न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 9 जगहों पर सस्ते में कर सकते हैं दोस्तों संग बैचलर पार्टी की धमाल

अगर आपकी शादी में भी कुछ ही दिन बचे हैं और आप किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां कम बजट में भी बैचलर पार्टी को अच्छे से सेलिब्रेट किया जा सकता हैं तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए ऐसी ही कुछ जगहों की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Apr 2022 4:36:33

इन 9 जगहों पर सस्ते में कर सकते हैं दोस्तों संग बैचलर पार्टी की धमाल

आजकल देखा जाता हैं कि शादी से पहले दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी का चलन बहुत बढ़ गया हैं जहां दोस्तों के साथ कुछ पल बिताए जाते हैं जिसके मस्ती-मजा, पार्टी, हंसी-खुशी, एंजॉय किया जाता हैं। ये बैचलर लाइफ दूल्हा-दुल्हन दोनों के लिए बेहद अहमियत रखती है क्योंकि इसके बाद उनके जीवन में नई जिम्मेदारियां जुड़ जाती है। यही कारण है कि आजकल लोग अपने घर और शहर से दूर खास जगह पर पार्टी करना पसंद करते हैं। अगर आपकी शादी में भी कुछ ही दिन बचे हैं और आप किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां कम बजट में भी बैचलर पार्टी को अच्छे से सेलिब्रेट किया जा सकता हैं तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए ऐसी ही कुछ जगहों की जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

places to visit with friends,holidays,travel,tourism

मसूरी

मसूरी उत्तराखंड का मोस्ट फेवरेट हिल स्टेशन माना जाता है। मसूरी को आप अपनी बैचलर पार्टी के लिए भी चुन सकते हैं। यहां बर्फ से ढके पहाड़, बहते झरने, रातभर चलती नदियां और ठंडी हवाओं से बेहतर भला और क्या होगा। मनाली में एडवेंचर के शौकीन लोगों को अपनी ओर खींचता है। यहां आप कम बजट में अपनी जबरदस्त बैचलर पार्टी इन्ज्वॉय कर सकते हैं।

places to visit with friends,holidays,travel,tourism

जीरो वैली

अगर आप बैचलर पार्टी के लिए अच्छी जगह की तलाश में हैं और साथ में आप प्रकृति प्रेमी भी हैं, तो आप अरुणाचल प्रदेश के जीरो वैली जा सकते हैं। चारों और पाइन और ऑर्किड के जंगलों से घिरी ये वैली बहुत ही शांत और खूबसूरत है। यहाँ आपको प्रकृति के कई अनोखे नजारे देखने को मिल सकते हैं, जो आपकी बैचलर पार्टी को और मस्तीभरा बना सकते हैं।

places to visit with friends,holidays,travel,tourism

गोवा

दोस्तों के साथ गोवा में बैचलर पार्टी मनाना काफी एक्साइटिंग है। गोवा को पार्टी हब भी कहा जाता है। गोवा में बीच, कैसीनो, नाइट कल्ब जैसी तमाम चीजे हैं। आप अपने बजट के हिसाब से होटल में रह सकते हैं। गोवा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल महीना है। ये समय यहाँ आने के लिए सबसे अच्छा रहता है।

places to visit with friends,holidays,travel,tourism

नैनीताल

अगर आप अपनी बैचलर पार्टी को सच में यादगार बनाना चाहते हैं, तो फिर आप उत्तराखंड के नैनीताल का रुख कर सकते हैं। ये साफ सुथरा हिल स्टेशन पार्टी के लिहाज से काफी सही है। ये जगह लड़कियों के लिए काफी सुरक्षित भी मानी जाती है। ऐसे में यहाँ आप बोटिंग, शॉपिंग और नई-नई जगहों पर घूम भी सकते हैं और अपने दोस्तों संग बैचलर पार्टी कर सकते हैं।

places to visit with friends,holidays,travel,tourism

लेह

एडवेंचर के शौकीनों के लिए लेह लद्दाख जगह दुनियाभर में प्रसिद्ध है। लेह पहाड़ों और नदियों से घिरा हुआ बहुत ही सुंदर शहर है। यहां के खूबसूरत नजारों में बैचलर पार्टी को आप बहुत ही यादगार तरह से इन्ज्वॉय कर सकते हैं। इसके अलावा आप कई एडवेंचर से भरे स्पॉर्टस का भी यहां मजा ले सकते हैं। बैचलर पार्टी के साथ ही आप लेह से शादी की शॉपिंग भी कर सकती हैं।

places to visit with friends,holidays,travel,tourism

कसोल

जब भी घूमने की बात होती है, तो हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। यहाँ के कसोल में आप बैचलर पार्टी के लिए जा सकते हैं, और अपने दोस्तों संग धूम मचा सकते हैं। ये जगह एडवेंचर के लिए भी काफी सही जगह है। पार्वती नदी किनारे बसे कसोल गांव में आप अपने दोस्तों संग कैंपिंग भी कर सकते हैं और अपने शादी से पहले वाले समय को खूब एंजॉय भी कर सकते हैं।

places to visit with friends,holidays,travel,tourism

जयपुर

अगर आप दिल्ली या इसके आसपास रहते हैं तो आपको बिना सोचे समझे अपनी बैचलर पार्टी जयपुर के लिए प्लान कर लेनी चाहिए। एक तो यह बहुत पास है दूसरा यह शहर भी ज्यादा महंगा नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक मार्किट्स और होटल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अगर आपका गर्ल गैंग है तो जयपुर पूरी तरह से सेफ भी है। आप यहां रातभर अपनी बैचलर पार्टी को इन्ज्वॉय कर सकते हैं। इसके अलावा जयपुर और उसके आसपास के शहर घूमने के लिए और शॉपिंग करने के लिए भी बेस्ट है।

places to visit with friends,holidays,travel,tourism

स्पीति

बैचलर पार्टी करने के लिए स्पीति भी काफी अच्छी जगह है। हिमाचल प्रदेश की ये जगह पार्टी और एडवेंचर के लिए काफी सही मानी जाती है। यहाँ आप अपने दोस्तों संग हाइकिंग, स्कीइंग और ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर रात के समय पार्टी करने का अपना अलग मजा है। ऐसे में ये जगह बैचलर पार्टी के लिए काफी सही मानी जाती है।

places to visit with friends,holidays,travel,tourism

पॉन्डिचेरी

यहां के कैफे और क्लब में आप खुलकर खाना पीना कर सकते हैं। आराम करने के लिए यहां शानदार समुद्र साइड रिजॉर्ट भी मौजूद हैं। अगर आप बैचलर लाइफ एकदम खुलकर जीना चाहते हैं, जहां आप और आपके दोस्त फुल मस्ती कर रहे हो, तो हमारी सलाह है कि आपको एक बार पॉन्डिचेरी भी जरूर जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!