Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Valentine 2022 : पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने के लिए बेस्ट हैं ये 6 जगहें

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने के लिए बेस्ट हैं और रोमांटिक माहौल पैदा करती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Feb 2022 6:41:44

Valentine 2022 : पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने के लिए बेस्ट हैं ये 6 जगहें

वैलेंटाइन डे आ चुका हैं जिसका इंतजार प्रेमी जोड़ों के साथ ही शादीशुदा जोड़े भी करते हैं। खासतौर से ऐसे जोड़े जिनकी शादी हाल ही में हुई हैं। ऐसे समय में प्यार परवान पर चढ़ा होता हैं और इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए वे ऐसी जगह का चुनाव करते हैं जहां भीड़भाड़ न हो, एकांत में शांति और सुकून के साथ पार्टनर से अपने दिल की बात कह पाएं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने के लिए बेस्ट हैं और रोमांटिक माहौल पैदा करती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

places to spend time alone with your partner,holidays,travel,tourism पेलिंग, सिक्किम - Pelling, Sikkim

पश्चिम में बसा पेलिंग 2150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, और गंगटोक के छिपे हुए डेस्टिनेशन में से एक है। बर्फीली चोटियों के अद्भुत नजारे पेश करते हुए, इस जगह की यात्रा करने का सबसे बड़ा कारण कंचनजंगा के ऊपर उगते सूरज को देखना है। इससे रोमांटिक चीज़ शायद ही आप दोनों पहले कभी देखें हो। यहां आप अपने पार्टनर को कुछ फिल्मी अंदाज में अपने दिल की बात बता सकते हैं। places to spend time alone with your partner,holidays,travel,tourism मौसिनराम, मेघालय - Mawsynram, Meghalaya

इस जगह को हम कैसे भूल सकते हैं, इस जगह ने पृथ्वी की सबसे गीली जगह का टैग अपने नाम किया हुआ है। मेघालय राज्य में स्थित यह खूबसूरत गांव न केवल कम भीड़ वाला है, बल्कि भारत के सबसे अनोखे स्थलों में से एक है। इस जगह का प्रमुख आकर्षण रुट ब्रिज है, जिसे देखने के लिए लोग देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी आते हैं। places to spend time alone with your partner,holidays,travel,tourism कौसानी, उत्तराखंड - Kausani, Uttarakhand

भारत के स्विट्जरलैंड के रूप में जाना जाने वाला कौसानी अल्मोड़ा से लगभग 50 किमी दूर है। समुद्र तल से 1890 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद, इस तरह के बहुत कम अन्य स्थान हैं जो नंदा देवी, त्रिशूल और पंचाचूली की राजसी हिमालयी चोटियों के 300 किमी-चौड़े खूबसूरत नजारे पेश करते हैं। अगर आप इस वैलेंटाइन पर कम भीड़ भाड़ वाली जगह देख रहे हैं, तो ये परफेक्ट जगह है। places to spend time alone with your partner,holidays,travel,tourism ओरछा, मध्य प्रदेश - Orchha, Madhya Pradesh

ओरछा उन जगहों में आता है, जो आपको और आपके पार्टनर को इतिहास में ले जाकर छोड़ देगा। यहां आपको 16वीं और 17वीं शताब्दी के बने महलों और मंदिरों में यकीनन खो जाएंगे। ओरछा कभी बुंदेला शासकों की राजधानी के रूप में काम करता था। places to spend time alone with your partner,holidays,travel,tourism खज्जियार, हिमाचल प्रदेश - Khajjiar, Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में एक खूबसूरत छोटा हिल स्टेशन धर्मशाला के पास स्थित है, यहां आपको कुछ भीड़ देखने को मिल सकती है, लेकिन आप लोगों से हटकर भी यहां की किसी शांत जगह पर अपना वैलेंटाइन मना सकते हैं। ये डेस्टिनेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और भव्य नजारों के लिए जाना जाता है। वैसे इस खूबसूरत जगह के बारे में कम लोग ही जानते हैं, तो आप इस खास दिन पर ये फायदा उठा सकते हैं।

places to spend time alone with your partner,holidays,travel,tourism हेमिस, लेह - Hemis, Leh

प्राकृतिक नजारों से घिरे लेह जिले में स्थित यह खूबसूरत गांव हेमिस इस वैलेंटाइन डे के लिए एक बेस्ट स्थान साबित हो सकता है। प्रसिद्ध हेमिस मठ के लिए प्रसिद्ध, यह डेस्टिनेशन सभी तरह पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है। यदि आप और आपका साथी दोनों वन्यजीव लवर हैं, तो हेमिस नेशनल पार्क को देखना न भूलें, जहां आप मर्मोट्स, लंगूरों, भेड़ियों और हिम तेंदुओं को देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका