न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की इन 7 लग्जरी ट्रेन का किराया हैं लाखों में, जानें क्या हैं इनकी खासियत

हम आपको देश की कुछ लग्जरी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें ना सिर्फ आपको राजशाही सुख मिलेगा बल्कि आपके खाने और रुकने की व्यवस्था को भी शाही अंदाज में आपके सामने पेश किया जाएगा। आइये जानते हैं देश की इन लग्जरी ट्रेन के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Apr 2022 7:40:51

देश की इन 7 लग्जरी ट्रेन का किराया हैं लाखों में, जानें क्या हैं इनकी खासियत

भारत में रेलवे का बहुत बड़ा नेटवर्क हैं जो एक शहर को दूसरे से जोड़ने का काम करता हैं। इसे गरीबों का सहारा भी कहा जाता हैं जिसमें सस्ते में बड़ी दूरी तय की जा सकती हैं। लेकिन यही ट्रेन अमीरों की शान के लिए भी जानी जाती हैं। जब भी कभी ट्रेन के AC कोच की महंगी टिकट मिलती हैं तो मन में ख्याल उठता हैं कि इससे अच्छा हवाई सफ़र किया जाए। लेकिन इसके उलट कई लोग ट्रेन के सफ़र पर लाखों रूपये भी खर्च कर देते हैं। जी हां, देश में कई ऐसी लग्जरी ट्रेन हैं जिनका किराया लाखों में हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ लग्जरी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें ना सिर्फ आपको राजशाही सुख मिलेगा बल्कि आपके खाने और रुकने की व्यवस्था को भी शाही अंदाज में आपके सामने पेश किया जाएगा। आइये जानते हैं देश की इन लग्जरी ट्रेन के बारे में...

luxury trains of world,holidays,travel,tourism

महाराजा एक्सप्रेस

भारत की सबसे आलीशान ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस में आप खुद को महाराजा फील कर सकते हैं। यह चलता-फिरता आलीशान होटल है। महाराजा एक्सप्रेस जैसा की नाम से ही पता चल रहा है लग्जरी ट्रैवल को हर मायने में परिभाषित करती है। इस ट्रेन में सफर के दौरान आपको रॉयल लाइफ जीने का मौका मिलेगा। इस लग्जूरिअस ट्रेन में एक बड़ा डाइनिंग रूम है, बार है, लाउन्ज है, एलसीडी टीवी है, डायरेक्ट डायल फोन की सुविधा है, इंटरनेट की सुविधा है, स्वीट बाथरूम है, यात्री अपने केबिन में अपने हिसाब से टेंपरेचर सेट कर सकते हैं और इस ट्रेन की खिड़कियां आम ट्रेनों के मुकाबले बड़ी-बड़ी हैं ताकि साइटसीइंग का एक भी मौका आपके हाथ से न छूटे। यह ट्रेन अपने यात्रियों को राजधानी दिल्ली से लेकर आगरा, वाराणसी, जयपुर, रणथंभौर, जयपुर और मुंबई के दर्शन कराती है। इस ट्रेन के न्यूनतम किराया 5,41,023 रुपये है। ट्रेन के प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया 37,93,482 रुपये है, जो इस ट्रेन का अधिकतम किराया भी है। महाराजा एक्सप्रेस को लगातार 4 सालों तक 2012 से 2016 के बीच दुनिया की बेस्ट लग्जरी ट्रेन टूर का अवॉर्ड मिल चुका है।

luxury trains of world,holidays,travel,tourism

पैलेस ऑन व्हील्स

यह दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक है। इस ट्रेन में आपको चलते हुए राजमहल का फील आएगा। पैलेस ऑन वील्स में आधुनिक जीवन की सारी सुविधाएं मौजूद है, जिसमें 2 डाइनिंग रूम, रेस्तरां, बार और सलून शामिल है। भारतीय रेल द्वारा चलाई जाने वाली सबसे लग्जरी ट्रेनों में इस ट्रेन का नाम भी शामिल है। पैलेस ऑन व्हील्स देश की राजधानी दिल्ली से चलते हुए आगरा, भरतपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर और जयपुर के दर्शन कराती है। इस ट्रेन का किराया 5,23,600 रुपये से शुरू होकर 9,42,480 रुपये तक है।

luxury trains of world,holidays,travel,tourism

डेक्कन ओडिसी

वैसे तो महाराष्ट्र की सैर करने के लिए आपको कई ट्रेनें मिल जाएंगी लेकिन डेक्कन ओडिसी की बात कुछ अलग है। इस ट्रेन में 7 रात और 8 दिन का सफर तय करने के लिए यात्रियों को 4।3 लाख से 9।25 लाख तक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चलकर ये ट्रेन रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, गोवा, बेलगाम, कोल्हापुर, पुणे, नासिक, औरंगाबाद, अजंता-एलोरा और फिर वापस मुंबई लौटती है। 21 कोचों वाली इस ट्रेन में 12 यात्री कोच हैं। यहां आपको स्पा, लाईब्रेरी और बार तक का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। इस ट्रेन का न्यूनतम किराया 5,12,400 रुपये है और अधिकतम किराया 11,09,850 रुपये है।

luxury trains of world,holidays,travel,tourism

डेजर्ट क्वीन

अगर आप लग्जरी ट्रैवल के लिए थोड़े ज्यादा पैसा खर्च करने को तैयार हैं तो आपको डेजर्ट क्वीन ट्रेन का सफर करना चाहिए जो राजस्थान के जोधपुर शहर से गोल्डन सिटी जैसलमेर के बीच चलती है और इस ट्रेन के जरिए आप ले सकते हैं डेजर्ट सफारी का मजा। इस ट्रेन में बैठते ही आपको सर्व किया जाता है लग्जूरिअस वाइन का गिलास, बेहद टेस्टी और फैंसी खाना और खिड़कियों के बाहर सुनहरी रेत का खूबसूरत नजारा आपके सफर को और भी यादगार बना देता है।

luxury trains of world,holidays,travel,tourism

द गोल्डन चैरियट

इसका अर्थ होता है सोने का रथ। जैसा इसका नाम है वैसी ही इसमें सुविधाएं भी हैं। ये केवल भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे आलीशान ट्रेनों में शुमार है। द गोल्डन चैरियट ट्रेन को भारतीय रेलवे और कर्नाटक सरकार संयुक्त रूप से चलाती हैं। यह ट्रेन दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और गोवा के दर्शन कराती है। इस ट्रेन का न्यूनतम किराया 3,36,137 रुपये है और अधिकतम किराया 5,88,242 रुपये है। वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड्स द्वारा इस ट्रेन को 2013 में “एशिया की लीडिंग लग्जरी ट्रेन” के खिताब से नवाजा गया है।

luxury trains of world,holidays,travel,tourism

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स

यह भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली एक लग्जरी ट्रेन है। राजस्थान पर्यटन एवं भारतीय रेल के द्वारा ये ट्रेन चलाई जाती है। ये फाइव स्टार होटल जैसी सुख-सुविधाओं से लैस ये ट्रेन राजसी ठाट-बाट का एहसास कराती है। यह शाही ट्रेन नई दिल्ली से अपना सफर शुरू कर राजस्थान के पर्यटन स्थलों जोधपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, रणथम्भौर और जयपुर साथ ही मध्य प्रदेश के खजुराहो और उतर प्रदेश के पर्यटन स्थलों आगरा के साथ ही वाराणसी का भी सफर तय करती है। इसमें स्टोरेंट, सैलून, लाउन्ज बार, एलसीडी टीवी, एसी, बेडरूम, जिम, स्पा और बार भी है। इस ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट का न्यूनतम किराया 3,63,300 रुपये से शुरू होकर 7,56,000 रुपये तक है।

luxury trains of world,holidays,travel,tourism

रॉयल ओरिएंट ट्रेन

यह भारत की सबसे पुरानी लक्जरी ट्रेन है, जो ब्रिटिश शासन काल के दौरान ही साल 1855 में शुरू हुई थी। यह देश की राजधानी दिल्ली से होते हुए राजस्थान और गुजरात तक कई बड़े शहरों का सफर करती है। यह ट्रेन दिल्ली से चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जूनागढ़, वेरावल, सोमनाथ, गिर नेशनल पार्क, अहमदपुर, मांडवी, सरखेज, अहमदाबाद, जयपुर की सैर कराएगी। इस ट्रेन में सुविधाओं की बात करें तो यह फाइव स्टार ट्रेन हैं जिसमें दो रेस्टोरेंट, बार, डिनर लॉन्ज, गुजराती, राजस्थानी, चाइनीज खाना, पत्र-पत्रिकाओं और किताबों की लाइब्रेरी, कलर टीवी, म्यूजिक सिस्टम उपलब्ध हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!