न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में लेना चाहते हैं घूमने का आनंद, खूबसूरत नजारा पेश करेंगे ये शहर

बात चाहे खूबसूरत वादियों की हो, फिजाओं में रंगत की या फिर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक बंधनों की यहां टूरिस्ट खिंचे चले आते हैं। हम आपको भारत की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्दियों के दिनों में घूमने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 2:51:53

सर्दियों में लेना चाहते हैं घूमने का आनंद, खूबसूरत नजारा पेश करेंगे ये शहर

सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है जिसको लेकर कई लोगों को लंबा इन्तजार रहता हैं। गुलाबी सर्दी का मौसम हो और घूमने की बात न हो, यह तो पॉसिबल ही नहीं है। सर्दियों के मौसम में लोग घूमने का भरपूर मजा लेना पसंद करते हैं। हमारे देश में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जो सर्दियों के दिनों में खूबसूरत नजारा पेश करती हैं। देश विदेश के सैलानी मीलों ट्रैवल कर यहां पहुंचते हैं। बात चाहे खूबसूरत वादियों की हो, फिजाओं में रंगत की या फिर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक बंधनों की यहां टूरिस्ट खिंचे चले आते हैं। हम आपको भारत की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्दियों के दिनों में घूमने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

best places to visit in winter,holidays,travel,tourism

ऋषिकेश

कम बजट में अगर आप बेहतरीन ट्रिप चाहते हैं तो आप ऋषिकेश का प्लान बनाएं। ये जगह आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। इसके लिए आप दिल्ली या किसी भी मेजर सिटी से यहां तक चलने वाले वॉल्वो बस या प्राइवेट बस से ट्रैवल कर सकते हैं। यहां का खाना पीना और रहना काफी रीजनेबल है। आप यहां आश्रम में रात गुजार सकते हैं जिनकी कीमत 200 रुपये प्रति दिन से शुरू होती है।

best places to visit in winter,holidays,travel,tourism

कोयम्बटूर

दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहे जाने वाले कोयम्बटूर की हवा काफी शुद्ध है। इस खूबसूरत राज्य में कई दर्शनीय स्थल हैं जिनमें पश्चिमी घाट पर लगभग 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित मरुधमलाई मंदिर प्रमुख है। मंदिर की द्रविड़ वास्तुकला देखने लायक है। इसके अलावा, आप कोयम्बटूर में आदियोगी शिव स्टेचू, वैदेही फॉल्स, कोवई कोंडट्टाम, पेरूर पाटेश्वरर मंदिर, सिरुवानी झरना आदि जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं।

best places to visit in winter,holidays,travel,tourism

कुर्ग

अगर आपको सर्दियों के मौसम में दक्षिण भारत में स्कॉटलैंड घूमना है तो कुर्ग जा सकते हैं। जी हां, कुर्ग की प्राकृतिक खूबसूरती के कारण इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। सर्दी के मौसम में यह स्थान अन्य जगहों से गर्म रहता है, इसीलिए यहां देश और विदेश से भी सैलानी आते रहते हैं। हिल स्टेशन के रूप में फेमस यह जगह हरी वादियों, चाय के बागान, कॉफ़ी के पेड़ और संरते की बाग जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

best places to visit in winter,holidays,travel,tourism

वाराणसी

कल्चरल सिटी के नाम से मशहूर वाराणसी भी आप बड़े ही कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं। यहां तक पहुचने के लिए आप देश के लगभग हर बड़े सिटी से बस या ट्रेन ले सकते हैं। यहां आप खूबसूरत घाटों, भीड़भाड़ वाली पुरानी गलियों, मंदिरों आदि को जी सकते हैा और एन्जॉय कर सकते हैं। यहां के चाट, मिठाइयां आदि भी काफी फेमस हैं।

best places to visit in winter,holidays,travel,tourism

औली

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली देश के सबसे खूबसूरत स्कीइंग डेस्टिनेशन्स में से एक है। एडवेंचर पसंद टूरिस्ट हर साल यहां लाखों की संख्या में आते हैं। हर साल उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग यहां विंटर स्पोर्ट्स कॉपिटिशन करवाती है जिसका हिस्सा आप भी बन सकते हैं। यहां से आप नंदा देवी, माना पर्वत और कामत पर्वत के नजारों का लुफ्त उठा सकते हैं।

best places to visit in winter,holidays,travel,tourism

धर्मशाला

धर्मशाला हिमाचल में धौलाधार पर्वतमाला के बीच स्थित एक पसंदीदा डेस्टिनेशन है। ये दर्शनीय हिल स्टेशन आपको भारत-तिब्बत संस्कृति का अनोखा संगम प्रदान करता है। अगर आप उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप धर्मशाला भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि ये शांति चाहने वालों और ट्रैकिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है।

best places to visit in winter,holidays,travel,tourism

विशाखापत्तनम

विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश का एक मशहूर शहर है जो अपने शांत समुद्र तटों से बीच लवर्स और प्रकृति प्रेमियों को लुभाता है। यह शहर अपने शानदार पर्यटक आकर्षणों, जैसे- इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क, कटिकी झरने, बोर्रा गुफाओं, आईएनएस कूरूसूरा सबमरीन म्यूजियम, कैलासागिरि, ऋषिकोंडा बीच, अकाकू घाटी, वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

best places to visit in winter,holidays,travel,tourism

कच्छ

वैसे तो गुजरात की अन्य जगहों पर आप किसी भी मौसम में परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन, कच्छ का रण सर्दी के मौसम में घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है। इस स्थान का रण उत्सव भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मशहूर है। आपको बता दें कि नवंबर से फ़रवरी के बीच रण महोत्सव मनाया जाता है जिसका हिस्सा आप भी बन सकते हैं। यहां आप ऊंट की सवारी करने के साथ बेहतरीन व्यंजनों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

best places to visit in winter,holidays,travel,tourism

गुलमर्ग

विंटर डेस्टिनेशन की लिस्ट में सबसे ऊपर गुलमर्ग आता है। ये एक ऐसा हिल स्टेशन है जो सर्दियों में किसी जन्नत से कम नहीं लगता। बर्फीली हवाएं, ठंडी हवाएं, खुशनुमा माहौल, ये सब गुलमर्ग की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां की अपर्वथ चोटी स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी स्नो एक्टिविटीज के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है। अगर आप यहां और एडवेंचर चाहते हैं तो ट्रैकिंग भी एक बेस्ट ऑप्शन है। और हां यहां की केबल राइड पर घूमना तो जरा भी न भूलें, दोस्तों और फैमिली के साथ ये राइड किसी एडवेंचर से कम नहीं होगी।

best places to visit in winter,holidays,travel,tourism

मुन्नार

यूं तो मुन्नार का मौसम साल के बारहों महीने सुहाना रहता है लेकिन सर्दियों में यहां जाने का अलग ही मजा होता है। मुन्नार को दक्षिण भारत के कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के बेस्ट हनीमून स्पॉट लिस्ट में भी शामिल है। यहां आने पर पर्यटक हाउसबोटिंग करने में खूब डिलचस्पी दिखाते हैं। यहां मौजूद चाय के बगान, वाँन्डरला अम्यूसमेंट पार्क , कोच्चि फोर्ट और गणपति मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!