न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : दिल्लीवासियों के लिए बेस्ट हैं ये बाजार, सस्ते में होगी दिवाली की शॉपिंग

ऐसे में आज हम दिल्लीवासियों के लिए कुछ ऐसे बाजार की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप सस्ते में दिवाली की शॉपिंग कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि दिवाली की शॉपिंग के लिए आपको दिल्ली के किन बाजारों की सैर करनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Oct 2022 1:00:43

Diwali 2022 : दिल्लीवासियों के लिए बेस्ट हैं ये बाजार, सस्ते में होगी दिवाली की शॉपिंग

दिवाली रोशनी का त्योहार है और इस दिन हमारे चारों तरफ खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिलता है। इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां घरों में अभी से होने लगी हैं। जब बात दिवाली की तैयारियों की हो, तो शॉपिंग की बात होना तो लाजमी हैं। दिवाली का मजा शॉपिंग के बिना अधूरा है। दिवाली पर घर सजाने से लेकर तैयार होने तक कई चीजों की खरीददारी की जाती है। लोग कम बजट में बस एक अच्छी शॉपिंग करना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम दिल्लीवासियों के लिए कुछ ऐसे बाजार की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप सस्ते में दिवाली की शॉपिंग कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि दिवाली की शॉपिंग के लिए आपको दिल्ली के किन बाजारों की सैर करनी चाहिए।

diwali shopping ke liye best hai delhi ke ye markets,travel tourism

सदर बाजार

सदर बाजार भारत के सबसे बड़े थोक बाजारों में शामिल है। सदर बाजार में एक से बढ़कर एक सस्ता सामान मिल जाएगा। बस थोड़ा मोल-भाव करना आता हो तो महंगे से महंगा सामान भी सस्ती कीमत में मिल सकता है। सदर बाजार में कपड़ों और मेक-अप का वो सारा सामान मिल जाएगा जो त्योहारों के लिए जरुरी है। यहां से आप दिवाली के लिए गिफ्ट भी खरीद सकते हैं। आप यहां एक अच्छी बार्गेनिंग भी कर सकते हैं। सदर बाजार कपड़ों से लेकर बर्तन तक, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामानों तक हर एक चीज के लिए काफी फेमस है। बाजार के अंदर कई छोटे बाजार हैं- जैसे लकड़ी बाजार, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स, बच्चों के लिए खिलौने आदि जैसी दुकानें दिख जाएंगी।s
दरियागंज मार्किट

दिवाली पर अगर लड़कियां और महिलाएं अपने लिए ज्वलेरी खरीदना चाहती हैं, तो आप दरियागंज मार्किट जा सकती हैं। यहां आपको चंक ज्वेलरी मिल जाएगी, जो आपके लुक पर चार चांद लगाएगी। इसके अलावा यहां कपड़े और बाकी सामान भी काफी सस्ता मिल जाता है।

diwali shopping ke liye best hai delhi ke ye markets,travel tourism

लाजपत नगर

अगर आप दिवाली पर डिजाइनर कपड़े और न्यू ट्रेंडी कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं, और वो भी बजट में। तो आपके लिए दिल्ली का लाजपत नगर बाजार इंतजार कर रहा है। यहां आपको मशहूर डिजाइनर्स के कपड़ों के डुप्लीकेट कपड़े आसानी से मिल जाएंगे, जो देखने में बिल्कुल असली वाले लगेंगे। इसके अलावा यहां कई ब्रांडेड शोरूम हैं और यहां दिवाली के मौके पर कई ऑफर भी मिलते हैं।

diwali shopping ke liye best hai delhi ke ye markets,travel tourism

गांधी नगर

शहर के पूर्वी भाग में मौजूद, गांधी नगर एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक के रूप में जाना जाता है। यहां करीबन 12,000 दुकानें हैं जहां हर तरह के कपड़े, ट्रिम्स, लेस वाली दुकानें दिख जाएंगी। यहां भी हर एक चीज औने-पौने दाम में बेची जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि आप यहां 100 रुपए की शर्ट को 50 रुपए में खरीद सकते हैं। बस आपको यहां अच्छी-खासी बार्गेनिंग आनी चाहिए। दिवाली के लिए इससे बेस्ट बाजार आपको नहीं मिल सकता।

diwali shopping ke liye best hai delhi ke ye markets,travel tourism

भागीरथ पैलेस मार्केट

यह मशहूर बाजार चांदनी चौक की गलियों में मौजूद है। भागीरथ मार्किट में दिवाली के त्योहार के लिए झालर व डेकोरेटिव लाइट्स का सामान खरीदा जा सकता है। यहां पर आपको घर की सजावट का हर सामान सही दाम में आसानी से मिल जाता है। एलईडी लाइट जो अन्य दुकान में 300 से 500 रुपये में मिलेगी वो इस मार्केट में 100 से 150 रुपये में मिल जाएगी।

diwali shopping ke liye best hai delhi ke ye markets,travel tourism

गाज़ीपुर मंडी

दिवाली पर घरों को सजाने के लिए फूलों की भी जरूरत पड़ती है। लोग अपने घरों में गेंदें के फूल, गुलाब के फूलों की मालाओं से घर को सजाते हैं। सबसे बड़ी फूल मंदिर गाजीपुर मंडी है, जहां हॉलैंड, चीन और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से लिली, मैरीगोल्ड्स, ऑर्किड, गेरबेरा और भी कई तरह के फूल आते हैं। हालांकि त्योहारों के दौरान यहां फूलों और मालाओं की कीमत ज्यादा होती है, लेकिन आप बार्गेनिंग करके आसानी से यहां एक दो लड़ी वाली माला खरीद सकते हैं।

diwali shopping ke liye best hai delhi ke ye markets,travel tourism

दिल्ली हाट

दिल्ली हाट में दिवाली की खरीदारी के लिए आपको जरूरत का सारा सामान वो भी सही दाम पर मिल जाएगा। यहां दिवाली के लिए सबसे सिंपल ऑफबीट एथनिक आउटफिट खरीदे जा सकते हैं। इस मार्केट में महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए कपड़े मिलते हैं। यहां रंगे हुए दीयों से लेकर रंगीन लैम्प तक और मिट्टी के बर्तनों से लेकर लक्ष्मीगणेश की मूर्तियां खरीद सकते हैं। साथ ही यहां घर के डेकोरेशन का सारा सामान भी मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!