न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कम बजट के साथ विदेश में मनाना चाहते हैं हनीमून, बनाएं एशिया के इन देशों में घूमने का प्लान

शादी के बाद हनीमून पर जाना एक प्रथा बन चुकी हैं जो कि आपके नए रिश्ते के लिए बहुत फायदेमंद भी हैं। लेकिन आजकल देखने को मिल रहा हैं कि लोग हनीमून के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Feb 2023 8:09:09

कम बजट के साथ विदेश में मनाना चाहते हैं हनीमून, बनाएं एशिया के इन देशों में घूमने का प्लान

शादी के बाद हनीमून पर जाना एक प्रथा बन चुकी हैं जो कि आपके नए रिश्ते के लिए बहुत फायदेमंद भी हैं। लेकिन आजकल देखने को मिल रहा हैं कि लोग हनीमून के लिए विदेश जाना पसंद करते हैं। ऐसे में जो सबसे बड़ी समस्या देखने को मिलती वो है पैसों की। लेकिन अगर आप सस्ते में विदेश में हनीमून मनाना चाहते हैं, तो एशिया के कुछ सस्ते देशों का रूख कर सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इससे न ही आपका बजट गड़बड़ाएगा बल्कि आपकी यात्रा भी बेहद रोमांचक साबित होगी। अगर आपके मन में भी विदेश जाने का सपना है और वो भी एक सीमित बजट में, तो इन चुनिंदा जगहों का चुनाव करके आप अपने ख्वाब को पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन देशों के बारे में...

honeymoon,destination for honeymoon,best destination for honeymoon,best places for honeymoon,foreign destination for honeymoon,travel guide,travel tips in hindi

मलेशिया

मलेशिया एशिया के दक्षिण पूर्व का एक ऐसा देश है जो टूरिस्ट्स के लिए शानदार है। यहां साल के 12 महीने कई सारे त्यौहार चलते रहते हैं। यहां उत्सवों के होने का कारण मलेशिया के लोगों की ऊर्जा और उत्साह है। यहां घूमने के लिए जेब पर भी ज्यादा भार नहीं पहुंचता है, कम बजट के टूरिस्ट प्लेस में शामिल होने के कारण ये पर्यटनों के बीच मशहूर है। ये सबसे ज्यादा टूरिस्ट द्वारा घूमा जाने वाला देश कहलाता है। मलेशिया में कुछ ऐसे द्वीप भी मौजूद हैं जहां टैक्स नहीं लगता है। इसके अलावा कई खूबसूरत पहाड़, रेतीले तट, राष्ट्रीय उद्यान समेत ऐतिहासिक शहर हैं जहां घूमने की टिकट काफी कम है।

honeymoon,destination for honeymoon,best destination for honeymoon,best places for honeymoon,foreign destination for honeymoon,travel guide,travel tips in hindi

वियतनाम

एशिया के सबसे सस्ते देशों की यात्रा के लिए आप वियतनाम जा सकते हैं। पिछले कुछ सालों से वियतनाम बेहद लोकप्रिय हुआ है। इसकी वजह है वियतनाम देश का सबसे सस्ता होना है। पर्यटकों के घूमने के लिए ये जगह सबसे अच्छी है। वियतनाम में आपको रहने की व्यवस्था, घूमने के लिए कैब, यात्रा की सुविधा से लेकर खाने पीने की सारी चीजें मिल जाएंगी। यहां की आकर्षित पहाड़ियां, समुद्री तट और आदिवासी गांवों के साथ भरपूर प्राकृतिक सुंदरता भी देख सकते हैं। यहां की सबसे अच्छी बात तो ये है कि यहां आपको फ्री में रहने की व्यवस्था भी मिल जाएगी।

honeymoon,destination for honeymoon,best destination for honeymoon,best places for honeymoon,foreign destination for honeymoon,travel guide,travel tips in hindi

नेपाल

नेपाल उन खूबसूरत देशों की फेहरिस्त में शुमार है जहां सालभर पर्यटकों की भीड़ रहती है। उंचे पर्वतों और विशाल पहाड़ों से घिरा ये देश संस्कृति और इतिहास की नजर से भी बेहद समृद्ध है। हनीमून के लिए अगर आप नेपाल को चुनते हैं, तो यहां आप एक सामान्य बजट में बेहतरीन जगहों का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। जहां एक तरफ 1400 मीटर की उंचाई पर मौजूद काठमांडू अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, मठों और मंदिरो से लोगों को आकृषित करती है, तो वहीं नेपाल के मशहूर चितवन राष्ट्रीय उद्यार्न में लुप्त हो चुकी प्रजातियां आपको देखने का अवसर प्रदान करता है और जंगल सफारी आपके पर्यटन के रोमांच को और भी बढ़ा देती है। इसके अलावा पोखरा में भी आप कई बेहद दिलचस्प एक्टिविटीज का अनुभव कर सकते हैं।

honeymoon,destination for honeymoon,best destination for honeymoon,best places for honeymoon,foreign destination for honeymoon,travel guide,travel tips in hindi

श्रीलंका
हनीमून या घूमने के लिए श्रीलंका काफी खूबसूरत देश है। ये एशिया के महाद्वीप के सबसे सस्ते देशों में शामिल है। यहां आपको संस्कृति, रेतीले समुद्र तट, प्राकृतिक खजाने और खूबसूरती देखने को मिल सकेंगे। यहां घूमने के लिए हर वर्ष भारतीय पर्यटक आते हैं। रामायण के समय से ही भारत से श्रीलंका का रिश्ता जुड़ा हुआ है। अन्य देशों से भी यहां पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां की यातायात और खानपान की सुविधा भी बहुत सस्ती है। कम बजट और टूरिस्ट प्लेस के कारण ये देश खास माना जाता है, यहां आपको देखने के लिए बहुत कुछ मिलेगा।

honeymoon,destination for honeymoon,best destination for honeymoon,best places for honeymoon,foreign destination for honeymoon,travel guide,travel tips in hindi

चीन

एशिया के महाद्वीप के सबसे सस्ते देशों में शुमार है चीन। अगर आप चीन की यात्रा को लो बजट में ही रखना चाहते हैं, तो इसके कुछ महंगे शहर जैसे शंघाई और शेन्ज़ेन से दूरी बनाकर रखें। लो बजट में घूमने के लिए आप शीआन, हार्बिन, चेंग्दू और हुआंगशान घूम सकते हैं। इसके अलावा आप चीन की कई अन्य सस्ती जगहों पर भी घूम सकते हैं।

honeymoon,destination for honeymoon,best destination for honeymoon,best places for honeymoon,foreign destination for honeymoon,travel guide,travel tips in hindi

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया भारतीय और प्रशांत महासागर के बीचोंबीच स्थित दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप देश है। जहां की यात्रा बेहद सस्ती और अनूठी है। चाहे इतिहास की बात करें, यां प्रकृति की। हर मायने में इंडोनेशिया के खूबसूरत स्थल आपका मन मोह लेंगे। हनीमून के लिए प्लानिंग करने वाले कपल्स के लिए इंडोनेशिया बेहद खास है। सुकून से भरा ये देश घूमने फिरने के लिए बहुत बढ़िया है। हनीमून मनाने के लिए आये पर्यटकों के लिए यह स्थान बहुत ही रोमांचक है। अगर आप कम बजट में अपने हनीमून को यादागार बनाना चाहते हैं, तो यहां के बाली, जावा और सुमात्रा समेत अन्य द्वीपों को चुन सकते हैं। इस प्रकार से आप विदेश यात्रा का सपना लो बजट में भी पूरा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका