Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने खानपान के लिए दुनियाभर में पहचाना जाता हैं केरल, जानें यहां के लोकप्रिय व्यंजन

केरल को अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं जहां का प्राकृतिक सौंदर्य बेहद मनोहर दृश्य पेश करता हैं। देश-दुनिया से लोग यहां घूमने आते हैं और पर्यटन के साथ ही यहां के खानपान का भी लुत्फ उठाते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Apr 2024 2:30:11

अपने खानपान के लिए दुनियाभर में पहचाना जाता हैं केरल, जानें यहां के लोकप्रिय व्यंजन

केरल को अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता हैं जहां का प्राकृतिक सौंदर्य बेहद मनोहर दृश्य पेश करता हैं। देश-दुनिया से लोग यहां घूमने आते हैं और पर्यटन के साथ ही यहां के खानपान का भी लुत्फ उठाते हैं। केरल को मसालों की भूमि भी कहा जाता हैं जिसका असर वहां के भोजन में देखने को मिलता हैं। यहां आपको वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों तरह के व्यंजन मिलेंगे और मिठाइयों के लिए भी केरल विशेष पहचान रखता हैं। केरल के व्यंजनों में लौंग, काली मिर्च, अदरक, दालचीनी जैसे मसाले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको केरल के कुछ प्रमुख और प्रसिद्द लोकप्रिय व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...
best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey फिश मोली

फिश मोली केरल का एक ओर सबसे स्वादिष्ट नॉन-वेजेटेरियन व्यंजनों में से एक है जो केरल के स्थानीय लोगो और पर्यटकों के लिए समान रूप से पसंदीदा बनी हुई है। केरल के अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों की तरह इसे भी नारियल के दूध, कोकम और मसालों के साथ तैयार किया है जिसे लोकप्रिय रूप से कुदम्पुली के रूप में भी जाना जाता है। सभी सीफ़ूड प्रेमियों को अपने जीवन में कम से कम एक बार केरला शैली में बनी फिश मोली को अवश्य चखना चाहिए। best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey डोसा और सांभरी

डोसा-सांबर भारत में एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय व्यंजन है। यह वेज इंडियन रेस्तरां में व्यापक रूप से उपलब्ध है। लेकिन अगर आप डोसा का असली दक्षिण भारतीय स्वाद चाहते हैं, तो इसे केरल में आजमाएं। डोसा चावल से बनता है और सांभर के साथ परोसा जाता है। यह एक मसालेदार खट्टी करी है, जिसमें दाल, सब्जियां और भारतीय मसाले शामिल होते हैं। डोसा-सांबर केरल का पारंपरिक भोजन है। best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey पुट्टू

केरल में पुट्टू नाश्ते में खाए जाने के लिए काफी मशहूर है। जिसमें स्टीम्ड राइस फ्लोर मिक्स्ड किया जाता है इसे पानी और नमक मिलाकर बनाया जाता है। पुट्टू किसी भी करी या सिर्फ केला और कसे हुए नारियल के साथ खाया जाता है लेकिन सबसे अच्छा साइड डिश है कड़ाला करी (काली छोले की सब्जी), एक मसालेदार नारियल की ग्रेवी और उबले हुए छोले। इससे आपका पेट भर जाएगा और अच्छा खासा प्रोटीन होने से आपको दोपहर तक भूख नहीं लगेगी। best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey एरिसेरी

एरिसेरी एक ऐसी डिश है जो केरल के हर किचन में बनती है। यह एक करी व्यंजन है जो कच्चे केले या कटा हुआ रतालू से बनाया जाता है। यह मीठे कद्दू को नमक, मिर्च, सूखी दाल, कद्दूकस किया हुआ नारियल, हल्दी पाउडर, जीरा और लहसुन के साथ उबाल कर तैयार किया जाता है। इसे चावल के बिस्तर के साथ परोसा जाता है। ओणम जैसे धार्मिक त्योहारों के समय एरिसरी पसंदीदा व्यंजन है। best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey पालदा पायसम

पालदा पायसम केरल की पारंपरिक मिठाई है और केरल के सबसे स्वादिष्ट मीठे व्यंजनों में से एक है। पालदा पायसम एक मीठा चावल की खीर है जिसे पलादा के साथ तैयार किया जाता है। जो विशेषकर ओणम या किसी अन्य अवसर के त्योहार के दौरान बनाई जाती है जो त्यौहारो में अपनी तरह मिठास घोल देती है। पायसम की कई किस्मों में बनाया जाता है लेकिन पालदा पायसम सबसे लोकप्रिय है जिसे चावल , दूध, चीनी और घी जैसी बुनियादी सामग्रियों से बनाया जाता है। पालदा पायसम बिभिन्न त्यौहारों के साथ साथ लगभग केरल के सभी घरों और होटलों में भी पाई जाती है। best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey झींगा थियाल

केरल में स्वादिष्ट झींगा आनंद लेंना न भूलें । केरल की यह डिश नारियल और दूसरे मसालों से तैयार की जाती है। आमतौर पर इस भोजन के लिए टाइगर झींगे का उपयोग किया जाता है। केरल का यह प्रसिद्ध व्यंजन सभी झींगा प्रेमियों के लिए है। यह आपको केरल के व्यंजनों का प्रामाणिक स्वाद देता है। best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey अप्पम

अप्पम एक पैनकेक की तरह होता है जिसे एक विशेष तरह की एपाचेट्टी में चावल के घोल से बनाया जाता है, जो की एक गोल शेप का होता है। जिसके बीच का पोशन नरम और स्पंजी होता है। अप्पम को किसी भी तरह की करी के साथ खाया जा सकता है। जिसमें गर्म वेचिटेरियन और नॉन वेचीटेरियन दोनों करी शामिल है। केरल के स्टू में हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसमें आलू, प्याज, अदरक लहसुन नारियल के दूध का इस्तेमाल कटे हुए चिकन, मटन, बीफ या सब्जियों के साथ किया जाता है। अप्पम और स्टू केरल में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में से एक है। best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey करीमीन पोलीचथु

करीमीन पोलीचथु केरल के पारंपरिक व्यंजनों में से एक है जो आमतौर पर एलेप्पी और कुमारकोम के बैकवाटर में पाई जाने वाली पर्ल स्पॉट फिश से बनाया जाता है। यह मूल रूप से एक सीरियाई ईसाई व्यंजन है, लेकिन अब यह केरल के व्यंजनों का हिस्सा बन गया है। आम तौर पर मछली को नींबू के रस, लाल मिर्च, मसालों के मिश्रण में मैरीनेट करके तैयार किया जाता है, और फिर केले के पत्तों में लपेटकर पकाया जाता है। best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey अडा प्रथमन

अडा प्रथमन केरल का सबसे लोकप्रिय मीठा व्यंजन है जिसे केरल में खीर का राजा भी माना जाता है। एक गर्म और सुखद सुगंध के साथ, यह पेसम या खीर गाढ़े नारियल के दूध, गुड़ और बेक्ड राइस अडा के एक अनूठे मिश्रण से मिलकर तैयार होती है। अडा प्रथमन को प्रमुखतः त्यौहारों और समारोहों में मिठाई के रूप में परोसा जाता है। best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey पथिरी

केरल का एक और पारंपरिक भोजन। पथरी चावल के आटे से बनाई जाती है। केरल का यह भोजन मालाबार में काफ़ी लोकप्रिय है। इसे चावल का पैनकेक भी कहा जाता है। इसे मांसाहारी करी व्यंजन के साथ भोजन परोसा जाता है। यह राज्य के मुस्लिम परिवारों में प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि केरल का यह व्यंजन अरबी व्यंजनों से प्रभावित है। best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey इडियप्पम

इडियप्पम या नूलप्पम भी चावल के आटे से बना एक व्यंजन है, चावल के आटे की पतली सिवईयों की तरह होता है। जिसे भाप में पकाया जाता है। गर्म अंडा करी के साथ नरम इडियप्पम केरल में दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है, क्योंकि इडियप्पम भाप से पकाया जाता है। तो ये काफी हल्के होते हैं। best kerala food to enjoy,kerala cuisine delights,famous kerala dishes,kerala food tourism,tourist places in kerala,kerala culinary delights,authentic kerala cuisine,kerala foodie experiences,top kerala food destinations,kerala traditional dishes,kerala gastronomy,kerala food culture,kerala food specialties,must-try kerala dishes,kerala culinary heritage,exotic kerala flavors,kerala cuisine exploration,kerala food festivals,kerala gourmet delights,kerala culinary journey कल्लुमक्काया उलारथियाथु

केरल में समुद्री खाने की किस्मों का कोई अंत नहीं है और उन्ही में से एक कल्लुमक्काया उलारथियाथु केरल के सबसे प्रसिद्ध नॉन बेज खानों में से एक है। कल्लुमक्काया उलारथियाथु बनाने के लिए पहले मसल्स को अच्छे से साफ किया जाता है और फिर छिले हुए, लहसुन, मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, और कटे हुआ नारियल के साथ पकाया जाता है। उसके बाद इस व्यंजन को कापा या चावल के साथ खाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology