न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरत के साथ ही इन भूतिया जगहों के लिए भी प्रसिद्द हैं उत्तराखंड, जाने के नाम से ही लगता हैं डर

अगर आप भी उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं और अपने सफर को रोमांचक बनाना चाहते हैं, तो यहां बताई जा रही भूतिया जगहों पर घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उत्तराखंड की इन भूतिया जगहों के बारें में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 17 Jan 2023 7:03:28

खूबसूरत के साथ ही इन भूतिया जगहों के लिए भी प्रसिद्द हैं उत्तराखंड, जाने के नाम से ही लगता हैं डर

जब भी कभी देश में पर्यटन की बात की जाती हैं तो उत्तराखंड का नाम जरूर सामने आता हैं जहां कई मंदिर होने के साथ ही हिल स्टेशन और खूबसूरत जगहें हैं। उत्तराखंड को ‘देवभूमि’ के रूप में जाना जाता है, जहां लाखों-करोड़ों देवी देवता बसते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी उत्तराखंड में कुछ जगहें ऐसी हैं जो भूतिया मानी जाती हैं और यहां जाने से लोग डरते हैं। उत्तराखंड की इन डरावनी जगहों को घोस्ट टूरिज्म के तौर पर प्रचारित किया जा रहा हैं। अगर आप भी उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं और अपने सफर को रोमांचक बनाना चाहते हैं, तो यहां बताई जा रही भूतिया जगहों पर घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उत्तराखंड की इन भूतिया जगहों के बारें में...

along with beautiful uttarakhand is also famous for these haunted places fear is felt by the name of going,holiday,travel,tourism

परी टिब्बा

उत्तराखंड में फेमस भूतिया जगहों में सबसे पहला नाम आता है परी टिब्बा का। यह एक ऐसी जगह है जहां घने जंगल हैं। इस जगह को इतना लोकप्रिय इसलिए बना दिया गया क्योंकि ये जगह रस्किन बॉन्ड की कई किताबों में आई है। साथ ही यहां काफी सुनसान अंधेरा होता है और कई बार बिजली गिर चुकी है। कई कहते हैं कि ये प्रकृतिक है और कई कहते हैं कि इन जंगलों में कुछ है और इसलिए यहां पर इतनी बिजली गिरती है। आधे जले हुए पेड़, घना जंगल और कई कहानियां। लोग कहते हैं कि एक जोड़े पर यहां बिजली गिर गई थी और वो जिंदा जल गए थे। लोगों का ये भी दावा है कि उन्होंने यहां पर परियों को देखा है।

along with beautiful uttarakhand is also famous for these haunted places fear is felt by the name of going,holiday,travel,tourism

लंबी देहर माइन

ये खदानें हिल स्टेशन मसूरी के पास स्थित हैं। फिलहाल यहां कोई काम नहीं होता। जगह बहुत खूबसूरत है और कई बार यहां लोग तस्वीरें खिंचवाने भी आते हैं। पर ये खूबसूरत जगह भुतहा भी है। 1990 के दशक में यहां काम करने वाले मजदूर बीमार होने लगे। धीरे-धीरे ये बढ़ता गया और करीब 50 हज़ार लोग बीमार पढ़ने लगे और मरने लगे। इसके बाद माइन बंद हो गई और 1500 लोग उस गांव को छोड़कर चले गए। तब से ये जगह भुतहा घोषित हो गई।

along with beautiful uttarakhand is also famous for these haunted places fear is felt by the name of going,holiday,travel,tourism

मुलीनगर मैनशन

उत्तराखंड में 1825 से पहले बने मुलीनगर मैंशन की कहानी आपको इस मैंशन की ओर आकर्षित करेगी। किसी को नहीं पता कि इस मैंशन के मालिक के साथ क्या हुआ। ये मैंशन खाली और वीरान कैसे बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कुछ अजीब हरकतें होती हैं। कहा जाता हैं कि इस मैंशन के पहले मालिक कैप्टन यंग का भूत आज भी घर में घूमता है। यात्री यहां इस उम्मीद में घूमने आते हैं कि उन्हें भूत दिख जाए।

along with beautiful uttarakhand is also famous for these haunted places fear is felt by the name of going,holiday,travel,tourism

सवॉय होटल

ये होटल मसूरी में स्थिथत है। 121 कमरों वाला यह होटल भूतिया होटल माना जाता है। लोगों की माने तो इस होटल में एक ब्रिइटिलश महियला की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दीर गई थी। इस महिला के शव का जि।स डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किाया था उसकी भी अचानक मौत हो गई थी। इस महिला की एक व्यक्ति ने चिटत्रकारी की थी उसकी भी मौत हो गई। ये तीनों हत्याएं आज तक रहस्यमयी है। कहते ब्रि टिकश महियला की आत्मा हर रात होटल के कमरे में भटकती है और अपने कातिनल तलाश करती है। यह होटल कई बार खरीदा और बेचा गया लेकिमन इसकी मनहूसि्यत ने सभी को बर्बाद कर दिकया।

along with beautiful uttarakhand is also famous for these haunted places fear is felt by the name of going,holiday,travel,tourism

लोहाघाट-मुक्ति कोठारी

उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित लोहाघाट भारत के सबसे भयानक स्थानों में से एक है। एबट पहाड़ी पर स्थित अभय बंगला उत्तराखंड में सबसे डरावनी जगह के रूप में जाना जाता है। यहां आसपास रहने वाले लोगों ने कई डरावनी आवाजें सुनी हैं, बल्कि लोग तो बंगले के पास भी जाने से डरते हैं। शुरुआती दिनों में यह बंगला एक ब्रिटिश परिवार का हुआ करता था, जिसने इसे अस्पताल बनाने के लिए बेच दिया। हॉस्पिटल काफी फेमस हो गया, लेकिन एक डॉक्टर ने लोगों की मृत्यु की भविष्यवाणी का शुरू कर दिया। दिलचस्प बात तो ये है व्यक्ति की मृत्यु भी उसी दिन होती थी, जिसदिन वो बताया करता था। लेकिन असलियत तो ये थी डॉक्टर अपनी भविष्यवाणियों को सही साबित करने के लिए निर्दोष मरीजों को 'मुक्ति कोठारी' नाम के कमरे में ले जाता है और उनकी हत्या कर देता था। कहते हैं वो मरीज आज भी भूत बनकर बंगले में घूम रहे हैं।

along with beautiful uttarakhand is also famous for these haunted places fear is felt by the name of going,holiday,travel,tourism

मुलिंगर हवेली

मसूरी को बसाने वाले ब्रिटिश मिलिट्री अधिकारी कैप्टेन यंग ने मुलिंगर हवेली का निर्माण कराया था। इसमें वो खुद रहता था। ऐसा कहा जाता है कि यंग को अपनी हवेली से बहुत प्यार था। लेकिन जब उन्हें भारत छोड़कर जाने के लिए कहा गया। तो कैप्टन यंग इस दौरान अपनी हवेली में गए और फिर गायब हो गए। कोई नहीं जानता वो कहाँ गए। लोगों का कहना है कि हवेली में अभी भी कैप्टन की आत्मा घूमती है। कई लोगों ने तो हवेली में कैप्टेन यंग के भूत को देखने का दावा भी किया।

along with beautiful uttarakhand is also famous for these haunted places fear is felt by the name of going,holiday,travel,tourism

स्वाला गांव

उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्वाला गांव है जिसे भूतिया गांव कहा जाता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि स्वाला गांव के पास 1952 में पीएसी की एक बटालियन की गाड़ी खाई में गिर गई थी। गाड़ी के अंदर फंसे जवान अपनी मदद के लिए गांव के लोगों के पुकारते रहे, लेकिन लोगों ने उनकी कोई मदद नहीं की। मदद करने की जगह गांव के लोग उनका सामान लूट कर भाग गए। जवानों की वहीं पर तड़प-तड़प कर गाड़ी में ही मौत हो गई। बताया जाता है कि जवानों की आत्माओं ने इस गांव में इतनी दहशन कर दी कि गांव के लोगों को गांव छोड़कर भागना पड़ा।
लोगों का मानना है कि आज भी इस गांव में उनकी आत्माएं घूमती हैं जिसके चलते इस गांव में कोई नही रहता है। ये गांव बिलकुल खाली पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?