न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोलो ट्रेवल की शुरुआत करने से पहले दें इन बातों पर ध्यान, ट्रिप में नहीं आएगी कोई परेशानी

जब भी कभी घूमने जाते हैं और कोई परेशानी आती हैं तो साथ मिलकर उसका सामना करते हैं, लेकिन कई लोग सोलो ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 5:31:25

सोलो ट्रेवल की शुरुआत करने से पहले दें इन बातों पर ध्यान, ट्रिप में नहीं आएगी कोई परेशानी

जब भी कभी घूमने जाते हैं और कोई परेशानी आती हैं तो साथ मिलकर उसका सामना करते हैं, लेकिन कई लोग सोलो ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें अकेले ही सामने आई किसी भी परेशानी को झेलना पड़ता हैं। सोलो ट्रैवल एक अलग तरह का रोमांच भी है। अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना, नए-नए लोगों से मिलना, नई-नई चीज़ों को ट्राय करना जहां कई बार मज़ेदार होता है तो कई बार परेशानी भी। ऐसे में अगर सोलो ट्रेवल की प्लानिंग कर रहे हो तो उससे पहले आपको पूरी प्लानिंग करने की जरूरत होती हैं। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी यात्रा को और खुशनुमा और आनंददायक बना सकते हैं। आइये जानते हैं ध्यान देने वाली इन बातों के बारे में...

सोलो ट्रेवल की शुरुआत करने से पहले दें इन बातों पर ध्यान, ट्रिप में नहीं आएगी कोई परेशानी

# एडवांस बुकिंग

हॉलिडे के दौरान आपने पहले से ही घूमने की प्लानिंग कर रखी है तो बेहतर होगा कि आप एडवांस में ही अपनी फ्लाइट या ट्रेन टिकट को बुक कर लें। ये आपके यात्रा बजट को कम करने में मददगार रहेगा। पहले से फ्लाइट बुक करने पर ये आपको ज्यादा सस्ती पड़ेगी। इसके अलावा जिस जगह पर आप छुट्टियां बिताना चाहते हैं वहां भी किसी होटल, लॉज में पहले से ही एडवांस बुकिंग कर लें, जिससे यात्रा का समय नजदीक आने पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

सोलो ट्रेवल की शुरुआत करने से पहले दें इन बातों पर ध्यान, ट्रिप में नहीं आएगी कोई परेशानी

# जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखें साथ

वैसे तो ये टिप हर तरह के ट्रैवलर पर लागू होती है लेकिन सोलो ट्रैवलर के लिए ये बहुत ही जरूरी टिप है। डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होटल से लेकर होमस्टे, फ्लाइट और कई व्यू प्वॉइट्स पर भी पड़ सकती है तो इस वजह स इन्हें साथ रखना जरूरी है। ऑरिजनल कॉपी के साथ ही आप इनकी फोटोकॉपी भी करवा लें तो बेहतर।

सोलो ट्रेवल की शुरुआत करने से पहले दें इन बातों पर ध्यान, ट्रिप में नहीं आएगी कोई परेशानी

# सोच-समझकर करें पैकिंग

सोलो ट्रिप पर अपनी जिम्मेदारी के साथ अपना बैग भी खुद ही उठाना पड़ता है तो बहुत ज्यादा सामान बैग में न भरें। हो सके तो बैकपैक ही कैरी करें जिसमें कपड़ों से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक सभी जरूरी चीज़ें आसानी से रखी जा सकें। ऐसे कपड़े पैक करें जिन्हें आप मल्टीपल तरीकों से पहन सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।

सोलो ट्रेवल की शुरुआत करने से पहले दें इन बातों पर ध्यान, ट्रिप में नहीं आएगी कोई परेशानी

# जगह के मुताबिक जरूरत की चीजें

आप चाहे बीच पर जाएं या पहाड़ पर, हर जगह पर मौसम और स्थिति के लिहाज से कुछ चीजों की जरूरत होती है। जैसे बीचवेयर या बर्फ में पहने जाने वाले बूट्स। ऐसे में अक्सर लोग इन्हें खरीदकर साथ ले जाते हैं। अगर आप एक्स्ट्रा लगेज और चीजें सम्भालने के झंझट से बचना चाहती हैं, तो उन जगहों पर बेस्ट किराए के साधनों की खोज पहले से करके रखें। इसके लिए स्थानीय होटल या दुकानों से भी राय ली जा सकती है। अगर आपको हाइजीन को लेकर चिंता है तो उक्त साधनों को एक दिन पहले से लेकर सेनेटाइज कर लें और फिर इस्तेमाल करें। बीच वेयर को तो आसानी से धोकर सुखाया जा सकता है।

सोलो ट्रेवल की शुरुआत करने से पहले दें इन बातों पर ध्यान, ट्रिप में नहीं आएगी कोई परेशानी

# जगह की हो पूरी जानकारी

जिस भी जगह जा रही हैं वहां के लोकल ट्रांसपोर्ट, लैंग्वेज और खान पान की पूरी जानकारी लें। कम से कम जरूरी शब्द जैसे हेल्प, बाथरूम, खाना, होटल, पुलिस स्टेशन आदि को लोकल लैंग्वेज में क्या कहते हैं यह ध्यान रखें। अपने खानपान की आदत (शाकाहारी-मांसाहारी) के हिसाब से उस जगह पर ऑप्शन ढूंढ कर रखें। वहां जाने से पहले मौसम, पहने जाने वाले कपड़े, दवा और दूसरी जरूरी चीजों के बारे में जानकारी जरूर हासिल करें। यह भी पता करें कि उन स्थानों पर कौन सी जगहें देखने लायक हैं और किन जगहों को आप छोड़ सकते हैं। आपको ये सब जानकारियां ऑनलाइन मिल सकती हैं। ये डिटेल मिलने के बाद आपकी काफी सारी परेशानियां पहले ही हल हो जाती हैं।

सोलो ट्रेवल की शुरुआत करने से पहले दें इन बातों पर ध्यान, ट्रिप में नहीं आएगी कोई परेशानी

# फैमिली से शेयर करें अपनी लोकेशन

अपनी लोकेशन अपनी फैमिली से शेयर करते रहें। साथ ही मैप्स और जीपीएस का इस्तेमाल करें, ताकि आपको अपनी डेस्टिनेशन की दूरी का पता हो। अकेले सफर करने के दौरान अपनी डाइट उतनी ही रखें, जितना खाकर आपकी भूख मिट जाए। ज़्यादा खाने की वजह से वॉशरूम जाने की ज़रूरत पड़ सकती है, जो अकेले ट्रैवल करने वालों के लिए मुश्किल भरा साबित हो सकता है।

सोलो ट्रेवल की शुरुआत करने से पहले दें इन बातों पर ध्यान, ट्रिप में नहीं आएगी कोई परेशानी

# कॉन्फिडेंट रहें

आप किसी भी जगह पर घूमने जाएं तो वहां कॉन्फिडेंट होकर घूमें। आपकी बॉडी लैंग्वेज से ऐसा बिल्कुल जाहिर ना होने दें कि आप वहां के लिए नए हैं। इससे आपके आसपास के लोगों को लगता है कि आप उस जगह पर आती-जाती रहती हैं और वहां की जानकार भी हैं, साथ ही आपके जानने वाले भी उस शहर में रहते हैं। ग्रुप में या परिवार के साथ ट्रैवल करने पर आपको खुद को लेकर सतर्कता कम रखनी पड़ती है लेकिन अकेले रहने पर हर जिम्मेदारी खुद पर होती है। इसलिए पहले से पूरी प्लानिंग करें और सारे जरूरी सुरक्षा साधनों के साथ अपनी यात्रा का आनंद लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल