न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : अयोध्या के साथ ही देश के ये 7 राम मंदिर भी रखते हैं अपना विशेष महत्व

आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता हैं। दिवाली वाले दिन भगवान श्री राम युद्ध में रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे। प्रभु श्रीराम भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में जाने जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Oct 2022 10:41:10

Diwali 2022 : अयोध्या के साथ ही देश के ये 7 राम मंदिर भी रखते हैं अपना विशेष महत्व

आने वाले दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता हैं। दिवाली वाले दिन भगवान श्री राम युद्ध में रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे। प्रभु श्रीराम भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में जाने जाते हैं। दिवाली वाले दिन कई लोग भगवान राम के मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं। जब भी कभी भगवान राम के मंदिर की बात की जाती हैं तो अयोध्या मंदिर की बात होती हैं। लेकिन इसी के साथ ही देशभर में भगवान राम के कई अन्य भव्य मंदिर भी हैं जो अपना विशेष महत्व रखते हैं। भारत में कई राम मंदिर विद्यमान हैं। यहां हम आपको भारत के प्रसिद्ध राम मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

diwali 2022,ram temples in india,famous ram temples in india,7 famous ram temple in india

अयोध्या राम मंदिर, उत्तर प्रदेश

अयोध्या में राम मंदिर हमेशा हिंदुओं के लिए प्रमुख रहा है क्योंकि इसे भगवान राम की जन्मभूमि 'राम जन्मभूमि' कहा जाता है। फैजाबाद जिले में सरयू नदी के तट पर स्थित यह राम मंदिर हिंदुओं के बीच बहुत महत्व रखता है। जहाँ राजा श्री राम का जन्म हुआ था, उस स्थान की एक झलक पाने के लिए हर साल हजारों भक्त इस दिव्य भूमि की ओर आकर्षित होते हैं। शांत घाट, सुंदर मंदिर और भगवान राम में हिंदुओं की अपार आस्था अयोध्या में राम मंदिर की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। अयोध्या हिंदुओं के लिए सात सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है।

diwali 2022,ram temples in india,famous ram temples in india,7 famous ram temple in india

राजा राम मंदिर, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के ओरछा में स्थित है राजा राम मंदिर। यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां श्रीराम को भगवान के रूप में नहीं बल्कि राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां दिन में पांच बार पुलिस द्वारा गार्ड और ऑनर भी दिया जाता है और आपको जानकर हैरानी होगी कि राजा राम को गार्ड ऑफ ऑनर देने की ये परंपरा 400 साल पुरानी है। राजा राम मंदिर बेहद भव्य और आलिशान है और यह देखने में मंदिर नहीं बल्कि महल की तरह प्रतीत होता है। कहा गया है कि पहले भगवान राम की मूर्ति को चतुर्भुज मंदिर में विराजमान किया जाना था लेकिन जिस जगह पर मूर्ति अभी स्थापित है, उस जगह से मूर्ति को कोई भी अभी तक हिला नहीं पाया है। राम राजा मंदिर संगमरमर का बना हुआ है जिसे देख कर भक्त आकर्षित होते है।

diwali 2022,ram temples in india,famous ram temples in india,7 famous ram temple in india

कालाराम मंदिर, नासिक

कालाराम मंदिर भी भारत का एक खूबसूरत राम मंदिर है जो नासिक, महाराष्ट्र के पंचवटी क्षेत्र में स्थित है। कालाराम का शाब्दिक अर्थ है 'काला राम' और मंदिर को यह नाम भगवान राम की 2 फीट ऊंची काली मूर्ति के कारण पड़ा है। मंदिर में देवी सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां भी स्थापित हैं। ऐसा माना जाता है कि जब भगवान राम को चौदह वर्ष के वनवास पर भेजा गया था, दसवें वर्ष के बाद, वे सीता और लक्ष्मण के साथ पंचवटी में गोदावरी नदी के किनारे रहने के लिए आए थे। इस मंदिर का निर्माण सरदार रंगारू ओधेकर ने किया था, जिन्होंने सपना देखा था कि राम की एक काली मूर्ति गोदावरी नदी में है जिसे उन्होंने अगले दिन नदी से निकालकर कालाराम मंदिर में स्थापित किया था।

diwali 2022,ram temples in india,famous ram temples in india,7 famous ram temple in india

रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु

दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भगवान राम का रामास्वामी मंदिर है। यह मंदिर भारत के सबसे खूबसूरत राम मंदिरों में से एक है। इस मंदिर के अंदर की गई कलाकृति रामायण कि घटना को दर्शाती है। दक्षिण भारत का अयोध्या इसी मंदिर को बोलते है। आपको बता दें की यह एकमात्र ही ऐसा मंदिर है जहां भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथं भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियां भी है। इस मंदिर के साथ वहां 3 और मंदिर है, जिनके नाम अलवर सन्नथी, श्रीनिवास सन्नथी और गोपालन सन्नथी हैं।

diwali 2022,ram temples in india,famous ram temples in india,7 famous ram temple in india

त्रिपायर श्रीराम मंदिर, केरल

इस मंदिर में स्थापित मूर्ति के बारे में कहा जाता है कि ये मूर्ति समुद्र में डूबी हुई थी जिसे केरल के एक मछुआरे ने यहां मंदिर में लाकर स्थापित कर दिया। इसके बाद वहां के उस समय के शासक ने उस मूर्ति को त्रिपायर मंदिर में स्थापित किया। ऐसी मान्यता है कि श्रीराम की इस मूर्ति में भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव के तत्व हैं इसलिए इसकी पूजा त्रिमूर्ति के रूप में की जाती है।

diwali 2022,ram temples in india,famous ram temples in india,7 famous ram temple in india

रघुनाथ मंदिर, जम्मू

जम्मू में रघुनाथ मंदिर उत्तरी भारत में एक बहुत ही प्रमुख मंदिर है। मुख्य मंदिर के अलावा, रघुनाथ मंदिर परिसर में लगभग सात अन्य मंदिर हैं जो हिंदू धर्म के अन्य देवताओं को समर्पित हैं। यह मंदिर लगभग हर हिंदू पंथ के आकर्षक चित्रों से बना है जो किसी अन्य मंदिर में देख पाना मुश्किल है। रघुनाथ मंदिर की वास्तुकला में मुगल शैली की वास्तुकला का भी रंग देखा जा सकता है।

diwali 2022,ram temples in india,famous ram temples in india,7 famous ram temple in india

सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर, तेलंगाना

सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध राम मंदिर में से एक है, जो तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के भद्राचलम में स्थित है। इस मंदिर का भगवान राम से संबंधित एक बहुत ही महत्वपूर्ण इतिहास है क्योंकि रामचंद्रस्वामी मंदिर वहां स्थित है जहां भगवान राम ने सीता को लंका से वापस लाने के लिए गोदावरी नदी पार की थी। मंदिर के अंदर स्थापित मूर्ति त्रिभंग के तेवर में खड़ी है जिसमें भगवान राम धनु और हाथ में बाण लिए हुए हैं और देवी सीता हाथ में कमल लिए उनके बगल में खड़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात