न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शाही अंदाज में करना चाहते हैं शादी, परफेक्ट रहेगा इन 8 वेडिंग डेस्टिनेशन का चुनाव

शादी किसी के भी जीवन का महत्वपूर्ण समय होता हैं जिसे यादगार बनाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं। इसका एक तरीका हो सकता हैं डेस्टिनेशन वेडिंग जिसके जरिए आप अपनी शादी को शाही अंदाज से मना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Feb 2023 2:40:52

शाही अंदाज में करना चाहते हैं शादी, परफेक्ट रहेगा इन 8 वेडिंग डेस्टिनेशन का चुनाव

शादी किसी के भी जीवन का महत्वपूर्ण समय होता हैं जिसे यादगार बनाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं। इसका एक तरीका हो सकता हैं डेस्टिनेशन वेडिंग जिसके जरिए आप अपनी शादी को शाही अंदाज से मना सकते हैं। भारत में एक से बढ़कर एक जगह हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षण की वजह से पसंद की जाती हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग इन डेस्टिनेशन के लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। यदि आप भी अपनी वेडिंग को स्पेशल बनाने के लिए भारत की बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो शाही अंदाज में शादी की ख्वाहिश को पूरा करेगी। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

best wedding destinations in india,locations for destination wedding in india,top wedding destinations in india,top places for destination wedding in india,gorgeous locations for destination weddings in india,best wedding destinations in india with cost,holidays,travel guide,travel tips

उदयपुर

बात जब भी वेडिंग डेस्टिनेशन की आती है तो सबसे पहले ख्याल उदयपुर का ही आता है। राजस्थान के इस रॉयल शहर में शादी करने के लिए यहां कई खूबसूरत रिजोर्ट्स, रॉयल होटल्स, फोर्ट और हिस्टोरिकल हवेलियां मौजूद हैं। अगर आप अपनी शादी रॉयल तरीके से करना चाहते हैं तो इन जगहों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। बता दें कि यहां आपको हर बजट में होटल्स या हॉल्स मिल जाएंगे। यहां अगर आप लग्जरी स्टाइल में शादी करना चाहते हैं तो उदयपुर का बेस्ट रिजॉर्ट लीला पैलेस है। यहां से आप पिछोला झील का नजारा देख सकते हैं।

best wedding destinations in india,locations for destination wedding in india,top wedding destinations in india,top places for destination wedding in india,gorgeous locations for destination weddings in india,best wedding destinations in india with cost,holidays,travel guide,travel tips

गोवा

जब इंडिया के बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन की लिस्ट बनाई जा रही है, तो हम गोवा को कैसे छोड़ सकते हैं। गोवा को भारत की टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन में गिना जाता है। अगर आप बीच वाली जगह बेहद पसंद करते हैं, तो शादी के लिए ये जगह बेस्ट है। शादी के बाद हनीमून भी आप यहीं मना सकते हैं। गोवा में आप फाइव स्टार होटल में अपनी वेडिंग थीम बुक कर सकते हैं या फिर बीच के सामने भी वेडिंग डेकोरेशन कर सकते हैं। देखा जाए तो गोवा बजट और लोकेशन के हिसाब से एकदम परफेक्ट जगह है। पार्क हयात रिजॉर्ट एंड स्पा गोवा का बेस्ट वेडिंग रिजॉर्ट है। इसके अलावा आप चर्च में भी वेडिंग प्लान कर सकते हैं।

best wedding destinations in india,locations for destination wedding in india,top wedding destinations in india,top places for destination wedding in india,gorgeous locations for destination weddings in india,best wedding destinations in india with cost,holidays,travel guide,travel tips

मसूरी

अगर आप खूबसूरत पहाड़ियों के बीच शादी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए मसूरी अच्छी जगह हो सकती है। यह जगह बेहद रोमांटिक है और कपल्स शादी के बाद हनीमून के लिए यहां बड़ी संख्या में आते हैं। नेचुरल ब्यूटी से भरपूर इस जगह को ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां भी आपको हर तरह के बजट में रिजॉर्ट और होटल्स मिल जाएंगे। आप अपने हिसाब से लोकेशन भी चुन सकते हैं।

best wedding destinations in india,locations for destination wedding in india,top wedding destinations in india,top places for destination wedding in india,gorgeous locations for destination weddings in india,best wedding destinations in india with cost,holidays,travel guide,travel tips

