न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चांदनी चौक के इन 8 बाजारों से करें सस्ते में अपने ब्राइडल लहंगे की शॉपिंग, आइये जानें

शादियों का सीजन आने वाला हैं और सभी लोग अपनी शॉपिंग में लगे हुए हैं। देखा जाता हैं कि अपनी शादी में लड़कियां सबसे ज्यादा खर्चा अपने ब्राइडल लहंगे पर करती हैं ताकि वह उसमें आकर्षक दिखें। दुल्हन क्या रिश्तेदार भी इस दौरान कई महंगी शॉपिंग करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 10 Apr 2022 11:17:57

चांदनी चौक के इन 8 बाजारों से करें सस्ते में अपने ब्राइडल लहंगे की शॉपिंग, आइये जानें

शादियों का सीजन आने वाला हैं और सभी लोग अपनी शॉपिंग में लगे हुए हैं। देखा जाता हैं कि अपनी शादी में लड़कियां सबसे ज्यादा खर्चा अपने ब्राइडल लहंगे पर करती हैं ताकि वह उसमें आकर्षक दिखें। दुल्हन क्या रिश्तेदार भी इस दौरान कई महंगी शॉपिंग करते हैं। ऐसे में अब जरा सोचिए कि आपको आपकी पसंद का लहंगा किफायती दाम में ही मल जाए तो। ऐसा हो सकता हैं अगर आप जाते हैं राजधानी दिल्ली के सबसे पुराने बाजार चांदनी चौक में जो कि अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड और मुगलई व्यंजनों के साथ ही शादी की शॉपिंग के लिए भी जाना जाता हैं, खासतौर से ब्राइडल लहंगे की। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको चांदनी चौक के कुछ ऐसे बाजारों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां से आप सस्ते में अपने ब्राइडल लहंगे की खरीददारी कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन बाजारों के बारे में...

delh,delhi market,chandni chowk,bridal lehanga,travel

दरीबा कालन बाजार

ब्राइडल ज्वेलरी या डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने के लिए आप चांदनी चौक की दरीबां मार्केट में भी जा सकती हैं। इस मार्केट में आपको गोल्ड और सिल्वर की ज्वेलरी से लेकर आर्टिफिशियल ब्राइडल ज्वेलरी सब मिल जाएगा। अपनी सहेली की शादी में कैसे इयररिंग पहनें ये सोच रही हैं तो भी आप चांदनी चौक की दरीबा कलां मार्केट में जरुर चली जाएं। आपको यहां पर ज्वेलरी की जितनी वेरायटी मिलेगी उतनी शायद इंडिया की किसी और दूसरी मार्केट में ना मिले। इतना ही नहीं यहां पर ज्वेलरी का दाम भी लोकल मार्केट से काफी सस्ता है।

delh,delhi market,chandni chowk,bridal lehanga,travel

खारी बावली

भारत अपने कई तरह के मसालों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। खाना बनाने के शौकीन लोगों के लिए चांदनी चौक का खारी बावली स्वर्ग समान है। यहां के ताजे मसाले, व्यस्त व्यापारियों का शोर और खरीदारों की आवाज इस जगह को और मस्त बनाती है। खारी बावली बाजार में आपको हर तरह के मसाले, जड़ी-बूटियां और सूखे मेवे आसानी से मिल जाएंगे। खारी बावली में आपको लोकल मसालों से लेकर विदेशी मसाले तक उपलब्ध होंगे। एशिया के सबसे बड़े मसाला बाजारों में से एक, खारी बावली का नाम खारे पानी के एक कुएं से मिलता है, जो कभी इस क्षेत्र में हुआ करता था।

delh,delhi market,chandni chowk,bridal lehanga,travel

कटरा बाजार

चांदनी चौक का कटरा बाजार शादी के लहंगे, साड़ियों और सूट के लिए प्रसिद्ध है। अगर आपकी शादी होने वाली है तो समझिए इस बाजार में आपको पूरा एक दिन लग जाएगा। इस बाजार में आपको लहंगे के लेटेस्ट डिजाइन से लेकर डिजाइनर लहंगे भी मिल जाएंगे। लेकिन अगर आपका बजट कम है तो डिजाइनर लहंगों की डुप्लीकेट भी आपको सस्ते दामों पर मिल सकते हैं। साड़ियों की बात करें तो हर किस्म की साड़ी और सूट के डिजाइन्स आपको इस बाजार में मिल जाएंगे। साड़ी, लहंगे और सूट के लिए वैसे तो इस बाजार में हजारों दुकानें हैं, लेकिन उनमें से कुछ दुकानें बहुत मशहूर हैं। आप चाहें तो वहां से अपनी खरीददारी कर सकती हैं।

delh,delhi market,chandni chowk,bridal lehanga,travel

नई सड़क मार्केट
नई सड़क मार्केट स्कूल और कॉलेज की किताबों, प्रतियोगी परीक्षाओं के बुक्स और रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली स्टेशनरी की चीजों के लिए जानी जाती है। यहां पर आपको फिक्शन और नॉन-फिक्शन नॉवल, कई सारी भाषाओं की किताबें और आपके पढ़ाई के कोर्स से जुड़ी किताबें आसानी से मिल जाएंगी। यहां पर आपको नई किताबों के साथ साथ पुरानी किताबों का ढेर भी मिलेगा। आप इन किताबों को थोक वाले दाम में आसानी से खरीद सकते हैं। यह बाजार रविवार को बंद रहता है।

delh,delhi market,chandni chowk,bridal lehanga,travel

किनारी बाजार

दिल्ली के चांदनी चौक में ज्यादातर लोग शादी की शॉपिंग करने के लिए आते हैं। यहां पर होल सेल पर काफी सस्ते पर सामान मिल जाता है। चांदनी चौक के किनारी बाजार में आपको नसिर्फ शादी पर पहनने के डिजाइनर कपड़े मिलेंगे बल्कि शादी के सजावट का सामान, लाइट्स, मसाले, गिफ्ट्स भी आसानी से और सस्ते दामों पर मिल जाएंगे। आप यहां पर शादी के हर तरह के कपड़े खरीद सकते हैं। बाजार में एंट्री करते ही आपको चारों तरफ चमचमाते कपड़े, जरी बॉर्डर, कढ़ाई वाले कपड़े, तरह-तरह की गोटा पट्टी, कपड़े के सामान, पार्टी वाले कपड़े, शानदार वरमाला और यहां तक कि पुरुषों के भी खूबसूरत कपड़े देखने को मिलेंगे। पूरे दिन शॉपिंग करने के बाद आप पराठे वाली गली के स्वादिष्ट पराठों से खुद को खुश भी कर सकते हैं।

delh,delhi market,chandni chowk,bridal lehanga,travel

चावड़ी बाजार

दिल्ली में चांदनी चौक में शादी की खरीदारी करने के लिए चावड़ी बाजार पहुंचें। यहां पर आपको बहुत ही खूबसूरत और तरह तरह के डिजाइन वाले शादी के कार्ड मिल जाएंगे। आपको बता दें कि चांदनी चौक के चावड़ी बाजार में आप सस्ते में अपनी शादी के कार्ड बनवा सकते हैं। यहां कार्ड प्रिंट दुकानों की संख्या काफी है। यहां भीड़ बहुत अधिक होती है। ऐसे में छुट्टी वाले दिन यहां जाने से बचें।

delh,delhi market,chandni chowk,bridal lehanga,travel

भागीरथ पैलेस

चांदनी चौक का भागीरथ पैलेस, फैंसी और डिजाइनर लाइट्स के लिए फेमस है। भागीरथ पैलेस मार्केट अपने इलेक्ट्रॉनिक्स और बिजली के सामानों के लिए एशिया के सबसे बड़े बाजारों में जाना जाता है। इतना ही नहीं यहां पर आपको विभिन्न मेडिकल टूल्स और एलोपैथिक दवाइयां भी आसानी से मिल सकती हैं। यहां सब कुछ बेहद सस्ते दामों में खरीदने को मिल जाएगा।

delh,delhi market,chandni chowk,bridal lehanga,travel

बल्लीमारान मार्केट

चांदनी चौक का बल्लीमारान मार्केट अपने चश्मों और फुटवियर की दुकानों के लिए जाना जाता है। आप यहां कई वेरायटी के चश्मे और जूते खरीद सकते हैं। विंटेज स्टाइल के चश्मे और जूतों से लेकर लेटेस्ट ट्रेंड तक, यहां सब कुछ सस्ते दामों में मौजूद है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!