न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो चले आइये देश की इन बेहतरीन जगह, मिलेंगे जन्नत जैसे नजारे

आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो भारत में कई ऐसी जगह हैं, जो विदेशों को भी मात दे सकती हैं। अगर आप भी ट्रेकिंग के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेस्ट ट्रेकिंग पॉइंट्स जहां से आप जन्नत के नजारे देख सकते हैं। आप इन जगहों पर जाएंगे, तो कभी भी यहां के अनुभव को नहीं भूल पाएंगे। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 3:53:57

ट्रेकिंग के शौकीन हैं तो चले आइये देश की इन बेहतरीन जगह, मिलेंगे जन्नत जैसे नजारे

घूमने का शौक सभी को होता हैं और लोग अपनी पसंद के अनुसार जगह का चुनाव करते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं और एडवेंचर का शौक रखते हैं, ऐसे लोगों के लिए ट्रेकिंग एक बेहतर विकल्प है। पहाड़ों पर जाकर नेचर की खूबसूरती और वहां मौजूद नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना अपनेआप में एक रोचक अहसास होता हैं। अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं, तो भारत में कई ऐसी जगह हैं, जो विदेशों को भी मात दे सकती हैं। अगर आप भी ट्रेकिंग के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेस्ट ट्रेकिंग पॉइंट्स जहां से आप जन्नत के नजारे देख सकते हैं। आप इन जगहों पर जाएंगे, तो कभी भी यहां के अनुभव को नहीं भूल पाएंगे। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

best tracking places of india,holidays,travel,tourism

गोमुख तपोवन ट्रेक

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मौजूद गोमुख तपोवन ट्रेक एक बेहतरीन ट्रेकिंग प्लेस है। यहां आपको भव्य माउंट शिवलिंग की चोटी को देखने का अवसर मिलता है। अगर आप हिमालय के पहाड़ों को देखना चाहते हैं तो आपके लिए गोमुख तपोवन ट्रेक सबसे अच्छा ऑप्शन है।

best tracking places of india,holidays,travel,tourism

गोइचा ला

गोइचा ला ट्रैक सिक्किम में है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के चर्चे दूर दूर तक हैं। आप यहां से हिमालय की चोटियों को बड़े ही करीब से निहार सकते हैं, साथ ही कंचनजंगा पर होने वाले सूर्योदय को देख सकते हैं और सुकून का अनुभव कर सकते हैं। ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए ये जगह बेहद खास है।

best tracking places of india,holidays,travel,tourism

किन्नर कैलाश ट्रेक

किन्नर कैलाश ट्रेक भारत और तिब्बत की सीमाओं में पूरी तरह फैला हुआ है इस ट्रेक पर आपको कई हजार वर्षों पुरानी बौद्ध संस्कृति के बारे में जानने और समझने का मौका मिलेगा जो आपके लिए एक अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है।

best tracking places of india,holidays,travel,tourism

त्रियुंड ट्रैक

अगर आप दिल्ली एनसीआर या इसके आसपास के इलाके में रहते हैं तो आप हिमाचल के त्रियुंड ट्रैक पर जा सकते हैं। ये मेक्लोडगंज के पास से शुरू होता है और आपको घने जंगलों तक ले जाता है। ये ट्रैक आप एक दिन में बड़े आराम से पूरा कर सकते हैं।

best tracking places of india,holidays,travel,tourism

वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक

उत्तराखंड का वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कर दिया गया था। इसीलिए यहां दूर-दूर से लोग ट्रैकिंग के लिए आते हैं, यहां आपको नेचर की खूबसूरती को देखने कबीर से महसूस करने का मौका मिलता है।

best tracking places of india,holidays,travel,tourism

तांडियादामोल ट्रैक

तांडियादामोल ट्रैक कर्नाटक के कुर्ग में है। इस ट्रैक के जरिए आप सबसे ऊंची चोटी तक पहुंच सकते हैं। यहां आप ट्रैकिंग के दौरान घने जंगल, नदी और विदेशी फूलों को निहार सकते हैं। एक बार जाने के बाद आपका मन बार बार यहां जाने को करेगा।

best tracking places of india,holidays,travel,tourism

कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक

कश्मीर अपने आप में एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है और यहां के लेक्स ट्रेक को लोग धरती पर स्वर्ग का अनुभव भी कहते हैं। कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक में आप बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ों और हरे-भरे मैदानों को देख सकते हैं।

best tracking places of india,holidays,travel,tourism

हाम्टा पास

अगर आप इस बार छुट्टियों में कुल्लू मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हाम्टा पास जाना न भूलिएगा। यहां का ट्रैक कुल्लू के पास हाम्टा पास से शुरू होकर स्पीति घाटी तक जाता है। जिन लोगों को ट्रैकिंग का शौक है लेकिन पहली बार वो ट्रैकिंग के लिए जा रहे हैं, तो उनके लिए हाम्टा पास बेस्ट जगह हो सकती है।

best tracking places of india,holidays,travel,tourism

ब्यास कुंड ट्रेक

मनाली में मौजूद ब्यास कुंड ट्रेक यहां का सबसे फेमस और शानदार ट्रेक रूट माना जाता है। व्यास कुंड ट्रेक में आपको झील और उसके आसपास कई बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं, जो शायद आप कभी भूल नही सकते हैं।

best tracking places of india,holidays,travel,tourism

नैना पीक

नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी है नैना पीक। यहां से आपको बंदर पूंछ चोटी से नेपाल के अपि एवं नरी चोटी तक का दृश्य दिखायी देता है। यहां से आप दूरबीन की मदद से आसपास के तमाम इलाकों को भी देख सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नैनीताल शहर की सुंदरता का बर्ड आई व्यू भी यहां से दिखाई देता है। ये चोटी चाइना पीक के नाम से भी प्रसिद्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!