न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि 2025: दिल्ली में देखें बंगाल जैसे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, तुरंत नोट कर लीजिए नाम

नवरात्रि 2025 में दिल्ली में बंगाल जैसी भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का आनंद लें। जानिए सीआर पार्क, ग्रेटर कैलाश-II, मिंटो रोड, मयूर विहार, द्वारका और झंडेवालान के प्रमुख पंडालों के नाम और विशेषताएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Sep 2025 11:33:09

नवरात्रि 2025: दिल्ली में देखें बंगाल जैसे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, तुरंत नोट कर लीजिए नाम

22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है। देशभर में मां दुर्गा की पूजा अलग-अलग विधि और परंपरा के अनुसार की जाती है। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं, खासकर कोलकाता के भव्य पंडालों की रौनक देखने। लेकिन अगर आप कोलकाता नहीं जा पा रहे हैं, तो चिंता मत कीजिए। दिल्ली में भी बंगाल जैसी भव्य दुर्गा पूजा का आनंद लिया जा सकता है।

सीआर पार्क – मिनी कोलकाता

दिल्ली का सीआर पार्क बंगाली समुदाय का सबसे बड़ा इलाका माना जाता है और नवरात्रि में यहां के पंडाल देखते ही बनते हैं। हर पंडाल में असली बंगाली सजावट और रोशनी का जलवा देखने को मिलता है। इन पंडालों में स्थापित मूर्तियां कोलकाता के कुम्हारटोली से मंगाई जाती हैं, जिससे पूजा का अनुभव और भी खास बन जाता है।

navratri 2025 delhi,durga puja pandal delhi,bengali durga puja delhi,cr park durga puja,greater kailash ii durga puja,rajiv chowk minto road durga puja,mayur vihar milani puja,dwarka kali bari pandal,jhandevalan arambagh puja

ग्रेटर कैलाश-II दुर्गोत्सव

ग्रेटर कैलाश-II में आयोजित दुर्गा पूजा 20 साल से ज्यादा पुरानी परंपरा का हिस्सा है। यहां अष्टमी का भोग जरूर चखें। सिंदूर खेला, मां की झलक और भक्तों की भीड़ इस पंडाल को अलग ही पहचान देते हैं। यदि आप GK-II में रहते हैं तो इसे मिस करना बिल्कुल न करें।

राजीव चौक – मिंटो रोड पंडाल

राजीव चौक का मिंटो रोड पंडाल 80 साल पुरानी परंपरा का हिस्सा है। यह पंडाल आज भी असली बंगाली अंदाज में सजाया जाता है। यहां अनजली में शामिल होना एक अनोखा अनुभव है और पूजा की भव्यता देखने लायक है।

navratri 2025 delhi,durga puja pandal delhi,bengali durga puja delhi,cr park durga puja,greater kailash ii durga puja,rajiv chowk minto road durga puja,mayur vihar milani puja,dwarka kali bari pandal,jhandevalan arambagh puja

मयूर विहार – मिलानी पूजा कमेटी

मयूर विहार का मिलानी पूजा कमेटी पंडाल भी दिल्ली में बेहद लोकप्रिय है। इसकी सजावट, अल्पना और मूर्ति लोगों का दिल जीत लेती हैं। मेट्रो से आसानी से पहुंचा जा सकता है, इसलिए यह परिवार और दोस्तों के साथ जाने के लिए आदर्श जगह है।

द्वारका सेक्टर-12 – कालीबाड़ी पंडाल


द्वारका सेक्टर-12 का कालीबाड़ी पंडाल भी खास है। पूरे इलाके के बंगाली परिवार यहां इकट्ठा होकर पूजा करते हैं। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम और धूमधाम का माहौल इसे और आकर्षक बनाता है।

झंडेवालान – अरांबाग दुर्गा पूजा

झंडेवालान के पास अरांबाग दुर्गा पूजा दिल्ली के सबसे भव्य आयोजनों में से एक है। कोविड के बाद इसे छोटा जरूर किया गया है, लेकिन मूर्ति की खूबसूरती, सजावट और पूजा का उत्साह आज भी बरकरार है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?