न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन देशों में सबसे ज्यादा तनाव में रहते हैं लोग, करना पड़ता हैं कई घंटों काम

हर किसी को अपना जीवन-यापन करने के लिए काम करने की जरूरत पड़ती हैं जिससे हुई कमाई से उनका घर का खर्चा चलता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 5:30:59

इन देशों में सबसे ज्यादा तनाव में रहते हैं लोग, करना पड़ता हैं कई घंटों काम

हर किसी को अपना जीवन-यापन करने के लिए काम करने की जरूरत पड़ती हैं जिससे हुई कमाई से उनका घर का खर्चा चलता हैं। हर कोई ऐसा काम चाहता हैं जिसमें उसे कम मेहनत करनी पड़े और खुद के लिए समय मिल सकें। काम करने का एक नियत समय हो तो ऐसा मुमकिन हैं। लेकिन दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां कर्मचारियों से आवश्यकता से अधिक मात्रा में काम करवाया जाता है। ऐसे में वे तनावभरी जिंदगी जीने पर मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां कर्मचारी काम को लेकर काफी एडिक्टिव हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कई घंटे काम करना पड़ता हैं।

high level of tension,countries with high level of tension,चीन,कोलंबिया,दक्षिण कोरिया,टर्की,रूस,दक्षिण अफ्रीका

# चीन

चीन अपने कर्मचारियों से सबसे ज्यादा काम करवाने के लिए जाना जाता है। चीन में एक कर्मचारी से औसत घंटों से ज्यादा देर तक काम लिया जाता है। इस कारण यहां पर युवा अब भड़कने लगे हैं। यहां पर लोग सप्ताह के 6 दिन रोजाना 12-12 घंटे काम करके परेशान हैं। यहां के युवा 12 घंटे के काम करने की अवधि को कम करवाने की मांग कर रहें हैं। वहीं चीनी सरकार इस अभियान की पहुंच को कम करने के लिए सेंसरशिप लगा रही है।

high level of tension,countries with high level of tension,चीन,कोलंबिया,दक्षिण कोरिया,टर्की,रूस,दक्षिण अफ्रीका

# कोलंबिया

कानून के अनुसार कोलंबियाई लोग सप्ताह में मैक्सिमम 48 घंटे काम कर सकते हैं, और जो कोई भी रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच काम करता है, उसे 135% का भुगतान किया जाता है। यहां बिजनेस करने वाले लोगों का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच है और बल्कि पब्लिक ऑफिस में सुबह 8 बजे से 6 बजे के बीच है।

high level of tension,countries with high level of tension,चीन,कोलंबिया,दक्षिण कोरिया,टर्की,रूस,दक्षिण अफ्रीका

# दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया में भी पहले एक साल में कर्मचारी से लगभग 2060 घंटे काम लिया जाता था। बाद में सरकार द्वारा कुछ नियमों में बदलाव कर काम करने की अवधि को कम कर दिया गया। दक्षिण कोरिया में अभी भी हर हफ्ते कर्मचारी को 52 घंटे काम करना होता है।

high level of tension,countries with high level of tension,चीन,कोलंबिया,दक्षिण कोरिया,टर्की,रूस,दक्षिण अफ्रीका

# भारत

भारत में भी वर्करों से ज्यादा काम लिया जाता है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस के आंकड़ों की मानें तो शहरों में औसतन एक कर्मचारी हर हफ्ते 53 से 54 घंटे काम करता है और गांव में 46 से 47 घंटे। आंकड़ों के मुताबिक भारत में कर्मचारियों पर काम का दबाव बहुत ज्यादा है। अमेरिका के मुकाबले भारत में कर्मचारी हर हफ्ते औसतन 11 घंटे काम करते हैं, जबकि ब्रिटेन और इजरायल के मुकाबले भारतीय 12 घंटे अधिक काम करते हैं। हालांकि, चीन के मुकाबले भारतीय महज दो घंटे ज्यादा काम करते हैं।

high level of tension,countries with high level of tension,चीन,कोलंबिया,दक्षिण कोरिया,टर्की,रूस,दक्षिण अफ्रीका

# टर्की

टर्की में लोग हफ्ते में 46.4 घंटे काम करते हैं। यह देश के श्रम अधिनियम 2003 में स्थापित 45-घंटे के कार्य सप्ताह से अधिक है। तुर्की कानून के अनुसार, यहां मैक्सिमम साल का ओवरटाइम है 270 घंटे।

high level of tension,countries with high level of tension,चीन,कोलंबिया,दक्षिण कोरिया,टर्की,रूस,दक्षिण अफ्रीका

# रूस

रूस देश में भी व्यक्ति आवश्यकता से अधिक काम करता है। इस देश में सरकार ने ये नियम बना रखा है कि एक व्यक्ति सप्ताह में औसतन 40 घंटे ही काम कर सकता है और अगर वह ओवर टाइम करना चाहता है तो उससे हफ्ते में 50 घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जा सकता। इसके बावजूद रूस की आबादी घर से ही काम करती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पैसे को कमाया जा सके।

high level of tension,countries with high level of tension,चीन,कोलंबिया,दक्षिण कोरिया,टर्की,रूस,दक्षिण अफ्रीका

# दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका में औसत कार्य सप्ताह 42.8 घंटे से भी लंबा होता है। कम आय वाले श्रमिकों को सप्ताह में 10 घंटे से अधिक ओवरटाइम या एक दिन में 12 घंटे से अधिक काम करने से मना करने का भी अधिकार है।

high level of tension,countries with high level of tension,चीन,कोलंबिया,दक्षिण कोरिया,टर्की,रूस,दक्षिण अफ्रीका

# जापान

जापान इकलौता ऐसा देश है जहां की आबादी को काम करने की सनक सबसे ज्यादा रहती है। यहां पर लोगों को काम करने का एडिक्शन हो चुका है। जापान में रोजाना लोग 16-16 घंटे काम करते हैं। यहां पर कर्मचारियों को पेड लीव भी मिलती है। इसके बावजूद वे छुट्टियां नहीं लेते। इसे देखते हुए यहां की सरकार, कर्मचारियों को निश्चित समय के लिए जबरदस्ती छुट्टी देती है, ताकि कर्मचारियों का तनाव घटे और उनकी उत्पादकता में वृद्धि हो।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!