न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के इस मौसम में लेना हैं स्नोफॉल का मजा, प्लान करें इन 8 फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन का ट्रिप

अगर आप भी इस अहसास को जीना चाहते हैं, तो चले आइये यहां बताई जा रही टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जो अपनी स्पेशल भारी बर्फबारी के लिए जानी जाती हैं। घर में शांति से बैठने की बजाए इस महीने यहां अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ घूमने के लिए निकल जाएं।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 13 Dec 2022 12:01:17

सर्दियों के इस मौसम में लेना हैं स्नोफॉल का मजा, प्लान करें इन 8 फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन का ट्रिप

सर्दियों का मौसम जारी हैं जो घूमने के लिहाज से कई लोगों को बहुत पसंद आता हैं। सुहाने मौसम में घूमते हुए खाने-पीने का मजा लेना यादगार बनता हैं। अब जरा सोचिए कि आप घूम रहे हो और अचानक स्नोफॉल अर्थात बर्फबारी होने लगे, तो यह नजारा किसी फिल्म से कम नहीं होता हैं। कई बार स्नोफॉल में दूसरों को आनंद लेते हुए वीडियो देखकर चाहत रखते हैं कि वे भी कभी ऐसा अहसास ले पाएं। अगर आप भी इस अहसास को जीना चाहते हैं, तो चले आइये यहां बताई जा रही टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जो अपनी स्पेशल भारी बर्फबारी के लिए जानी जाती हैं। घर में शांति से बैठने की बजाए इस महीने यहां अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ घूमने के लिए निकल जाएं।

enjoy snowfall in this winter season plan a trip to these 8 famous tourist destinations,holiday,travel,tourism

शिमला

स्नोफॉल का जिक्र होते ही हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का नाम सबसे पहले जहन में आता है। यह स्नोफॉल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के हरे भरे पहाड़, ऊंची चोटियां ठंड के दिनों में बर्फ से पूरी तरह ढंककर और भी खूबसूरत दिखते हैं। शिमला को लॉन्ग मून नाइट्स यानी लंबी चांदनी रातों का मौसम भी कहा जाता है। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां बर्फबारी का आनंद लिया जा सकता है। इस मौसम में आप यहां स्कींग का भी मज़ा ले सकते हैं। शिमला में आइस स्केटिंग दिसंबर से फरवरी तक होती है।

enjoy snowfall in this winter season plan a trip to these 8 famous tourist destinations,holiday,travel,tourism

गुलमर्ग

कड़ाके की ठंड का असली मजा लेना है तो जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग जाएं। इस जगह की सुंदरता ऐसी है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह हिल स्टेशन पश्चिमी हिमालय के पीर पंजाल रेंज में है। यहां आकर आप खुद को प्रकृति के करीब पाएंगे। स्नो स्पोर्ट्स का अनुभव करने के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है। यहां आप स्नोफॉल के अलावा स्कीइंग और केबल कार राइडिंग का मजा ले सकते हैं। ये जगह भारत के बेस्ट स्नोफॉल डेस्टिनेशन में से एक है।

enjoy snowfall in this winter season plan a trip to these 8 famous tourist destinations,holiday,travel,tourism

लेह-लद्दाख

अगर आपको सही मायने में ऐसी सर्दी देखनी है जो एडवेंचर से कम नहीं हो तो इस दौरान लद्दाख जाएं। वैसे लद्दाख के कई सारे स्पॉट्स इस दौरान बंद हो जाते हैं, लेकिन लेह सिटी और इसके आस-पास की जगहें देखने को मिलती हैं। यहां आप सीधे फ्लाइट के जरिए जा सकते हैं, लेकिन ये मौसम पर ही निर्भर करता है कि आप कैसे जा पाएंगें। पर यकीन मानिए कि लेह सर्दियों में किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। यहां आपको अप्रैल तक बर्फ देखने को मिलेगी और अक्टूबर से ही यहां पर बर्फबारी शुरू हो जाती है।

enjoy snowfall in this winter season plan a trip to these 8 famous tourist destinations,holiday,travel,tourism

कुल्लू

कुल्लू बिना किसी शक के प्रकृति से घिरा हुआ स्वर्ग है और अगर आपको कभी भी सर्दियों के दौरान इस स्थान पर जाने का मौका मिले, तो आप सच में बेहद लक्की होंगे। इसके अलावा, अगर आप सर्दियों में हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने के लिए तरस रहे हैं, तो आज ही दोस्तों के साथ यहाँ जाने का प्लान बना लें। बस इस बात का ध्यान दें कि ये जगह सर्दियों में काफी ठंडी हो जाती है, यहां आप कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

enjoy snowfall in this winter season plan a trip to these 8 famous tourist destinations,holiday,travel,tourism

चोपता

चोपता सदाबहार जंगल से घिरी एक सुंदर घाटी है। यह उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ वाइल्ड लाइफ का एक हिस्सा है। यहां आप जंगल के साथ-साथ बर्फबारी का भी मजा ले सकते हैं। जनवरी के मौसम में यहां इतनी ज्यादा बर्फबारी होती है कि लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। यहां पहुंचने के लिए आप देवरिया ताल का रास्ता चुन सकते हैं।

enjoy snowfall in this winter season plan a trip to these 8 famous tourist destinations,holiday,travel,tourism

मनाली

अगर आप उनमें से हैं जो बहुत ज्यादा ठंडे माहौल में नहीं जाना चाहते हैं, लेकिन फिर भी बर्फबारी का मज़ा लेना चाहते हैं तो मनाली जाएं। मनाली शहर सर्दियों में बर्फबारी से ढक जाता है और यहां पर आस-पास घूमने की कई जगहें हैं। मनाली का हिडिंबा देवी मंदिर, मनाली सेंचुरी, माल रोड आदि बहुत खूबसूरत हैं। अब तो ये अटल टनल के लिए भी प्रसिद्ध हो गया है जो रोहतांग पास तक ले जाता है। हालांकि, ये रोड यात्रा करने से पहले एक बार मौसम का हाल जरूर ले लीजिएगा।

enjoy snowfall in this winter season plan a trip to these 8 famous tourist destinations,holiday,travel,tourism

मैक्लोडगंज

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक होने के लिए लोकप्रिय मैक्लोडगंज एक ऐसी जगह है, जहां से आप बिना बर्फ देखें कभी निराश होकर नहीं जाएंगे। यहां पर्यटक राजसी पर्वत चोटियों, और सर्दियों के महीनों में बर्फ से ढकी घाटियों के लुभावने दृश्यों का आनंद लेने के लिए आते हैं। आप मैक्लोडगंज में त्रिउंड पहाड़ियों के पहाड़ों पर ट्रेक करने का विकल्प भी चुन सकते हैं। सर्दियों के दौरान ये एक्टिविटी आपको हमेशा याद रहेगी।

enjoy snowfall in this winter season plan a trip to these 8 famous tourist destinations,holiday,travel,tourism

तवांग

ये जगह लेह के बाद सबसे ठंडी जगहों में से एक मानी जा सकती है। हिंदुस्तान की ऐसी कुछ जगहों में से एक है जहां हमेशा ही सर्दी रहती है और हमेशा यहां का तापमान ठंडा रहता है। नवंबर से ही यहां 0 से नीचे तापमान होने लगता है। अगर आपको एडवेंचर पसंद है और ट्रेकिंग आदि के शौकीन हैं तो ये जगह बेस्ट साबित हो सकती है। भारत की सबसे अच्छी स्नोफॉल आपको यहां मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर