न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : देश के इन शहरों में देखने को मिलता हैं दिवाली का अनोखा सेलेब्रेशन

वही कुछ लोग ऐसी डेस्टिनेशन्स पर जाकर दिवाली सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं जहां का सेलेब्रेशन अपनेआप में अलग नजारा पेश करता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप दिवाली में घूमने जा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Oct 2022 12:15:36

Diwali 2022 : देश के इन शहरों में देखने को मिलता हैं दिवाली का अनोखा सेलेब्रेशन

भारत एक विशाल देश हैं जहां हर दिन कोई ना कोई पर्व और त्योहार सेलिब्रेट किया जाता हैं। लेकिन आने वाले दिनों में हिन्दू धर्म का एक बड़ा पर्व दिवाली आने वाला हैं। दिवाली खूब सारी रोशनी, प्यार और नई शुरुआत का प्रतीक है। दिवाली भारत का प्रमुख त्योहार है। दीपों का ये उत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन देश की कुछ खूबसूरत जगहें दिवाली सेलिब्रेशन के लिए जानी जाती हैं। दिवाली को यादगार बनाने के लिए जहां कुछ लोग फैमली और फ्रेंड्स के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते हैं। वही कुछ लोग ऐसी डेस्टिनेशन्स पर जाकर दिवाली सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं जहां का सेलेब्रेशन अपनेआप में अलग नजारा पेश करता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप दिवाली में घूमने जा सकते हैं।

diwali celebration in these places,holidays,travel,tourism

वाराणसी

वाराणसी में देवताओं की दिवाली मनाई जाती है, जिसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। वाराणसी त्योहारों और आध्यात्म की भूमि है। बाबा विश्वनाथ की ये नगरी दिवाली पर दुल्हन की तरह सज जाती है। दीपों की रोशनी से रोशन बनारस का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। पूरा घाट दीयों से सज जाता है। दिवाली के दिन यहां की खास गंगा आरती का मजा भी ले सकते हैं। भक्तों का मानना है कि इस दौरान देवी-देवता गंगा में डुबकी लगाने के लिए धरती पर आते हैं। गंगा नदी में प्रार्थना और दीये की जलाएं जाते हैं। और दीपों और रंगोली से सजे किनारे बेहद मंत्रमुग्ध कर देने वाले लगते हैं। देव दीपावली कार्तिक मास की पूर्णिमा में आती है और दिवाली के 15 दिन बाद आती है।

diwali celebration in these places,holidays,travel,tourism

अमृतसर

दिवाली के दिन पंजाब का मशहूर शहर अमृतसर भी पूरी तरह से भक्ति में सराबोर हो उठता है। दिवाली के दिन स्वर्ण मंदिर का नजारा ऐसा लगता हो जैसी ये दीयों की रोशनी में नहा लिया हो। अमृतसर में लाइट की सजावट से गुरुद्वारे की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। स्वर्ण मंदिर के पास अमृत सरोवर के किनारे बैठकर दिवाली के शोर में भी शांति मिलेगी। दिवाली पर जहां एक तरफ अमृतर का स्वर्ण मंदिर दीयों से जगमगाने लगता है, वहीं रात में आयोजित होने वाले कीर्तन और भजन का अनुभव आपकी दिवाली को बेस्ट बना सकता है।

diwali celebration in these places,holidays,travel,tourism

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में दिवाली की शुरुआत 'वासु बरस' की रस्म से होती है जो गायों के लिए होती है। प्राचीन चिकित्सक धन्वंतरि को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग धनतेरस मनाते हैं। दिवाली के अवसर पर, महाराष्ट्रीयन देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और पति और पत्नी के प्यार का जश्न मनाते हुए 'दिवाली चा पड़वा' मनाते हैं। भाई बीज और तुसली विवाह के साथ त्योहार खत्म होता है जो शादियों की शुरुआत का प्रतीक है।

diwali celebration in these places,holidays,travel,tourism

गुजरात

गुजरात में दीपावली दोहरे उत्साह के साथ मनायी जाती है। इस समय गुजरात के लोगों का वर्तमान साल खत्म हो जाता है और नए साल की शुरुआत होती है। गुजराती लोग दिवाली के अगले दिन गुजराती नव वर्ष के रुप में बेस्तु बरस मनाते हैं। यहां पर भी त्योहारों की लंबी परंपरा है। इनके उत्सव की शुरुआत वाघ बरस से होती है, उसके बाद धनतेरस, काली चौदस, दिवाली, बेस्तु बरस और भाई बीज के पर्व आते हैं।

diwali celebration in these places,holidays,travel,tourism

गोवा

गोवा में, दिवाली भगवान कृष्ण को समर्पित है जो राक्षस नरकासुर का नाश करते हैं। दिवाली से एक दिन पहले नरकासुर चतुर्दशी के दिन राक्षस के विशाल पुतले बनाए और जलाए जाते हैं। दिवाली के दौरान, गोवा और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में कई लोग पाप से मुक्त होने के लिए अपने शरीर पर नारियल का तेल लगाते हैं।

diwali celebration in these places,holidays,travel,tourism

तमिलनाडु

तमिलनाडु में लोग पारंपरिक रूप से तिल के तेल से स्नान कर, नए कपड़े पहन और पटाखे फोड़कर पारंपरिक दीपावली मनाया करते हैं। तमिल लोग इस दिन अपने पड़ोसियों व रिश्तेदारों से मिठाई, सेवई और विशेष दिवाली लेगियम (एक तरह का हर्बल जैम) का आदान-प्रदान किया करते हैं। इसके अलावा कई लोग वहीं मंदिरों में जाकर इस दिन पर विशेष पूजा व प्रार्थना भी करते हैं। यहां पर रात में घरों को रोशनी से सजाने व देर रात तक पटाखे फोड़ने की परंपरा है।

diwali celebration in these places,holidays,travel,tourism

बंगाल

बंगाल में दिवाली काली पूजा या श्यामा पूजा के साथ मनाई जाती है जो रात की जाती है। देवी काली को हिबिस्कस के फूलों से सजाया जाता है और मंदिरों और घरों में पूजा की जाती है। भक्त मां काली को मिठाई, दाल, चावल और मछली भी चढ़ाते हैं। कोलकाता में दक्षिणेश्वर और कालीघाट जैसे मंदिर काली पूजा के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, काली पूजा से एक रात पहले, बंगाली घरों में 14 दीये जलाकर बुरी शक्ति को दूर करने के लिए भूत चतुर्दशी अनुष्ठान का पालन करते हैं। कोलकाता के पास बारासात जैसी जगहों पर, काली पूजा दुर्गा पूजा के रूप में भव्य तरीके से होती है, जिसमें थीम वाले पंडाल और मेले होते हैं। काली पंडालों के सामने, डाकिनी और योगिनी राक्षसों की आकृतियां भी देखी जा सकती हैं।

diwali celebration in these places,holidays,travel,tourism

तेलंगाना व आंध्रप्रदेश

तेलंगाना व आंध्रप्रदेश में भी लोग अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की साफ सफाई करने के साथ साथ वहां पर साज सज्जा करते हैं। नए कपड़े व मिष्ठान्नों के उपहारों का आदान प्रदान करते हैं। इस दिन अपने दरवाजे पर रंगोली बनाकर दीपक व मोमबत्तियों से सजाते हैं। इन दोनों राज्यों में भी मंदिरों में विशेष पूजा के साथ साथ रात्रि में पटाखों को प्रतिस्पर्धा के रुप में जलाते हैं। कई शहरों में आतिशबाजी का नजारा देखते बनता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!