Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने के लिए तय किया हैं 15 हजार रुपए का बजट तो आपके लिए बेस्ट हैं देश की ये 8 जगहें

ऐसे में अगर आपका बजट 15 हजार रुपए का हैं तो आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो अपनी खूबसूरती और पर्यटन के लिए जानी जाती हैं और आपके बजट में भी बैठती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Mar 2022 3:13:48

घूमने के लिए तय किया हैं 15 हजार रुपए का बजट तो आपके लिए बेस्ट हैं देश की ये 8 जगहें

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं लेकिन कई बार लोग पैसों की कमी की वजह से प्लान कैंसिल कर देते हैं। लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव से थोड़ी राहत पाने के लिए घूमने जाना जरूरी हैं। घूमने जाने के लिए हर किसी का अपना बजट होता हैं और उसी के अनुरूप ही जगह का चुनाव किया जाना चाहिए ताकि आप बिना किसी परेशानी के घूमने का पूरा मजा ले सकें। ऐसे में अगर आपका बजट 15 हजार रुपए का हैं तो आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो अपनी खूबसूरती और पर्यटन के लिए जानी जाती हैं और आपके बजट में भी बैठती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
must visit cities in low budget,holidays,travel,tourism जैसलमेर

जैसलमेर को "द गोल्डन सिटी" के नाम से भी जाना जाता है, जो अपने अपने अनूठे पीले बलुआ पत्थर की वास्तुकला के लिए काफी फेमस है। ये जगह वैसे गर्मियों में घूमने लायक नहीं है, लेकिन हां मार्च के महीने में आप यहां घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। जैसलमेर के किले को देखने और रेगिस्तान में कैंपिंग करने में लोगों को बेहद मजा आता है। ये शहर अपनी खूबसूरत मिररवर्क कढ़ाई, हाथों से बुनी गई शॉल और ऊंट के बालों से बने कंबल और कालीनों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आपको खरीदारी करने का बहुत शौक है, तो आप रहने, खाने-पीने में पैसा बचाकर शॉपिंग में थोड़ा बहुत खर्च कर सकते हैं।
must visit cities in low budget,holidays,travel,tourism कनाताल

उत्तराखंड का ये लोकप्रिय हिल स्टेशन मसूरी के पास मौजूद है। अगर आपको प्राकृतिक नजारों को देखने का बेहद शौक है, तो एक बार कनातल जरूर जरूर जाएं। ये खूबसूरत जगह सेब के बागो और और छोटे-छोटे घरों से घिरी हुई है, जिन्हें अगर आप चोटियों से देखेंगे, तो कसम से मुंह से यही निकलेगा ‘ऐसा नजारा मैंने पहले कभी नहीं देखा’। तो चलिए फिर शिमला, मनाली तो बहुत देख लिया, अब इस हिल स्टेशन को देखने का प्लान बना लीजिए। कनातल के लिए कम से कम 3 से 4 दिन के लिए प्लान बना सकते हैं। must visit cities in low budget,holidays,travel,tourism कसोल

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा कसोल काफी प्रसिद्ध है। इस जगह को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। क्योकि यहां पर प्रकृति ने खुद इसे संवारा है। यह पर नदी झरनों की अवाज लोगों का दिल मोह लेती है। कसोल कुल्लू से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित है जो करीब 1640 मीटर की ऊंचाई पर है। कसोल भले ही अन्य हिल स्टेशन से छोटी जगह है लेकिन खूबसूरती के मामले में वो सबसे हटकर है। यहां पर आकर आप खुद को नेचर के काफी करीब महसूस करेंगे। यहां सस्ते में होटल और खाना मिल जाता हैं जो आपके बजट को बढ़ने से रोकता हैं।
must visit cities in low budget,holidays,travel,tourism ऋषिकेश

उत्तराखंड में बसा, ऋषिकेश योग और ध्यान का अध्ययन करने के लिए एक अद्भुत जगह है। सदियों पुराने मंदिरों और आश्रमों से घिरा ऋषिकेश एल्कोहॉल और नॉन वेज से एकदम मुक्त है। इस तीर्थ नगरी में साधुओं का आना-जाना अनादि काल से देखा जा रहा है। ऋषिकेश की गंगा आरती में शामिल होने एक लिए बार यहां जरूर जाएं, साथ ही रिवर राफ्टिंग के लिए भी ये जगह सबसे ज्यादा फेमस मानी जाती है। आपको यहां ठहरने के लिए प्रति रात ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा। आप यहां 2 से 3 दिन आराम से घूम सकते हैं। must visit cities in low budget,holidays,travel,tourism कुर्ग

कर्नाटक में स्थित कुर्ग को कोडगु के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह देश के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। पहाड़ियों के बीच बसी इस जगह की खूबसूरती को देख हर कई हैरान हो जाता है। यह जगह खूबसूरत हरा-भरी होने के कारण इसे इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। कर्नाटक में पश्चिमी घाट की वादियों में बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से टूरिस्ट आते हैं। यहां पर नदी झरने के साथ हरे भरे पेड़ पौधे है। इसके अलावा चीड़ियों पक्षीयों की चहचहाहट लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। यहां का खाना, ठहरना और घूमना आपके बजट में रहेगा। must visit cities in low budget,holidays,travel,tourism वायनाड

सर्दियों का मजा लेने के लिए वायनाड अच्छी जगह तो है ही, लेकिन गर्मियों में घूमने के लिए ये स्थान बेस्ट माना जाता है। अगर लोगों से आप केरल में घूमने की कोई जगह पूछेंगे, तो उनके मुंह से हमेशा वायनाड जैसी खूबसूरत जगह ही निकलेगी। गर्मी के महीने में सैर करने के लिए इससे सस्ती जगह आपको कहीं और नहीं मिल सकती। केरल में वायनाड अपने समृद्ध मसाले और कॉफी बागानों के लिए मशहूर है। हरे-भरे जंगल वाले इलाकों में बाघ, हाथी और चील जैसे जानवर सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। आप यहां के प्रसिद्ध वायनाड वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का मजा भी ले सकते हैं। बस हां सफारी के लिए निकलें, तो हाथ में कैमरा जरूर रखें, क्या पता कब कौन सा जानवर आपको दिख जाए।

must visit cities in low budget,holidays,travel,tourism अलवर

राजस्थान के पर्यटन स्थलों में से एक अलवर काफी खूबसूरत जगह है। यहां का इतिहास ऐतिहासिक इमारतों से भरा पड़ा है। अलवर अरावली की पहाड़ियों के मध्य में बसा है। अलवर का प्राचीन नाम 'शाल्वपुर' हुआ करता था। यहां के दर्शनीय स्थलों में प्रसिद्ध सरिस्का बाघ अभयारण्य शामिल है। अलवर सुंदर झीलों, भव्य महलों, शानदार मंदिरों, शानदार स्मारकों और विशाल किलों के लिए प्रसिद्ध है। अलवर का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। must visit cities in low budget,holidays,travel,tourism औली

उत्तराखंड का औली, एडवेंचर के दीवानों के लिए एक तरह से स्वर्ग है। ये जगह शंकुधारी जंगलों और ओक के पेड़ों से घिरी हुई है। नंदा देवी जैसी भारत की कुछ सबसे ऊंची चोटियों के शानदार नजारे पेश करती ये जगह, हमेशा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां रहकर आप स्कीइंग, बोर्ड रोपवे राइड का पूरा मजा ले सकते हैं। अब ये एक्टिविटीज कर ही रहे हैं, तो परिवार के साथ स्नोबॉल फाइट का भी पूरा लुत्फ उठाएं। औली को बजट में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में जाना जाता है, यहां के फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, गोर्सन बुग्याल और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा सैलानियों के बीच सबसे ज्यादा पसंदीदा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका