न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून में वीकेंड का मजा लेना हैं तो घूम आए बेंगलुरु के आसपास की ये 10 जगहें

भारत की सिलिकॉन वैली कहीं जाने वाला बेंगलुरु देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां आपको देश के हर प्रांत के लोग देखने को मिल जाएंगे क्योंकि यह IT सेक्टर का सबसे बड़ा हब हैं। यहां लोग सप्ताह के 5 दिन काम करते हैं और वीकेंड पर आराम करने या घूमने-फिरने का मजा लेना पसंद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jul 2022 11:13:17

मानसून में वीकेंड का मजा लेना हैं तो घूम आए बेंगलुरु के आसपास की ये 10 जगहें

भारत की सिलिकॉन वैली कहीं जाने वाला बेंगलुरु देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां आपको देश के हर प्रांत के लोग देखने को मिल जाएंगे क्योंकि यह IT सेक्टर का सबसे बड़ा हब हैं। यहां लोग सप्ताह के 5 दिन काम करते हैं और वीकेंड पर आराम करने या घूमने-फिरने का मजा लेना पसंद करते हैं। अपनी सुंदरता के लिए मशहूर यह जगह प्राचीन विरासत और वास्तुकला के लिए भी जानी जाती हैं। मानसून के इन दिनों में अगर आप वीकेंड पर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको बेंगलुरु और उसके आसपास की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो मनोरम यात्रा का प्रतीक है और आप यहां मजे से अपना वीकेंड स्पेंड कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

monsoon bangalore 2022,places to visit in monsoon in karnataka,bangalore monsoon,places to visit for 3 days near bangalore,tourist places near bangalore within 100 kms,monsoon trekking near bangalore,places to visit near bangalore in august,places to visit in monsoon in south india

शिव मंदिर

भारत के सबसे सुंदर शिव मंदिरों में से एक शिव मंदिर है। इस बैंगलोर दर्शनीय स्थल में 65 फुट ऊँची सफेद मार्बल से बनी भगवान शिव की भव्य प्रतिमा है व गणेश की भी प्रतिमा है। शिव भक्त व अन्य पर्यटक यहाँ आकर शांति व अराधना की अनुभूति करते है। मंदिर की खास बात यह है कि यहाँ का रखरखाव बेहद उम्दा है व यहाँ समय-समय पर उत्सवों का आयोजन किया जाता है। इसी कारण यहाँ पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। पुजारियों द्वारा मंत्रों के उच्चारण व आरती की गूँज से माहौल आध्यात्मिकता में डूब जाता है।

monsoon bangalore 2022,places to visit in monsoon in karnataka,bangalore monsoon,places to visit for 3 days near bangalore,tourist places near bangalore within 100 kms,monsoon trekking near bangalore,places to visit near bangalore in august,places to visit in monsoon in south india

मैजेस्टिक पैलेस

मैजेस्टिक पैलेस बेंगलुरु शहर का बेहद सुंदर महल है, जो अद्भुत वास्तुकला के लिए लोकप्रिय है। यह विशाल महल 1878 में निर्मित करवाया गया था। इसकी खास बात यह है कि यह विंडसर कैसल से प्रेरित है। महल के भीतर एक ऑडियो क्लिप की व्यवस्था है, जिसके ज़रिए टूरिस्ट इसका इतिहास जान सकते हैं। आप महल में जाकर इसकी भव्यता का आनंद ले सकते हैं।

monsoon bangalore 2022,places to visit in monsoon in karnataka,bangalore monsoon,places to visit for 3 days near bangalore,tourist places near bangalore within 100 kms,monsoon trekking near bangalore,places to visit near bangalore in august,places to visit in monsoon in south india

नंदी हिल

बेंगलुरु से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित, नंदी हिल्स एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो अब पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध होता जा रहा है। नंदी हिल्स और खूबसूरती से नक्काशीदार मेहराब और दीवारों पर उकेरी गई चित्रकारी और राजसी स्तम्भ, आपको नंदी हिल्स मंदिरों और स्मारकों में देखने को मिल जाएंगे। आपको शायद ये बात पता न हो, नंदी हिल्स में टीपू सुल्तान का महल भी है जहां वो गर्मियों में यहां रहने के लिए आया करता था। अपने शासनकाल के दौरान, टीपू सुल्तान अपने कैदियों को नंदी हिल्स पर अपने महल में 600 फीट ऊंची चट्टान से फेंकने का आदेश दिया करता था। समुद्र तल से 4851 फीट की ऊंचाई पर स्थित, इस हिल स्टेशन से आप सूर्यास्त की खूबसूरत झलक भी देख सकते हैं।

monsoon bangalore 2022,places to visit in monsoon in karnataka,bangalore monsoon,places to visit for 3 days near bangalore,tourist places near bangalore within 100 kms,monsoon trekking near bangalore,places to visit near bangalore in august,places to visit in monsoon in south india

बोटैनिकल गार्डन, लालबाग

बोटैनिकल गार्डन बेंगलुरु शहर में स्थित एक अध्ययन केंद्र है, जहां पर बॉटनी के स्टूडेंट्स पढ़ाई करते हैं। अगर आपको साइंस मे रूचि है, तो यह गार्डन आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। इसमें हजारों प्रजाति की वनस्पतियां हैं। लाल बाग में मौजूद रॉक लगभग 3000 साल पुराने माने जाते हैं। लालबाग में घूमने के लिए आप प्रातः 6 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक जा सकते हैं।

monsoon bangalore 2022,places to visit in monsoon in karnataka,bangalore monsoon,places to visit for 3 days near bangalore,tourist places near bangalore within 100 kms,monsoon trekking near bangalore,places to visit near bangalore in august,places to visit in monsoon in south india

कब्बन पार्क

300 एकड़ में फैला यह पार्क बैंगलोर दर्शनीय स्थल में शुमार है। अपने प्राकृतिक नज़ारों से यह दर्शकों को बाँध के रखता है। हर तरफ बस हरियाली-ही-हरियाली जो वातावरण को ताज़गी-पूर्ण कर देती है। लॉर्ड कब्बन के सम्मान में इस पार्क को उनका नाम दिया गया है। यहाँ 6000 से भी अधिक पेड़ों को लगाया गया है व यहाँ मौजूदा एक्वेरियम भारत।का दूसरा सबसे बड़ा एक्वेरियम है। इस पार्क ने प्रशंसा का बीड़ा उठा रखा है तो आप भी इसकी प्रशंसा करने के लिए तैयार हो जाइए।

monsoon bangalore 2022,places to visit in monsoon in karnataka,bangalore monsoon,places to visit for 3 days near bangalore,tourist places near bangalore within 100 kms,monsoon trekking near bangalore,places to visit near bangalore in august,places to visit in monsoon in south india

उलसूर झील

उलसूर झील बेंगलुरु शहर की कई बड़ी झीलों में से एक है। यह झील लगभग 50 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैली हुई है। उलसूर झील पिकनिक मनाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। यहां का प्राकृतिक दृश्य बहुत ही मनमोहक और सुंदर है। यहां आकर आप बोटिंग भी कर सकते हैं। उलसूर झील को देखने के लिए शाम का समय सबसे अच्छा रहता है।

monsoon bangalore 2022,places to visit in monsoon in karnataka,bangalore monsoon,places to visit for 3 days near bangalore,tourist places near bangalore within 100 kms,monsoon trekking near bangalore,places to visit near bangalore in august,places to visit in monsoon in south india

इनोवेटिव फिल्म सिटी

बेंगलुरु में इनोवेटिव फिल्म सिटी एक भारतीय फिल्म थीम पार्क है जो बिदादी में स्थित है, जो शहर के बाहरी इलाके में मैसूर की ओर सिर्फ 40 किलोमीटर दूर है। बेंगलुरु में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक, यह स्थान लगभग 58 एकड़ भूमि में मस्ती से भरे अनुभवों को समेटे हुए है। चाहे आप खरीदारी करना, खाना, बस घूमना या अपने अंदर के बच्चे को फिर से बाहर लाना चाहते हैं, तो आपको इस जगह का अनुभव जरूर लेना चाहिए। इनोवेटिव फिल्म सिटी को मोटे तौर पर तीन भागों में विभाजित किया गया है और यह इतना बड़ा है कि आप अपना कम से कम आधा दिन यहां बिता सकते हैं। मनोरंजन पार्क की सवारी और संग्रहालयों का आनंद लेने और वाइल्ड वेस्ट विंड और कार्टून सिटी जैसे अनगिनत वर्गों का आनंद लेने के लिए फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया को देखने के लिए इनोवेटिव फिल्म सिटी जरूर जाएं।

monsoon bangalore 2022,places to visit in monsoon in karnataka,bangalore monsoon,places to visit for 3 days near bangalore,tourist places near bangalore within 100 kms,monsoon trekking near bangalore,places to visit near bangalore in august,places to visit in monsoon in south india

इस्कॉन मंदिर

बेंगलुरु शहर में स्थित इस्कॉन मंदिर राजाजी नगर क्षेत्र में आता है। इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित कर बनवाया गया है। भारत में यूं तो कई इस्कॉन स्थापित है, लेकिन इसकी अद्भुत संरचना ही इसके आकर्षण का प्रमुख कारण है।मंदिर के चारों ओर एक आध्यात्मिक माहौल बना रहता है। मंदिर में शाम की आरती देखने लायक होती है, जो मन को शांति का अनुभव कराती है। मानसून शुरू हो चुका है, इस समय वीकेंड पर बेंगलुरु में शाम बिताने का मजा अलग ही होता है।

monsoon bangalore 2022,places to visit in monsoon in karnataka,bangalore monsoon,places to visit for 3 days near bangalore,tourist places near bangalore within 100 kms,monsoon trekking near bangalore,places to visit near bangalore in august,places to visit in monsoon in south india

वंडर ला वॉटर पार्क

बैंगलोर के टॉप पर्यटन स्थल में इस रोमांचक स्थल का नाम न लेना एक बहुत बड़ी भूल होगी। आनंद और रोमांच को महसूस करने के लिए आप यहाँ की बेहतरीन राईड का लुत्फ़ बेझिझक उठा सकते है। करीब 60 राईड का मज़ा लेते हुए जब आप वापस जाना चाहेंगे तो आपके कदम आपको पीछे की ओर खींचेंगे। ऐसे अद्भुत सफर से कोई भला क्यों मुँह मोड़ना चाहेगा, बल्कि वह तो इसका बार-बार लुत्फ़ उठाकर आनंदमयी होना चाहेगा। एम्यूज़मेंट व वॉटर पार्क का ये बेजोड़ संगम आपको बेहद रोचक करेगा।

monsoon bangalore 2022,places to visit in monsoon in karnataka,bangalore monsoon,places to visit for 3 days near bangalore,tourist places near bangalore within 100 kms,monsoon trekking near bangalore,places to visit near bangalore in august,places to visit in monsoon in south india

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान

बैंगलोर में रहने वाले किसी भी वन्यजीव प्रेमी के लिए, बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क से ज्यादा मजेदार कोई पर्यटन स्थल नहीं है। वनस्पतियों और जीवों की एक विस्तृत विविधता को समेटे हुए, इस वन्यजीव अभयारण्य में बोटिंग, वन्यजीव सफारी और चिड़ियाघर की सैर जैसे अनुभव मौजूद हैं। शेर और बाघ से लेकर हाथी और भालू तक, आप अपनी सफारी के दौरान इन विदेशी जीवों को देख सकते हैं। वीकेंड मनाने के लिए आपको बन्नेरघट्टा भी जरूर जाना चाहिए। बेंगलुरु से बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान की दूरी 21 किमी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त

‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता

तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’

ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’

राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख

दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’

‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव

कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...

Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक

UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य

इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’

किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम

वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा