न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसी सपने की दुनिया से कम नहीं है श्रीलंका की सैर, लें इन 8 जगहों पर घूमने का आनंद

हर कोई घूमना-फिरना पसंद करता हैं और अपने बिजी समय में से वक़्त निकालते हुए घूमने की प्लानिंग करता हैं। हर कोई अपनी लाइफ में कम से कम एक बार विदेश की यात्रा करना पसंद करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 5:11:20

किसी सपने की दुनिया से कम नहीं है श्रीलंका की सैर, लें इन 8 जगहों पर घूमने का आनंद

हर कोई घूमना-फिरना पसंद करता हैं और अपने बिजी समय में से वक़्त निकालते हुए घूमने की प्लानिंग करता हैं। हर कोई अपनी लाइफ में कम से कम एक बार विदेश की यात्रा करना पसंद करता हैं। आप भी विदेश यात्रा के बारे में विचार कर रहे हैं, तो भारत के पडोसी देश श्रीलंका की सैर करने जा सकते हैं। श्रीलंका समुद्र तट पर स्थित एक स्वतंत्र गणराज्य है, जिसका इतिहास काफी पुराना है। इस देश की सबसे खूबसूरत बात ये है कि यह चारों तरफ से समुद्र के पानी से घिरा हुआ है, जबकि यहां की भूमि पहाड़ों और तटीय मैदानों से मिलकर बनी है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। श्रीलंका की सैर किसी सपने की दुनिया से कम नहीं है। हम आपको यहां श्रीलंका के प्रसिद्द दर्शनीय स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

sri lanka,places to visit in sri lanka,tourist attraction in sri lanka

# मिनटेल

यह श्रीलंका का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जिसे पर्वत माला के रूप में जाना जाता है। बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए यह जगह आध्यात्मिक महत्व रखती है। यहां से आसपास का नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखता है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली मन को मोह लेती है। कहा जाता है कि इसी पर्वतमाला पर बौद्ध भिक्षु ने ज्ञान तथा धर्म का प्रचार किया था, इसीलिए यह चोटी बौद्ध समुदाय के लिए धर्म से जुड़ी हुई है। यहां पर पहुंचने से आपको एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यह चोटी अत्यंत ऊंचाई पर होने के कारण आपको आसपास का वातावरण बेहद लुभावना नजर आएगा।

sri lanka,places to visit in sri lanka,tourist attraction in sri lanka

# नाइन आर्च ब्रिज

प्राकृतिक खूबसूरती का अद्भुत नजारा देखने के लिए श्रीलंका में स्थित नाइन आर्च ब्रिज एक शानदार आकर्षण का केंद्र है। यहां पर खड़े रहकर आप प्रकृति का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। यहां पर आपको स्वर्ग जैसा महसूस होगा।‌ यह स्थान पर्यटकों को अपनी ओर लुभावने का कार्य करता है।‌ बता दें कि इसके निर्माण में सीमेंट, रेत व पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है जोकि आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।

sri lanka,places to visit in sri lanka,tourist attraction in sri lanka

# रावण वॉटरफॉल

यह श्रीलंका की खूबसूरत जगहों में से एक है। यह एला वन्यजीव अभयारण्य का एक अहम हिस्सा है। यहां ऊपर से गिरता दूधिया सफेद पानी दिल को बड़ा सुकून देता है। झरने के पास ही हरे-भरे खूबसूरत पेड़-पौधे पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं। रावण वाटरफॉल पहुंचने पर आपको प्रकृति का वास्तविक रूप और उसकी खूबसूरती देखने को मिलेंगे। यहां पर चलने वाली हवाएं भी आपको प्रकृति का एहसास कराएगी।‌ श्रीलंका घुमने जाने वाले एक बार यहां पर जरूर आते हैं। यदि आप भी श्रीलंका घूमने के लिए जा रहे हैं, तो एक बार रावण वाटरफॉल जरूर जाए। यहां पर आपको प्रकृति की खूबसूरती का एहसास होगा।

sri lanka,places to visit in sri lanka,tourist attraction in sri lanka

# गल विहार

श्रीलंका का दौरा करने वाले पर्यटक गल विहार जरूर जाते हैं क्योंकि यह श्रीलंका का प्रमुख दार्शनिक स्थल है। यह स्थल बौद्ध धर्म से संबंध रखता है। यहां पर अनेक प्रकार की भगवान की मूर्तियां देखने को मिलती है। यह एक प्राचीन स्थल है, जो श्रीलंका के प्राचीनतम शहरों में स्थित हैं। श्रीलंका आने वाले सभी पर्यटक एक बार इस स्थल पर जरूर आते हैं। यदि आप श्रीलंका जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस स्थान पर आपको भी जरूर जाना चाहिए।

sri lanka,places to visit in sri lanka,tourist attraction in sri lanka

# एडम चोटी या एडम पीक

यह श्रीलंका में घूमने की अच्छी जगहों में से एक है। इसके शिखर पर एक बौद्ध मठ बना हुआ है। इसके अलावा यहां एक पत्थर में एक पदचिह्न है, जो अलग-अलग धर्म के लोगों के लिए आध्यात्मिक महत्व रखता है। एडम चोटी से नीचे का नजारा देखने लायक होता है। इस चोटी पर खड़े होने से आपको कुदरत का करिश्मा देखने को मिलता है। यहां से आप लगभग आधे श्रीलंका को देख सकते हैं। यहां का नजारा अत्यंत लाजवाब है।

sri lanka,places to visit in sri lanka,tourist attraction in sri lanka

# सिगरिया रॉक किला

यह श्रीलंका का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो दुनियाभर के लोगों को लुभाता है। इसे पांचवीं सदी में बनाया गया था। स्थानीय लोग इस जगह को दुनिया का आठवां अजूबा मानते हैं। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया गया है।

sri lanka,places to visit in sri lanka,tourist attraction in sri lanka

# दांबुला गुफा मंदिर

दांबुला गुफा मंदिर इस गुफा मंदिर को बौद्ध धर्म से संबंधित माना जाता है। यह एक धार्मिक स्थल के रूप में काफी प्राचीन स्थल भी माना जाता है। यह दांबुला गुफा मंदिर श्रीलंका के प्रमुख दार्शनिक स्थलों में से एक माना जाता है। बताया जाता है कि यह गुफा मंदिर जहां पर स्थित है इसके आसपास तकरीबन 50 से भी अधिक गुफाएं बनी हुई है। इसलिए अगर आप भी श्रीलंका जा रहे हैं तो इस क्षेत्र को विजिट कर सकते हैं।

sri lanka,places to visit in sri lanka,tourist attraction in sri lanka

# उदावलावे नेशनल पार्क

उदावलावे नेशनल पार्क में जाने के उपरांत आपको कई सारे जीव-जंतु, जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे। इस नेशनल पार्क में सफारी की भी व्यवस्था है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस उदावलावे नेशनल पार्क को अधिकतर लोग सुबह में विजिट करना पसंद करते हैं। यह नेशनल पार्क श्रीलंका में काफी प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि श्रीलंका आने वाले लोग इस नेशनल पार्क में एक बार जरूर जाते हैं। पर्यटन स्थल की दृष्टि से श्रीलंका में घूमने की जगहों में उदावलावे नेशनल पार्क भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!