न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रकृति और परंपराओं की जुगलबंदी देखने को मिलेगी जीरो वैली में, बच्चों के साथ बना ले घूमने का प्लान

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबंसरी जिले में समुद्रतल से 5600 फीट की ऊंचाई पर स्थित जीरो घाटी दुनिया के कुछ उन मुट्ठीभर ठिकानों में से है, जहां आज भी प्रकृति और परंपराओं की जुगलबंदी कायम है। यहां हरे-भरे बांस के जंगल, नीले और हरे रंग के देवदार के पेड़ों और पहाड़ों के बीच धान से घिरी जीरो वैली बहुत ही शांत, खूबसूरत और नेचर के करीब है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jun 2022 6:22:19

प्रकृति और परंपराओं की जुगलबंदी देखने को मिलेगी जीरो वैली में, बच्चों के साथ बना ले घूमने का प्लान

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबंसरी जिले में समुद्रतल से 5600 फीट की ऊंचाई पर स्थित जीरो घाटी दुनिया के कुछ उन मुट्ठीभर ठिकानों में से है, जहां आज भी प्रकृति और परंपराओं की जुगलबंदी कायम है। यहां हरे-भरे बांस के जंगल, नीले और हरे रंग के देवदार के पेड़ों और पहाड़ों के बीच धान से घिरी जीरो वैली बहुत ही शांत, खूबसूरत और नेचर के करीब है। अरूणाचल प्रदेश की इस जगह को साल 2012 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। यह घाटी जितनी अपने समृद्ध वन्यजीव के लिए जानी जाती है, उतनी ही लोकप्रिय यहां के निवासियों- 'अपातिनी जनजाति' के लिए भी। घाटी में घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। यहां आसपास के इलाकों में अपतानी जनजाति के लोग रहते हैं। ये तिब्बत कल्चर को फॉलो करते हैं। और साल में 3 खास उत्सव म्योको, मुरूंग और ड्री मनाते हैं। तो अगर आप जीरो वैली घूमने का प्लान बनाएं तो यहां की इन मशहूर जगहों को देखने का मौका मिस न करें।

arunachal pradesh,ziro vallery,tourist destination ziro vallery,arunachal pradesh tourism,holidays in ziro valley

टैली वैली वाइल्डलाइफ सेंचुरी

ज़ीरो वैली से सिर्फ 32 किमी का सफर तय करके आप इस सेंचुरी पहुंच सकते हैं। हरे भरे नजारों से भरपूर, यह सेंचुरी फर्न, बांस, ऑर्किड, सिल्वर फ़िर और रोडोडेंड्रोन जैसे घने जंगलों से घिरा हुआ है जो ट्रैकिंग के लिए बेस्ट है।

arunachal pradesh,ziro vallery,tourist destination ziro vallery,arunachal pradesh tourism,holidays in ziro valley

तारिन फिश फार्म

जीरो घाटी बहुत ही ऊंचाई पर स्थित है फिर भी यहां मछली पालन का काम किया जाता है। वैसे जीरो वैली में फूलों की खेती और आर्किड्स के कुछ बहुत ही दुर्लभ जाति की खेती होती है।

arunachal pradesh,ziro vallery,tourist destination ziro vallery,arunachal pradesh tourism,holidays in ziro valley

टिपी ऑर्किड रिसर्च सेंटर

यह सेंटर में आकर आप लगभग आर्किड के 1000 प्रजातियों को देख सकते हैं जो वाकई अद्भुत होता है। इस जगह को देखना बिल्कुल मिस न करें।

arunachal pradesh,ziro vallery,tourist destination ziro vallery,arunachal pradesh tourism,holidays in ziro valley

जीरो पुतु

आंखों के साथ इस जगह आकर आपका तन और मन भी खुश हो जाएगा। चारों ओर हरियाली से घिरी इस जगह जाकर आपको अलग ही तरह का सुकून मिलेगा। इस जगह को आर्मी पुतु के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि 1960 में यहां आर्मी केंटोनमेंट बनाया गया था।

arunachal pradesh,ziro vallery,tourist destination ziro vallery,arunachal pradesh tourism,holidays in ziro valley

पाको घाटी

जीरो वैली के हरे-भरे नजारों के साथ ही अगर हिमालय की बर्फ से ढंकी चोटियां देखनी हैं तो पाको घाटी आएं। संकरी घाटी वाली इस जगह की खूबसूरती को यहां आकर ही महसूस किया जा सकता है।

arunachal pradesh,ziro vallery,tourist destination ziro vallery,arunachal pradesh tourism,holidays in ziro valley

ताले घाटी

जीरो घाटी से 32 किमी उत्तर-पूर्व की ओर ताले घाटी खासतौर से वाइल्ड लाइफ के लिए मशहूर है। जहां पशु-पक्षियों के साथ ही पेड़-पौधों की भी कई सारी वैराइटी देखने को मिलती है। ट्रैकिंग के शौकिनों के लिए भी ये जगह बहुत ही बेहतरीन है।

arunachal pradesh,ziro vallery,tourist destination ziro vallery,arunachal pradesh tourism,holidays in ziro valley

जीरो वैली घूमने का सही समय

वैसे तो जीरो वैली का मौसम पूरे साल ही घूमने के लिए परफेक्ट होता है आप यहां का प्लान गर्मियों से लेकर मानसून और सर्दियों में भी बना सकते हैं। लेकिन अक्टूबर से अप्रैल का मौसम सबसे बेस्ट माना जाता है। दिसंबर से जनवरी वैली में बहुत ज्यादा सर्दी होती है।

गर्मियों में

अप्रैल से जून में यहां का तापमान 6 से 20 डिग्री तक रहता है जिसमें आप नॉर्मल कपड़ों में यहां घूमने-फिरने का आनंद ले सकते हैं।

मानसून में

मानसून में यहां का तापमान 2 से 19 डिग्री के बीच रहता है लेकिन जीरो वैली तक पहुंचने के रास्ते में कई जगहों पर बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है जिस वजह से इस दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए।

सर्दियों में

अक्टूबर से मार्च के बीच भी आप इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने की प्लानिंग कर सकते हैं। हल्के-फुल्के ऊनी कपड़ों से काम चल जाएगा।

arunachal pradesh,ziro vallery,tourist destination ziro vallery,arunachal pradesh tourism,holidays in ziro valley

कैसे पहुंचे?

हवाई मार्ग

जोरहाट यहां का सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट है जो असम से 98 किमी दूर है। एक दूसरा एयरपोर्ट लीलाबारी है जो जीरो से 123 किमी की दूरी पर है और जीरो से लगभग 449 किमी की दूरी पर है गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट।

रेल मार्ग

नाहरलागुन(100 किमी) और नॉर्थ लखीमपुर (117 किमी) यहां तक पहुंचने के दो रेलवे स्टेशन हैं। गुवाहाटी से यहां तक के लिए रोजाना ट्रेनें चलती हैं और हफ्ते में एक दिन नई दिल्ली से नाहरलागुन के लिए।

सड़क मार्ग

गुवाहाटी से जीरो तक के लिए रात में बसें चलती हैं। अरूणाचल प्रदेश राज्य रोड परिवहन निगम की बसें हफ्ते में चार दिन चलती हैं। वैसे आप नार्थ लखीमपुर या ईटानगर पहुंचकर यहां से टैक्सी कर जीरो वैली तक पहुंच सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल