न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाद के प्रेमी हैं तो चले आइये बुंदेलखंड, ये 10 व्यंजन देंगे परंपरागत जायका

स्वाद के प्रेमी लोग घूमने के लिए ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां एक से बढ़कर एक जायके लेने को मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Sep 2022 4:03:37

स्वाद के प्रेमी हैं तो चले आइये बुंदेलखंड, ये 10 व्यंजन देंगे परंपरागत जायका

स्वाद के प्रेमी लोग घूमने के लिए ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां एक से बढ़कर एक जायके लेने को मिले। भारत देश में हर क्षेत्र अपने अलग खानपान और स्वाद की विशेषता लिए हुए हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं बुंदेलखंड की जो अपने परंपरागत व्यंजनों के लिए जाना जाता हैं। बुंदेलखंडी व्यंजन थोड़े सादे होते हैं जिनमें तेल का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता हैं। मीठे व्यंजनों में यहां की रबड़ी का तो जबाव ही नहीं, जो कि पूरे देश में प्रसिद्ध है। हांलाकि शहरों में परंपरागत व्यंजन लुप्त होने लगे हैं, लेकिन गावों में आज भी आपको बुंदेलखंड का परंपरागत जायका मिल जाएगा। आइये जानते हैं बुंदेलखंड के इन प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में...

bundelkhand,food to try in bundelkhand,must try food

# रबड़ी

रबड़ी बनाने के लिए मलाई वाले दूध को मंदी-मंदी आंच पर गाढ़ा होने तक धीरे-धीरे पकाया जाता है। फिर इसमें चीनी मिलाकर मिठा किया जाता है। वैसे कभी-कभी रबड़ी में मिठास के लिए गुड़ भी डाला जाता है। ठंडी-ठंडी को गरमा गरम जलेबियों के साथ भी खाया जाता है।

bundelkhand,food to try in bundelkhand,must try food

# आंवले की सब्जी

आंवले की सब्ज़ी बनाने के लिए पहले आंवले के बीज को हटाकर उसके टुकड़े किये जाते हैं। फिर खड़े मसालों को पीसकर उसका पाउडर तैयार किया जाता है। इसके बाद पैन में तेल के साथ प्याज, टमाटर और इन मसालों को अच्छी तरह भुना जाता है। बाद में आंवला डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है। इस सब्जी को यहां लोग 7-8 दिनों तक खाते हैं।

bundelkhand,food to try in bundelkhand,must try food

# पापड़ी चाट

दही भल्ले या पपड़ी चाट की तश्तरी जब दही-सोंठ के साथ सजकर सामने आती है तो अच्छे अच्छों के मुंह में पानी आ जाता है। मूंग या उड़द की दाल की पकौड़ियों को पानी में भिगोकर रखा जाता है। फिर हल्के हाथ से दबाकर इनका पानी निकालकर, इसमें ऊपर से ऊबले आलू (छोटे पीस में कटे हुए), उबले काबुली चने, नमक तथा अन्य कई मसाले बुरके जाते हैं। बाद में इसमें इमली से बनी खट्टी-मीठी सोंठ, फेंटी हुई दही तथा ताजे कटे घनिये से सजाया जाता और ठंडा-ठंडा परोसा जाता है।

bundelkhand,food to try in bundelkhand,must try food

# मिर्ची का सालन

मिर्च का सालन एक प्रकार की करी होती है। जिसमें भरपूर मात्रा में मिर्ची का इस्तेमाल होता है। इसे रोटी और जीरा राइस (जीरा चावल) के साथ लोग खाना पसंद करते हैं। इसमें पकाई जाने वाली मिर्च थोड़ी मोटी होती है। जो की आम मिर्च की तुलना में थोड़ी कम तीखी होती है। इसे आप अपनी इच्छा के अनुसार तेज़ चटकदार बना सकते हैं।

bundelkhand,food to try in bundelkhand,must try food

# ड्राईफ्रूट्स के लड्डू

खाने के बाद मीठा खाना बहुत लोगों को पसंद होता है। वहीं लड्डू तो बहुत से लोगों की मनपसंदीदा मिठाई भी होती है। अगर ड्राईफ्रूट्स वाले लड्डू की बात की जाये तो ये ख़ास तौर पर सर्दियों के मौसम में बनाये जाते हैं। जिसे खाने के बाद शरीर में गर्मी रहती है। गुड़, काजू, बादाम और भी कई तरह के ड्राईफ्रूट्स से तैयार होने वाला ये लड्डू खाने में बहुत ही मज़ेदार होता है।

bundelkhand,food to try in bundelkhand,must try food

# कढ़ी

खट्टी दही में बेसन मिलाकर कढ़ी बनायी जाती है। देखने में काफी गाढ़ी और स्वाद में खट्टी यह कढ़ी, ऊबले हुए चावलों या रोटी के साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और लोग अपनी पसंद के हिसाब से इसमें आलू या प्याज की पकौड़ियां भी डालते हैं, जिन्हें थोड़ा ज्यादा तीखा बनाया जाता है, ताकि कढ़ी खाते समय जैसे ही थोड़ा चटपटा जायके का मन करे तो उस समय यह पकौड़ी तोड़ कर कढ़ी के ही साथ खायी जाती है।

bundelkhand,food to try in bundelkhand,must try food

# दाल बाफले

बुंदेलखंड में पूरी थाली को दाल बाफले कहा जाता है। जिसमें दाल तड़का और बाफले एक बॉल होती है जिसमें अंदर पूरा मसाला भरा होता है। काफी हद तक ये दाल बाटी जैसी होती है। बुंदेलखंडी स्वाद देने वाले बाफले में देसी घी की बहुत ज्यादा मात्रा होती है।

bundelkhand,food to try in bundelkhand,must try food

# कचौड़ी

गोल-गोल, फूली हुई सी, कुरकुरी-खस्ता कचौड़ी, बनती है मैदा से जो उत्तर भारतीय नाश्ते में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इन कचौड़ियों को उड़द या मूंग की पिसी हुई दाल से बनी पिट्ठी से भरकर बनाया जाता है। यह पिट्ठी बनाने में दरदरी सी पिसी दाल तके मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, बेसन, काली मिर्च और नमक सहित कई सारे मसाले डाले जाते हैं। बाद में कचौड़ी को सुनहरा होने तक तला जाता है। कढ़ाही से गरमा गरम छन छनकर आती यह खस्ता कचौड़िया कई तरह की चटनियों और आलू की सब्जी के साथ बेमिसाल लगती हैं।

bundelkhand,food to try in bundelkhand,must try food

# खोपरा पाक

बुंदेलखंड का दूसरा मशहूर डेजर्ट खोपरा पाक है। जिसे नारियल बर्फी के नाम से भी जाना जाता है। ताजे नारियल, मावा, दूध और चीनी से मिलकर तैयार होने वाला खोपरा पाक बहुत ही मज़ेदार होता है।

bundelkhand,food to try in bundelkhand,must try food

# छेना

झांसी की मिठाईयों का जिक्र आते ही जबान पर सबसे पहले छेने की मिठाईयों के नाम आते हैं। ये भी कहा जा सकता है कि छेने के जिक्र के बिना यहां की मिठाईयों की कल्पना ही नहीं की जा सकती। फिर बात चाहे ठंडी-ठंडी रसमलाई की हो या फिर गरमा गरम छेना जलेबी हो। यहां के खान-पान में छेने का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। स्पंजी रसगुल्ला, छेना खीरी और संदेश कुछ ऐसी स्वादिष्ट मिठाईयां है, जिनका मुख्य आधार छेना ही है। छेना, छूने और देखने मेंं काफी नर्म और थोड़ा भुरभुरा सा होता है और इसे बनाने के लिए मुख्यतः गाय के दूध का ही इस्तेमाल किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!