga temples in delhi,holidays,travel

छतरपुर मंदिर

छतरपुर मंदिर दिल्ली का एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है और इस मंदिर में सामान्य दिनों में भी बहुत से भक्त आते हैं। अद्भुत मंदिर में एक खूबसूरती से तैयार की गई संरचना है और यह मंदिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। इस मंदिर में भारत का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर परिसर है, जो दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी बाहरी इलाके में स्थित है। दिल्ली के छतरपुर मंदिर में देवी कात्यायनी का एक मुख्य मंदिर भी है जो केवल नवरात्री के दौरान ही खुलता है। मंदिर में मां कात्यायनी के पवित्र दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त वहां एकत्रित होते हैं।

famous durga temples in delhi,holidays,travel

गुफा वाला मंदिर

दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है गुफा वाला मंदिर। ये पूरी तरह से माता वैष्णों देवी को समर्पित है। इस मंदिर में मौजूद एक लंबी सी गुफा भक्तों को खूब आकर्षित करती है। इस लंबी गुफा के अलावा यहां पर की छोटी गुफाएं भी हैं जो देवी कात्यायनी, चिंतपूरनी और ज्वाला देवी को समर्पित हैं। ये मंदिर ईस्ट दिल्ली प्रीत विहार में हैं। जहां पर आप मेट्रो से भी जा सकते हैं। नवरात्रि के दौरान इस मंदिर को खूबसूरती से सजाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!