न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश में भी ले सकते हैं इन एडवेंचर एक्टिविटी का मजा, यादगार बन जाएगा सफ़र

जब भी कभी मध्यप्रदेश की बात की जाती हैं तो वहां के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों, संस्कृति, खानपान की बात सामने आती हैं जिसके अनुसार लोग यहां के ट्रिप की प्लानिंग करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 5:31:46

मध्यप्रदेश में भी ले सकते हैं इन एडवेंचर एक्टिविटी का मजा, यादगार बन जाएगा सफ़र

जब भी कभी मध्यप्रदेश की बात की जाती हैं तो वहां के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों, संस्कृति, खानपान की बात सामने आती हैं जिसके अनुसार लोग यहां के ट्रिप की प्लानिंग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्यप्रदेश में आप एडवेंचर एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं। जी हां, यहां के मंदिरों, स्मारकों, झील-झरने, किलों को घूमने के अलावा आप एडवेंचर एक्टिविटी के रोमांच का आनंद भी उठा सकते हैं। आज हम आपको उन एडवेंचर एक्टिविटी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका आप मध्यप्रदेश की विभिन्न जगहों पर मजा उठा सकते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी।

madhya pradesh,adventure activities in madhya pradesh

# रिवर राफ्टिंग

रिवर राफ्टिंग का नाम सुनते ही सबसे पहले उत्तराखंड या हिमाचल जैसे राज्यों में जाने के लिए सोचते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में भी आप रिवर राफ्टिंग का मज़ा उठा सकते हैं। जी हां, अगर आप रिवर राफ्टिंग का मज़ा लेना चाहते हैं तो आपको मध्य प्रदेश के ओरछा जिले में जाना होगा। ओरछा के बेतवा नदी में आप रिवर राफ्टिंग का मज़ा ले सकते हैं। यहां नदी में 3 किलोमीटर तक रिवर राफ्टिंग करवाई जाती है। यहां रिवर राफ्टिंग की फीस 800 र 2000 रुपए तक है। रिवर राफ्टिंग लगभग 40-45 मिनट तक करवाई जाती है। मध्य प्रदेश में रिवर राफ्टिंग के लिए जून से अगस्त तक का मौसम एकदम बेस्ट है।

madhya pradesh,adventure activities in madhya pradesh

# रॉक क्लाइंबिंग

अगर आपको एडवेंचर एक्टिविटीज में रॉक क्लाइंबिंग को भी शामिल करना है, तो उसके लिए आपको मध्य प्रदेश में स्थित पचमढ़ी जगह पर पहुंचना होगा। शायद बहुत से लोगों को ये मालूम न हो कि पचमढ़ी मध्य प्रदेश में एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। यहां ऐसे पहाड़ स्थित है जो रॉक क्लाइंबिंग के लिए सही माने जाते हैं। पंचमढ़ी हिल स्टेशन 1100 मीटर की उंचाई पर स्थित है। मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में रॉक क्लाइम्बिंग करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से लेकर अप्रैल के महीने हैं। आप पंचमढ़ी के अलावा रॉक क्लाइम्बिंग करने के लिए पातालकोट भी जा सकते हैं।

madhya pradesh,adventure activities in madhya pradesh

# पैराग्लाइडिंग

ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो पैराग्लाइडिंग करना बहुत पसंद करते हैं। एक पक्षी की तरह आसमान में उड़ते हुए ऊपर से पेड़ों, नदियों, और पहाड़ों को देखने का एक अलग ही मज़ा है। लोगों को हिल स्टेशन पर जाकर पैराग्लाइडिंग करने का बेहद शौक होता है। पैराग्लाइडिंग एक गाइड की निगरानी में की जाती है, जहां आप कैमरा पकड़कर खुली वादियों के साथी अपनी फोटो खींच सकते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही शौक रखते हैं, तो मध्य प्रदेश के पचमढ़ी और भोपाल शहर में भी पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। वैसे आपकी जानकरी के लिए बता दें कि इन दोनों जगहों पर पैराग्लाइडिंग करने के लिए अक्टूबर से दिसंबर और जनवरी से अप्रैल का समय सबसे अच्छा है।

madhya pradesh,adventure activities in madhya pradesh

# एडवेंचर ट्रैकिंग

मध्य प्रदेश में आप रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग और पैराग्लाइडिंग के साथ एडवेंचर ट्रैकिंग का भी मज़ा उठा सकते हैं। मध्य प्रदेश में ऐसी कई एडवेंचर ट्रैकिंग जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं। यहां कई रास्तों और पहाड़ों पर ट्रैकिंग जैसी मजेदार एक्टिविटी करवाई जाती है। ट्रैकिंग के साथ-साथ आप कई प्राकृतिक नजारों का आनंद उठा सकते हैं। मध्य प्रदेश के सबसे मशहूर ट्रैकिंग करने की जगहों में कान्हा ट्रेक, पचमढ़ी ट्रेक और अमरकंटक ट्रैक शामिल हैं। मध्य प्रदेश में ट्रैकिंग करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से दिसंबर और जनवरी से मार्च के बीच है।

madhya pradesh,adventure activities in madhya pradesh

# स्काई डाइविंग

ट्रैकिंग भी हो गई, पैराग्लाइडिंग भी हो गई, रिवर राफ्टिंग भी हो गई और रॉक क्लाइंबिंग भी हो गई, अब आता है मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध एडवेंचर एक्टिविटी जो है - स्काई डाइविंग। आपको बता दें, स्काई डाइविंग के लिए धाना बेहद लोकप्रिय है। यहां आप टैंडेम और स्टेटिक जंप दोनों का आनंद उठा सकते हैं। यहां स्काई डाइविंग 9000-10000 फीट की उंचाई से करवाई जाती है। मानसून और अत्यधिक हवा वाले मौसम के अलावा आप कभी भी मध्य प्रदेश में स्काई डाइविंग का मजा ले सकते हैं। मध्य प्रदेश में स्काई डाइविंग के लिए चार्ज 25,000 रुपए से 37,000 रुपए तक है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!