Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ते में करना चाहते हैं शॉपिंग तो चले आएं दिल्ली के इन 8 बाजार में

जब भी कोई नया सीजन आए या कोई त्यौहार आए शॉपिंग की जरूरत सभी को पड़ती हैं और इसके लिए सभी ऐसी जगहों की तलाश करते हैं जहां कम बजट में ज्यादा खरीददारी की जा सके। अगर आप दिल्ली उया इसके आसपास रहते हैं तो आपकी यह चाहत आसानी से पूरी हो सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Mar 2022 4:22:52

सस्ते में करना चाहते हैं शॉपिंग तो चले आएं दिल्ली के इन 8 बाजार में

जब भी कोई नया सीजन आए या कोई त्यौहार आए शॉपिंग की जरूरत सभी को पड़ती हैं और इसके लिए सभी ऐसी जगहों की तलाश करते हैं जहां कम बजट में ज्यादा खरीददारी की जा सके। अगर आप दिल्ली उया इसके आसपास रहते हैं तो आपकी यह चाहत आसानी से पूरी हो सकती हैं। दिल्ली में कई ऐसे बाजार हैं जो अपनी सस्ती शॉपिंग के लिए जाने जाते हैं। इन बाजारों में आपको आपके जरूरत की हर चीज उपलब्ध हो जाएगी। आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे ही सस्ते बाजारों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां हमेशा भीड़ लगी रहती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
delhi cheap market,delhi market,travel मोनेस्ट्री मार्केट

इसमें सबसे पहले मोनेस्ट्री मार्केट आती है। पहले इस मार्केट की खासियत बता देते है जो ये है कि ये मार्केट DU स्टूडेंट्स का फेवरेट शॉपिंग डेस्टिनेशन है। ये तिब्बती मार्केट की ही एक छोटी झलक है। इस मार्केट में आपको बड़ी ही आसानी से किसी भी ब्रांड के कपड़े खरीद सकते है। कमाल की बात ये है कि बहुत ही सस्ते प्राइस पर मिल जाएंगे। ये प्लेस अगर आपको नहीं पता तो बता देते है कि ये जगह दिल्ली के पीतमपुरा के पास सरस्वती विहार में है। यहां जैकेट्स और स्वेटर्स का इतना शानदार कलेक्शन मिलता है कि कस्टमर्स की भीड़ लगी रहती है। delhi cheap market,delhi market,travel स्वदेशी मार्केट

स्वदेशी बाजार की चहल-पहल वाली सड़क आपको आर्टिफिशियल गहने, फैंसी उपहार की वस्तुएं, घरेलू चीजें आदि बेचने वाली दुकानों तक पहुंचाती है। इस होलसेल मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक आइट्म मिलेंगे, जिन्हें आप अपने लिए या फिर तोहफे के रूप में दूसरों को देने के लिए खरीद सकती हैं। टॉयलटरीज, किचन के डिब्बे, डेकोर का सामान खरीदना चाहें, तो आप इस बाजार में आ सकती हैं। इसके अलावा यहां टिंबर बाजार भी जहां आप बढ़िया फर्नीचर भी देख और खरीद सकती हैं। कमाल की बात यह है कि सारा सामान आपको कम कीमतों में उपलब्ध होगा। delhi cheap market,delhi market,travel दरियागंज

किताबी कीड़ों को जहां किताब दिख जाए, वो उस तरफ भागते हैं। मैं भी खुद किताबों के लिए कहीं तक भी जा सकती हूं। अगर आप भी किताबों के पीछे इतने पागल हैं, तो सोचिए आपका काम इस बाजार में पूरा होगया। दरियागंज में हर रविवार को किताबों का मेला लगता है, जहां आप बहुत कम कीमतों पर किताबें खरीद सकती हैं। हर रविवार को दरियागंज के वॉकवे में विक्रेता कई उपन्यास, किताबें आदि केवल 30 रुपये में बेचते भी नजर आएंगे। यहां तक कि 99 रुपये प्रति किलो के सस्ते दामों पर किताबें यहां खरीदी जा सकती हैं। अविश्वसनीय, है ना? तो बस लॉकडाउन की स्थिति में सुधार होते ही, आप भी अपना झोला उठाइए और निकल जाइएगा दरियागंज की तरफ और खरीद लाएं अपने लिए ढेर सारी किताबें। delhi cheap market,delhi market,travel सदर बाजार

वहीं इसमें अगले नंबर पर सदर मार्केट आती है। ये दिल्ली की सबसे बड़ी होल सेल मार्केट है। इस मार्केट की खासियत ही यही है कि यहां सबसे कम प्राइस पर चीजें मिलती है। इस मार्केट में दूसरी सीटिज के दुकानदार सबसे ज्यादा आते है। यहां आपको जूलरी, कपड़े, खिलौने, पर्दे, चादर, फर्नीचर वगैराह मतलब कि बच्चों से लेकर बड़ों तक का सारा सामान मिल जाएगा। फेस्टिवल के टाइम पर भी यहां खास रौनक रहती है। बस, एक ही प्रॉब्लम है कि ये संडे को बेद रहती है। ये इतनी भीड़ वाली मार्केट है जहां आपको अपने मोबाइल और पैसों का बड़ा ध्यान रखना पड़ता है। delhi cheap market,delhi market,travel सरोजिनी नगर

सरोजिनी मार्केट दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट है, जहां 50-100 रुपए में कपड़ों की शुरुआत होती है। हालांकि इतने सस्ते में कपड़े वही ले सकता है जिसको मोल-भाव करना आता हो। इस मार्केट में जाने का सही समय दिन का है क्योंकि शाम के समय यहां लाइटिंग काफी कम है जिसके कारण आपको कपड़े चुनने में दिक्कत हो सकती है। सोमवार को सरोजिनी मार्केट बंद रहती है। delhi cheap market,delhi market,travel मजनू का टीला

अगर आपको अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना है और शॉपिंग भी करनी है तो आप मजनू के टीले की मार्केट में जा सकते है। ये मार्केट पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करने और टेस्टी खाने के लिए बहुत अच्छी है। यहां आप कपड़ों, जूतों और एक्सेसरीज की खरीदारी के साथ-साथ तिब्बती और कोरियन खाने का भी लुत्फ उठा सकते है। चलिए भई खाने की भी कुछ वैराइटीज बता देते है जिनमें मोमोज़ और थुकपा का मजा बेहद अच्छे तरीके से उठाया जा सकता है। वहीं शॉपिंग की बात करें सर्दियों में तो यहां जैकेट्स और स्वेटर मिलते है। delhi cheap market,delhi market,travel लाजपत नगर
अगर आपको एथनिक वियर सस्ते में खरीदना है तो लाजपत नगर आपके लिए बेस्ट मार्केट है। यहां से आप वेस्टर्न वियर भी खरीद सकते हैं। लाजपत नगर में आपको कपड़ों के साथ-साथ होम डेकोर और फैब्रिक्स भी मिल जाएगा। यहां कई फैशन स्टूडेंट्स अपने लिए सस्ते फैब्रिक की शॉपिंग करने आते हैं। यहां का सबसे नज़दिकी मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर है। delhi cheap market,delhi market,travel गांधी नगर मार्केट

वहीं कुछ लोगों को दिल्ली में रहने के बावजूद गांधी नगर मार्केट के बारे में नहीं पता होता। इसे एशिया की सबसे बड़ी टेक्सटाइल मार्केट में गिना जाता है। यहां पर कपड़ों की बात करें तो होल सेल में बहुत ही अच्छे प्राइस पर कपड़े खरीदे जा सकते है जो कि शॉप्स पर बेचे जाते है। यहां आपको तरह-तरह के ब्रैंडस बहुत ही कम प्राइसल पर बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगे। यहां जाने के लिए सबसे नजदीकी मैट्रो स्टेशन सीलमपुर है। ये भी बता दें कि ये मंडे को बंद रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका