न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेवलिंग के ये 7 फायदे जान आप भी हर महीने निकल पड़ेंगे घूमने

घूमना सभी को पसंद होता हैं और जब भी काम से छुट्टी मिलती हैं वे सफ़र पर निकल पड़ते हैं। लेकिन वहीँ कई लोग होते हैं जो अपनी छुट्टी सोने में या यूँ ही टाइमपास करने में बिता देते हैं। ऐसा करके लोग अपना ही नुकसान करवा रहे हैं क्योंकि ट्रेवलिंग में आपको कई फायदे मिलते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 1:36:51

ट्रेवलिंग के ये 7 फायदे जान आप भी हर महीने निकल पड़ेंगे घूमने

घूमना सभी को पसंद होता हैं और जब भी काम से छुट्टी मिलती हैं वे सफ़र पर निकल पड़ते हैं। लेकिन वहीँ कई लोग होते हैं जो अपनी छुट्टी सोने में या यूँ ही टाइमपास करने में बिता देते हैं। ऐसा करके लोग अपना ही नुकसान करवा रहे हैं क्योंकि ट्रेवलिंग में आपको कई फायदे मिलते हैं। जी हां, ट्रेवलिंग करने के कई फायदे मिलते हैं जो आपकी सेहत और मन को सुकून देने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ट्रेवलिंग के ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भू हर महीने घूमने के लिए निकल पड़ेंगे। तो आइये जानते हैं इन फायदों के बारे में...

benefits of traveling,traveling,traveling benefits,travel guide,travel,tourism,tourist destinations

मिलेंगी आपको खुशियां

भले ही कुछ दिनों के लिए ही सही लेकिन ट्रेवलिंग करने से आपको कई खुशियां एक साथ मिलती हैं, जिसका असर काफी टाइम तक रहता है। दरअसल, ट्रेवलिंग करने से आपको खुशी मिलती है जो आपके दिमाग को पॉजिटिव थिंकिंग्स के प्रति संकेत देती है जो लाइफ का सारा स्ट्रेस भूलकर आपको खुश होने के लिए कहता है। कभी-कभी ट्रेवलिंग आपको नई जगहों से रूबरू कराने के साथ ही आपको खुद से भी मिलाती है। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है जो आपको लाइफ में आगे बढ़ने में सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है।

होंगे इमोशनली और मेंटली मजबूत

हमारा दिमाग नई परिस्थितियों, पर्यावरण और व्यवहार से बहुत जल्दी डील कर लेता है। अगर आप इमोशनली और मेंटली कमजोर फील कर रहे हैं तो आपको एक ट्रिप पर जाने की सख्त जरूरत है। आप चाहे तो सोलो ट्रिप भी कर सकती हैं या फिर अपनी गैंग के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। एक यूनिवर्सिटी के सर्वे के अनुसार जो लोग ट्रेवलिंग करते रहते हैं वो दूसरों की अपेक्षा ज्यादा इमोशनली और मेंटली स्ट्रांग होते हैं।

benefits of traveling,traveling,traveling benefits,travel guide,travel,tourism,tourist destinations

बॉडी होगी रिलैक्स

अगर आप बॉडी को रिलैक्स कराना चाहती हैं तो हर बदलते मौसम में अपनी फैमिली, फ्रेंड्स या अकेले एक ट्रिप पर जरूर जाए जैसे जब गर्मियों आएं तो ऐसी जगह तलाशे जहां आपको सर्दी का अहसास हो और आपकी बॉडी रिलैक्स फील कर सके। बॉडी को आराम देने के लिए आपको कम भीड़ वाली जगहों का रुख करना चाहिए।

लाइफटाइम की यादें

अगर आप दोस्तों और फैमिली के साथ यात्रा करते हैं, तो यह ट्रेवलिंग आपको उनके साथ मजबूत बंधन बनाने में हेल्प करती है। एक फोटो एलबम बनाकर या सोशल मीडिया में फोटो शेयर करके भी जीवन भर की यादों को आप सहेज सकते हैं।

benefits of traveling,traveling,traveling benefits,travel guide,travel,tourism,tourist destinations

सहनशीलता बढ़ेगी

यात्रा के दौरान आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपसे बहुत अलग हैं। अगर आप जल्दी-जल्दी ट्रेवलिंग करते हैं, तो आप इन अंतरों को स्वीकार करना और उनकी सराहना करना सीखेंगे। यात्रा आपको किसी चीज को जल्दी स्वीकार करने योग्य बनाती है।

होगा स्ट्रेस कम और हिचकिचाहट दूर

आज की लाइफ में सभी के आस-पास तनाव का एक माहौल मिलता है। ऐसे में स्ट्रेस को कम करने का सबसे बेस्ट ऑप्शन ट्रेवलिंग है। यात्रा करने से न केवल तनाव कम होता है बल्कि चिंता, बेचैनी और झिझक भी कम होती है। जब आप ट्रेवलिंग करते हैं तो आप कई लोगों से संपर्क करते हैं और नई जगहों के बारे में पता लगाते हैं, इससे आपके अंदर की हिचकिचाहट दूर होती है और वहीं अलग-अलग लोगों के अलग-अलग अनुभवों को सुनकर अपना तनाव भूल जाती हैं। अगर आप तनाव को अपने से दूर नहीं कर पा रहे हैं रहे हैं तो ट्रेवलिंग पर जाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

अच्छी होगी फिजिकल हेल्थ

एडवेंचर्स ट्रिप्स पर जाने से आपकी बॉडी काफी स्ट्रांग होती है। एक स्टडी के अनुसार जो लोग नियमित रूप से अपने तनावपूर्ण जीवन से एक ब्रेक लेने के लिए ट्रेवलिंग करते हैं, उनको दिल का दौरा पड़ने या हृदय रोग की संभावना कम होती है। अगर आप भी फिजिकल हेल्थ तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो अपना ट्रेवलिंग बैग एडवेंचर ट्रिप के लिए तैयार रखिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!