आगरा

प्रेम की निशानी ताजमहल के सामने शादी का प्लान वाकई काफी रोमांटिंक लगता है। यही वजह है कि यहां भी कपल्स वेडिंग के लिए होटल व रिजॉर्ट बुक कराना पसंद करते हैं। रोमांटिक वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए यह जगह परफेक्ट है। यहां का मानसिंह पैलेस, ओबेरॉय अमरविलास आदि बेस्ट ऑप्शन हैं जहां से आप ताजमहल का नजारा भी देख सकते हैं।

best wedding destinations in india,locations for destination wedding in india,top wedding destinations in india,top places for destination wedding in india,gorgeous locations for destination weddings in india,best wedding destinations in india with cost,holidays,travel guide,travel tips

केरल

केरल अपने खूबसूरत नजारों और बीच के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल पहले उतना पॉपुलर नहीं रहा है लेकिन भीड़भाड़ से दूर शांत जगह को पसंद करने वाले इस तरफ भी रुख कर रहे हैं। केरल की बीच वेडिंग लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। कोवलम में स्थित द लीला भारत के सबसे अच्छे वेडिंग रिसॉर्ट्स में से एक है। सितंबर से मार्च तक के महीने में यहां शादी करना सबसे बेस्ट है क्योंकि मॉनसून के मौसम में केरल में रहने का अपना ही मजा है।

best wedding destinations in india,locations for destination wedding in india,top wedding destinations in india,top places for destination wedding in india,gorgeous locations for destination weddings in india,best wedding destinations in india with cost,holidays,travel guide,travel tips

शिमला

हरियाली और पहाड़ों के बीच नई जिंदगी की शुरूआत करना हर किसी का सपना होता है। अगर आपकी भी ऐसी ख्वाहिश है तो अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग शिमला में ही करने की योजना बनाएं। यहां कई ऐसे रिसॉर्ट्स हैं जो शादी के सारे इंतजाम अपनी तरफ से करते हैं ताकि आपको किसी भी तरह की टेंशन ना हो और आप आराम से शादी का आनंद ले सकें। शिमला में शादी करने के लिए गर्मियों का मौसम बेस्ट है।

best wedding destinations in india,locations for destination wedding in india,top wedding destinations in india,top places for destination wedding in india,gorgeous locations for destination weddings in india,best wedding destinations in india with cost,holidays,travel guide,travel tips

जयपुर

अपने पुराने महलों, शानदार किलों, लग्जरी रिजोर्ट्स, होटल्स और भव्य हवेली के साथ जयपुर वेडिंग के लिए राजस्थान और भारत के बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। रॉयल शादी का ख्वाब रखने वाले लोगों का जयपुर फेवरेट प्लेस है, क्योंकि जयपुर की अधिकाश वेडिंग साइट्स कपल्स को राजा और रानियों की तरह शाही अंदाज में शादी करने का मौका प्रदान करती है, जहाँ आप अपनी वेडिंग को रॉयल अंदाज में कर सकते है। बता दें जयपुर वेडिंग डेस्टिनेशन भारत का ऐसा प्लेस है जहाँ अपने बजट और थीम के अनुसार वेडिंग साइट्स का सिलेक्शन कर सकते है। जो भी कपल्स अपनी वेडिंग को रॉयल किंग और क्वीन की तरह करना चाहते है तो उनके लिए गुलाबी शहर कई लग्जरी पैलेस के ऑप्शन उपलब्ध है।

best wedding destinations in india,locations for destination wedding in india,top wedding destinations in india,top places for destination wedding in india,gorgeous locations for destination weddings in india,best wedding destinations in india with cost,holidays,travel guide,travel tips

ऋषिकेश

गंगा नदी के तट पर स्थित ऋषिकेश भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक है जो शादी जैसे पवित्र बंधन में बधने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। खुले आकाश के नीचे पवित्र गंगा नदी के तट पर फेरे लेना यक़ीनन आपके जीवन के सबसे यादगार लम्हों में एक होगा। मंत्रों के जाप और घंटियों की ध्वनि के साथ युग्मित होकर बहने वाली नदी की ध्वनि आपके विवाह समारोह में आध्यात्मिकता का एक ऐसा तत्व जोड़ देगी जो वास्तव में अद्वितीय होगा। गंगा नदी के तट के किनारे ऋषिकेश में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए सबसे अच्छी जगह है राजाजी नेशनल पार्क के दृश्य के साथ यह ऋषिकेश में सबसे लोकप्रिय विवाह स्थलों में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका