न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में करने जा रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग, बेस्ट ऑप्शन साबित होगी ये 8 लोकेशन

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डेस्टिनेशन वेडिंग के तौर पर बेस्ट ऑप्शन साबित होगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Apr 2022 2:15:43

गर्मियों में करने जा रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग, बेस्ट ऑप्शन साबित होगी ये 8 लोकेशन

गर्मियों का मौसम जारी हैं और आने वाले दिनों में यह और तेज पड़ने वाली हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में जिनकी शादी हैं उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। शादी के कई भारी कपड़े पहनने पड़ते हैं जिससे गर्मी के दिनों में हाल बेहाल हो सकते हैं। गर्मी की इस परेशानी से बचने के लिए कई लोग डेस्टिनेशन वेडिंग पर विचार करते हुए ऐसी जगह का चुनाव करना पसंद करते हैं जहां गर्मी परेशान ना करें। ऐसे में गर्मियों में डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान है तो किसी खूबसूरत हिल स्टेशन का चयन करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डेस्टिनेशन वेडिंग के तौर पर बेस्ट ऑप्शन साबित होगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

best places for destination wedding in summers,travel,tourism

ऋषिकेश

उत्तराखंड में कई सारे हिल स्टेशन हैं, जहां आप डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। देवभूमि ऋषिकेश शादी के लिए पवित्रता और खूबसूरती दोनों के मामले में बेहतर विकल्प है। यहां आप धार्मिक रीति रिवाजों के साथ शादी को इंजॉय कर सकते हैं। इस महीने में यहां का तापमान भी अधिक गर्म नहीं होता। शाम को हल्के ठंडे मौसम में गंगा किनारे आप शादी के फंक्शन रख सकते हैं।

best places for destination wedding in summers,travel,tourism

शिमला

शिमला न सिर्फ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है बल्कि यहां पर भारी संख्या पर कपल्स हनीमून के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही अब यह शादियों के लिए लोगों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। यहां ऐसी कई खूबसूरत प्रोपर्टीज हैं, जो काफी पुरानी होने के साथ खूबसूरत भी हैं और आप उन जगहों पर डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। यहां शादी का अनुभव आप कभी भूल नहीं पाएंगे। साथ ही गर्मियों में शिमला की बीत ही कुछ और होती है। यहां आपको गर्मियों में भी ठंड का एहसास होगा। दिल्ली-एनसीआर से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए शिमला पहुंचना भी काफी आसान है।

best places for destination wedding in summers,travel,tourism

महाबलेश्वर

अगर आप नॉर्थ इंडिया की जगह वेस्टर्न घाट्स के खूबसूरत लोकेशन पर वेडिंग प्लान कर रही हैं। तो ऐसे में आप महाबलेश्वर शहर को चुन सकती हैं। यहां पर कई खूबसूरत रिजॉर्ट हैं, जो कि बेहद लग्जीरियस और स्टाइलिश हैं। ऐसे में आप महाराष्ट्र के इस खूबसुरत हिल स्टेशन को अपनी शादी की डेस्टिनेशन के तौर पर चुन सकती है।

best places for destination wedding in summers,travel,tourism

मसूरी

उत्तराखंड का मसूरी हिल स्टेशन भी खूबसूरत पर्यटन स्थल है। मसूरी में कई सारे खूबसूरत रिजॉर्ट हैं, जो काफी लग्जरी भी हैं। आपको बजट में भी खूबसूरत रिजाॅट या शादी के लिए वेन्यू मिल जाएगा। जगमगाती पहाड़ियों के बीच आप अपने जीवनसाथी के साथ शादी करके अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। यहां शादी के एल्बम के लिए खूबसूरत बैकग्राउंड की फोटो भी मिल जाएगी।

best places for destination wedding in summers,travel,tourism

अंडमान एंड निकोबार

अंडमान एंड निकोबार इन लोगों के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग की परफेक्ट जगह है जो शहरों से दूर द्वीप पर शादी करना चाहते हैं। समुद्र के किनारे पाम के पेड़ और गर्मियों के मौसम में सुहाना मौसम आपकी शादी को यादगार बना देगा। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि आपको शादी के बाद हनीमून के लिए भी कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही यह जगह काफी शांत है जो कि शादी के लिए एक परफेक्ट माहौल देगी।

best places for destination wedding in summers,travel,tourism

तवांग

गर्मी के मौसम में शादी करने जा रहे हैं तो अरुणाचल प्रदेश के तवांग को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना जा सकता है। यहां पर कई मोनेस्ट्रीज़ हैं जहां पर शादी की जा सकती है। साथ ही सुहाना मौसम किसी भी इवेंट को और खूबसूरत बना देता है। भीड़ से दूर शांत और सुकून से भरा वातावरण किसी की भी शादी को खास बना सकता है। ऐसे में आप तवांग में भी डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर सकते हैं।

केरल

अगर आपका मन दक्षिण भारत में शादी करने का है तो आप केरल के बैकवॉटर को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुन सकते हैं। समर में शादी के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट है। शांत बैकवॉटर और समुद्र के किनारे लगे पाम के पेड़ का नजारा केरल की शादी को बहुत ही सुंदर बनाता है। बीच वेडिंग के लिए आप एलेप्पी या फिर कोवलम को भी चुन सकते हैं। यह ऐसी जगहें हैं जहां पर शादी के लिए पहुंचते ही आपके मेहमान खुश हो जाएंगे। इन दोनों जगहों पर आपको खूबसूरत रिसॉर्ट्स और खूबसूरत व्यू मिल जाएगा।

best places for destination wedding in summers,travel,tourism

गुलमर्ग

हिमालय की गोद में बसा गुलमर्ग बेहद खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां का खूबसूरत ठंडा मौसम गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट है, ऐसे में आप अपनी शादी के लिए गुलमर्ग को भी चुन सकती हैं। यहां की वादियां आपकी वेडिंग फोटोज को और भी खास बना देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!