न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई की ये जगहें हैं बच्चों को सैर कराने के लिए बेहतरीन, जरूर ले जाएं उन्हें यहां

आज हम आपको मुंबई की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों को सैर कराने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Sep 2022 9:19:46

मुंबई की ये जगहें हैं बच्चों को सैर कराने के लिए बेहतरीन, जरूर ले जाएं उन्हें यहां

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को 'सपनों की नगरी' कहा जाता हैं। मुंबई एक ऐसा शहर है जो कभी सोता नहीं है और यहां हर कोई खुली आंखों से सपने देखते हुए उन्हें पूरी करने की चाहत रखता हैं। इस मुंबई नगरी को अपने पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं जहां आपको कई तरह के किले, समुद्र तट, पर्वत, नदियां, झील और कई प्राकृतिक जगहें देखने को मिल जाएंगी। इन जगहों पर आप अकेले, दोस्तों या परिवार वालों के साथ घूमने जा सकते हैं। लेकिन जब बात आती हैं बच्चों को घुमाने की तो पेरेंट्स सोचने लग जाते हैं कि उन्हें कहां लेकर जाया जाएं। आज हम आपको मुंबई की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों को सैर कराने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

best places in mumbai for kids,holidays,travel,tourism


नेहरू तारामंडल

बच्चों को रंग-बिरंगी व चमकती हुई चीजें बेहद पसंद आती है। ऐसे में अगर आप मुंबई घूमने जा रहे हैं तो बच्चों को यहां के विश्व प्रसिद्ध नेहरू तारामंडल लेकर जरूर जाए। यहां बच्चों के लिए शो आयोजित होते हैं और उन्हें फ्यूचर के लिए मोटिवेट भी किया जाता है। इस तारामंडल में द इटरनल लाइट, द वंडर्स ऑफ द यूनिवर्स आदि शो भी दिखाई जाते हैं। इसतरह बच्चे खेल-खेल में कई चीजों सीख सकते हैं।

best places in mumbai for kids,holidays,travel,tourism


संजय गांधी नेशनल पार्क

संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटक स्थल और राष्ट्रीय उधानो में से एक है। यह फेमस पार्क वीकेंड में बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां एक नहीं बल्कि हजारों किस्म के जानवरों को देखकर यक़ीनन बच्चे ख़ुशी से झूम उठेंगे। यह पिकनिक जगह के रूप में भी फेमस है।

best places in mumbai for kids,holidays,travel,tourism

एस्सेल वर्ल्ड

यदि आप चिलचिलाती गर्मी में अपने बच्चो के साथ कही एन्जॉय करने जाने का प्लान कर रहें है तो मुंबई में एस्सेल वर्ल्ड से अच्छी कोई और जगह हो ही नही सकती है। क्योंकि एस्सेल वर्ल्ड ने व्यस्क पर्यटकों के साथ साथ बच्चो की जरूरत का भी पूरा ध्यान रखा है। मुंबई के खूबसूरत तटीय गांव गोराई में स्थित एस्सेल वर्ल्ड यहाँ आने वाले पर्यटकों को जो क्रेजी कप, कैटरपिलर, हुला लूप, रियो ग्रांडे ट्रेन, शॉट एंड ड्रॉप और सीनियर टेलीकॉमबैट जैसी रोमांचकारी और साहसी सवारी के विकल्प प्रदान तो करता ही है साथ ही इसमें बच्चों के अनुकूल क्षेत्र और मनोरंजक सवारी भी शामिल हैं जहाँ आपके बच्चे फुल मस्ती करते हुए एन्जॉय कर सकते है। इन सबके अलावा पार्क के अंदर कैफे और रेस्टोरेंट भी उपलब्ध है जहाँ आप अपने बच्चो के साथ स्नैक्स, कोल ड्रिंक्स का लुफ्त उठा सकते हैं।

best places in mumbai for kids,holidays,travel,tourism

किडज़ानिया

अगर आप आने वाले वीकेंड में फैमली और बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए किसी लोकप्रिय जगह की तलाश में है तो आपको किडज़ानिया मुंबई ज़रूर जाना चाहिए। यह एक थीम पार्क है, जो 16 साल तक के बच्चों के लिए एक ग्लोबल इंडोर एंटरटेनमेंट और लर्निंग सेंटर के लिए भी जाना जाता है। यहां आप सुबह 10 बजे के बाद घूमने के लिए जा सकते हैं।

best places in mumbai for kids,holidays,travel,tourism

गेटवे ऑफ इंडिया

मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आना पसंद करते हैं। आप यहां पर बच्चों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आप फैमिली के साथ फोटोग्राफी, फेरी राइड या नौका विहार आदि का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां से कुछ दूरी पर एलीफेंटा की गुफाओं को देखने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

best places in mumbai for kids,holidays,travel,tourism

तारापोरवाला मछलीघर

तारापोरवाला मछलीघर मुंबई में बच्चों के साथ घूमने के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। कहां जाता है कि तारापोरवाला लगभग 420 से अधिक मछलियों की प्रजातियों का घर है, जो दक्षिण पूर्व एशिया से लाई गई हैं। यक़ीनन मछलियों के अनेकों रूप को देखर बच्चे ख़ुशी से झूम उठेंगे। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।

best places in mumbai for kids,holidays,travel,tourism

मुंबई जू

यदि आप भी इस वीकेंड पर अपने बच्चो के साथ मुंबई में कही घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं तो मुंबई जू भी काफी अच्छा विकल्प है। लगभग 50 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण में देखने और सीखने के लिए बहुत कुछ मौजूद है जो आपके बच्चो को मनोरंजित करने के साथ साथ कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित करेगा। आप जब भी अपने बच्चो के साथ मुंबई जू की यात्रा पर आयेगें तो आप यहाँ शेर, बंदर, मगरमच्छ, हाथी जैसे विभिन्न जानवरों, पक्षियों और सरीसृपों की विभिन्न प्रजातियों को उनके निवास स्थान या बाड़ों में देख सकते हैं। मुंबई जू का नवीनतम आकर्षण पेंगुइन बाड़ा है जहाँ हंसमुख और पेंगुइन अपनी प्यारी हरकतों से यहाँ आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन करते हैं।

best places in mumbai for kids,holidays,travel,tourism

हैंगिंग गार्डन

हैंगिंग गार्डन कमला नेहरू पार्क के ठीक बगल में मालाबार हिल के ऊपर स्थित एक टैरेस गार्डन है जो स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और बच्चो के साथ मुंबई में घूमने के लिए पसंदीदा जगह बनी हुई है। यदि आप भी अपने बच्चो और फैमली के साथ घूमने के लिए किसी ऐसी जगह सर्च कर रहें हैं जहाँ अपने बच्चो के साथ एकांत में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें तो इसके लिए हैंगिंग गार्डन एक अच्छा ऑप्शन है। हैंगिंग गार्डन मुंबई का शांति प्रिय वातावरण, ताज़ी हवा और बच्चो के खेलने के लिए पर्याप्त जगह इसे बच्चो के साथ मुंबई में घूमने की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाती है। एक जलाशय पर निर्मित, बाग और बगीचे में स्थित खूबसूरत फूलों की घड़ी हैंगिंग गार्डन के आकर्षण के प्रमुख हिस्सा है जिन्हें आप यहाँ देख सकेगें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका