न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई की व्यस्त जिंदगी से हटकर बिताना चाहते हैं सुकून के पल, चले आइये माथेरान!

भारत की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली मुंबई की जिंदगी बेहद व्यस्त हैं जो कभी नहीं रूकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Sep 2022 9:42:34

मुंबई की व्यस्त जिंदगी से हटकर बिताना चाहते हैं सुकून के पल, चले आइये माथेरान!

भारत की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली मुंबई की जिंदगी बेहद व्यस्त हैं जो कभी नहीं रूकती हैं। लोग हर दिन शहर की भीड़भाड़ और शोर में अपने काम पर जाते हैं। कई बार लोगों के मन में ख्याल आता हैं कि इस चल-पहल से दूर किसी ऐसी जगह जाया जाएं जहां शान्ति और सुकून के पल बिताए जा सकें। ऐसे में आप माथेरान का ट्रिप प्लान कर सकते हैं जो मुंबई से करीब 80 किलोंमीटर दूर स्थित एक छोटा हिल स्टेशन हैं। लगभग 2650 फुट की ऊँचाई पर बसा यह पर्यटन स्थल पश्चिमी घाट श्रंखला के पहाड़ी क्षेत्र में बसा है। यहां इमर्जेंसी वाहनों के अलावा हर तरह के वाहन पर बैन है। माथेरान हिल स्टेशन अपने दोस्तों, परिवार या अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए एक खूबसूरत जगह साबित होती है। आइये जानते हैं कहां-कहां घूम सकते हैं आप माथेरान में।

matheran,places to visit in matheran,tourist attraction in matheran

# लुइसा पॉइंट

लुइसा पॉइंट माथेरान में सबसे ज्यादा घूमने वाले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। यहां की सुंदरता और मनोरम दृश्य लोगों को अपनी और आकर्षित करने के लिए पर्याप्त होता है। लुईसा प्वाइंट माथेरान का एक ऐसा जगह है, जहां से प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है। लुईसा पॉइंट के आकर्षक नजारों को देखने के लिए ही यहां पर पर्यटकों की भारी मात्रा में भीड़ लगती है।

matheran,places to visit in matheran,tourist attraction in matheran

# पैनोरामा पॉइंट

यह माथेरान की सबसे खूबसूरत और शांत जगह है। माथेरान के बाजार से यह काफी दूरी पर है, इसलिए यहां का शांत माहौल दिल को सुकून देता है। यहां आप चाहे तो टॉय ट्रेन या फिर घोड़े के ज़रिए जा सकते हैं। यह पॉइंट देखने में किसी परियों के स्थल से कम नहीं लगता। पक्षियों की चहचहाहट, खूबसूरत पहाड़ व ठंडी हवा आपकी रूह को छू जाएगी। पैनोरामा पॉइंट जाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप माथेरान का एंट्री टिकट साथ में ज़रूर ले जाएं ताकि पैनोरामा पॉइंट से वापस आने पर माथेरान में आपकी एंट्री हो सके।

matheran,places to visit in matheran,tourist attraction in matheran

# अंबरनाथ मंदिर

माथेरान में अंबरनाथ मंदिर एक प्राचीन एव ऐतिहासिक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मुंबई शहर के पास अंबरनाथ में स्थित मंदिर का निर्माण 1060 में हुआ था। यह मंदिर परिसर माउंट आबू में स्थित दिलवाड़ा मंदिरों के समान ही दिखाई देते है। मंदिर की प्राचीन एव अद्भुत वास्तुकला बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। यहाँ महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाता है।

matheran,places to visit in matheran,tourist attraction in matheran

# चार्लोट झील

चार्लोट झील माथेरान के सबसे शानदार और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। इस जगह को शार्लोट झील के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह खास तौर पर प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक बहुत ही शानदार जगह है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता मन को लुभाने का काम करता है। चार्लोट झील अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा जगह है। यहां पर पिकनिक, कैंपिंग, इत्यादि चीजें भी किया जाता है। चार्लोट झील घने जंगलों के बीच स्थित है। इसी कारण से यहां पर अलग अलग तरह के रंग बिरंगे पक्षियां में देखने को मिलते हैं। इसके अलावा भी झील के एक तरफ भगवान शिव का मंदिर स्थित है, जोकि अपने आप में काफी दर्शनीय और पुरातन है।

matheran,places to visit in matheran,tourist attraction in matheran

# हनीमून पॉइंट

माथेरान के पहाड़ों का एक विशाल रूप यहां से देखने को मिलता है। नाम से ज़ाहिर होता है जैसे यहां कपल्स हनीमून मनाने के लिए आते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल यह जगह माथेरान व अन्य जगहों से एकदम अलग व सुनसान-सी है, जहां कपल्स कुछ वक्त अकेले बिता सकते हैं। शायद इसीलिए इसे हनीमून पॉइंट कहा जाता होगा।

matheran,places to visit in matheran,tourist attraction in matheran

# प्रबलगढ़ किला

माथेरान और पनवेल के बीच स्थित प्रबलगढ़ किला पर्यटकों के बीच बेहद प्रसिद्ध एव लोकप्रिय है। उन्हें कलावंतिन दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है। चट्टानी पठार की चोटी पर बना ये फोर्ट ट्रेकर्स के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। महाराष्ट्र के सबसे कठिन ट्रेकिंग चुनौतियों में से एक है। शेडुंग के बेस गांव से शुरू होने वाले ट्रेक में लगभग 3 घंटे लगते हैं। फोर्ट तक जाने के लिए रॉक-कट सीढ़ियों का भी निर्माण किया गया है। यहाँ से आप कर्नाला फोर्ट भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

matheran,places to visit in matheran,tourist attraction in matheran

# वन ट्री हिल पॉइंट

वन ट्री हिल पॉइंट यानी सिर्फ एक पेड़ वाला हिल पॉइंट। यह माथेरान के मार्केट से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इस पॉइंट के टॉप पर पहुंचने में करीब 1 घंटे का वक्त लग जाता है। इस हिल के टॉप पर सिर्फ एक ही पेड़ है और उसके अलावा किसी भी तरह के पेड़-पौधे व अन्य वनस्पति नहीं है, इसीलिए इस हिल पॉइंट को वन ट्री हिल पॉइंट कहा जाता है। मॉनसून में यहां का मौसम पर्फेक्ट होता है। यहां से आप कर्जत, मुंबई-पुणे हाईवे, पनवेल सिटी जैसी कई लोकप्रिय जगहों को आराम से देख सकते हैं।

matheran,places to visit in matheran,tourist attraction in matheran

# मंकी पॉइंट

मंकी प्वाइंट माथेरान की घूमने लायक सबसे अच्छी जगहों की लिस्ट में शामिल है। यह जगह बंदरों की आबादी के लिए प्रसिद्ध है, इसी कारण से इस जगह को मंकी प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। यहां पर पहाड़ों की सुंदरता, गहरी घाटियां, स्वदेशी वनस्पतियां, जीवों, इत्यादि चीजों के साथ साथ उछल कूद करते हुए बंदर भी देखने को मिलते हैं। यहां की घाटियों में आवाज गूंजने के दृश्य भी देखने को मिलते हैं।

matheran,places to visit in matheran,tourist attraction in matheran

# सनसेट पॉइंट

इसे पॉर्क्युपाइ पॉइंट भी कहा जाता है, जहां से सनसेट यानी छिपते हुए सूरज को देखने का नज़ारा काफी आकर्षक होता है। यहां तक पहुंचने के लिए आप जंगल से होते हुए भी जा सकते हैं, जहां रास्ते में आकर्षक और सुंदर कॉटेजेस आपका मन मोह लेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!