Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के इन 10 रेलवे स्टेशन ने अपनी खूबसूरती से बनाई हैं अलग पहचान, जानें इनके बारे में

भारतीय रेलवे पिछले कुछ समय से स्टेशनों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दे रही है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Apr 2022 2:32:44

देश के इन 10 रेलवे स्टेशन ने अपनी खूबसूरती से बनाई हैं अलग पहचान, जानें इनके बारे में

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और इसके लिए पर्यटन स्थलों का चुनाव किया जाता हैं। पर्यटन स्थल पर पहुंचने के लिए कई लोग ट्रेन की मदद लेते हैं। भारतीय रेल दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है जो देश के कई हिस्सों को जोड़ने का काम करता हैं। ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन तो जाना ही पड़ता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घूमने के लिए जिस तरह किसी शहर में जाते हैं, उसी तरह कई भारतीय रेलवे स्टेशन ऐसे हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से अलग पहचान बनाई हैं और लोग इन्हें देखने पहुंचते हैं। भारतीय रेलवे पिछले कुछ समय से स्टेशनों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दे रही है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको देश के कुछ ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं...

must visit railway station of india,holidays,travel,tourism चारबाग रेलवे स्टेशन

इन सुन्दर रेलवे स्टेशनों की सूची में सबसे पहले आता है लखनऊ का चारबाग़ रेलवे स्टेशन। चारबाग़ का हिंदी में मतलब ही है चार बगीचे। यह अंग्रेज़ों के समय की एक भव्य ईमारत है जो कि बाहर से जितनी विशाल अंदर से उतनी ही सुन्दर है। कहते हैं की इसकी वास्तुकला में आपको मुग़लिआ, राजपूत और अवधि संस्कृति की झलक मिलेगी। अगर आपको इस रेलवे स्टेशन को कभी ऊपर से देखने का मौका मिले तो यह शतरंज की बिसात जैसा लगता है और लम्बे-लम्बे खम्बे और नीचे बने हुए गुम्बद शतरंज के खिलाडियों जैसे प्रतीत होते हैं। must visit railway station of india,holidays,travel,tourism छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

मुंबई के पहले रेलवे स्टेशन बोरी बंदर को नया रूप देने की शुरुआत 1878 में हुई थी। इसमें 10 साल लगे और 1887 में यह पूरी तरह बनकर तैयार हुआ। शुरू में इसका नाम ब्रिटेन की महारानी के नाम पर विक्टोरिया टर्मिनस था। बाद में इसे बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) कर दिया गया। यह बिल्डिंग अपनी विक्टोरियन- इटैलिक आर्किटेक्चर के लिए पूरी दुनिया में पहचानी जाती है। इसमें भारतीय शैली की भी स्पष्ट छाप मौजूद है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहरों में शामिल किया गया है। must visit railway station of india,holidays,travel,tourism बनारस जंक्शन

बनारस के लिए पहली बार हावड़ा से ट्रेन चली थी दिसंबर 1862 में। यह अपने किस्म की पहली 541 मील लंबी लाइन पर बंडल, बर्दवान, राजमहल और पटना से होते हुए आयी। गंगा के साथ साथ छोटे तटों के बीच से जाती इस ट्रेन के लिए यही रास्ता उचित समझा गया क्योंकि उस समय भारत में बहुत पुराने रेलवे इंजन हुआ करते थे। बनारस का रेलवे स्टेशन गंगा के दाएं किनारे पर बनाया गया। जब आप इस रेलवे स्टेशन को बाहर से देखते हैं तो यह किसी भव्य मंदिर सा प्रतीत होता है। इस ईमारत के ठीक ऊपर एक बड़ा सा चक्र भी स्थापित किया गया है। इस चक्र में हमेशा की रंगीन लाइटें जाली रहती हैं। must visit railway station of india,holidays,travel,tourism नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

ये नॉर्थ इंडिया का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन है। ट्रेन्स की फ्रीक्वेंसी और पैसेंजर मूवमेंट्स सब कुछ यहां बहुत ज्यादा है। कोरोना लॉकडाउन से पहले हर दिन लगभग 400 ट्रेन्स यहां से पास होती थीं। इतना ही नहीं ये सबसे ज्यादा कमाई वाला रेलवे स्टेशन भी है। इसलिए आपको ये बहुत ज्यादा अच्छा लग सकता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक विंग से दिल्ली मेट्रो के ट्रैक्स भी जाते हैं जो इसे और भी खास बनाता है। ये स्टेशन काफी मॉर्डनाइज्ड भी है।
must visit railway station of india,holidays,travel,tourism घुम रेलवे स्टेशन

घुम रेलवे स्टेशन भारत का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन है और विश्व में यह 14 वें नंबर पर आता है। घूम रेलवे स्टेशन दार्जीलिंग से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ पर अब सिलीगुड़ी से आने वाली ट्रैन नहीं चलती पर पर्यटकों के अनुभव के लिए दार्जीलिंग से दिन में कई बार रोज़ एक टॉय ट्रेन चलती है। यह टॉय ट्रेन यात्रियों को बत्तस्या लूप से हिमालय दर्शन करवाती है और घूम रेलवे म्यूजियम पर भी रूकती है जो की रेलवे स्टेशन के साथ ही है। घूम रेलवे स्टेशन दार्जिलिंग के हिमालय टॉय रेलवे मार्ग पर स्थित है और इस छोटी रेलवे लाइन को विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यह स्टेशन बहुत ही छोटा है, लेकिन ग्राम्य और सौंदर्य से परिपूर्ण है। must visit railway station of india,holidays,travel,tourism गोरखपुर रेलवे स्टेशन

ये स्टेशन वर्ल्ड का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यह 1।35 km तक फैला हुआ है। दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में है, जिसकी लंबाई 1072 मीटर है। पर गोरखपुर में बने प्लैटफार्म के तैयार हो जाने के बाद यहां 26 बोगियों वाले दो ट्रेनों को एक साथ खड़ा किया जा सकता है। इसकी लंबाई 1355 किलो मीटर होगी।

must visit railway station of india,holidays,travel,tourism दूधसागर रेलवे स्टेशन

प्राकृतिक सुंदरता के लिए अगर भारत का कोई भी रेलवे स्टेशन जाना जाता है तो वो है दूधसागर। रेलवे स्टेशन की ठीक बाएं ओर दूधसागर झरना है। इस विशाल झरने के बीच से जाती हुई ट्रेनें इस जगह का नज़ारा ही बदल देती हैं। अगर आप यहाँ आने वाली ट्रेन में सफर कर रहे हों तो ये अनुभव कभी न भूलने वाला होगा। दूधसागर पहुंचने से पहले भी आपको ट्रेन की पटरियों के दोनों तरफ हरे भरे खेत खलियान मिलेंगे। ये नज़ारा अद्भुत है। दूधसागर आने का सबसे अच्छा समय है बरसात का मौसम जब आस पास सभी कुछ हरा-भरा होता है और ट्रेन से दृश्य भी बहुत बढ़िया दिखते हैं। must visit railway station of india,holidays,travel,tourism चेन्नई रेलवे स्टेशन

चेन्नई रेलवे स्टेशन बहुत ही बड़ा और चेन्नई शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन है। ये चेन्नई को कोलकता, नई दिल्ली, मुंबई आदि से जोड़ता है। हर रोज़ लगभग 5।5 लाख लोग इस स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं। ये भारत के सबसे बिजी रेलवे स्टेशन्स में से एक है। इस रेलवे स्टेशन की बनावट भी पुराने जमाने की ही है और यहां से आपको भारत के हर हिस्से के लिए कोई न कोई ट्रेन तो मिल ही जाएगी।

must visit railway station of india,holidays,travel,tourism हावड़ा जंक्शन

भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है हावड़ा जंक्शन। कलकत्ता का ये स्टेशन अंग्रेजों के जमाने से ऐसे ही खड़ा है। हां, यहां मेंटेनेंस का काम होते आप अक्सर देख सकते हैं। कोरोना काल से पहले यहां लगभग 10 लाख लोग हर रोज़ आते-जाते थे। ये भारत के सबसे बिजी स्टेशन्स में से एक है। अगर आप पुरानी से लेकर नई फिल्मों को देखें तो हावड़ा जंक्शन कई बार फिल्मों में आया है और इसे कोलकता की शान कहा जाता है। must visit railway station of india,holidays,travel,tourism श्री माता वैष्णो देवी कटरा

2014 में, इस रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया था। भारत के मुगल या ब्रिटिश जैसे किसी पुराने युग के बने अन्य रेलवे स्टेशनों की तरह न होकर, कटरा का श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन एक आधुनिक वास्तुशिल्प डिजाइन और एस्केलेटर जैसे सुविधाएं से परिपूर्ण है, जिसमें लिफ्ट, तीर्थयात्री गाइड, पर्यटन सहायता, वीआईपी लाउंज, शॉपिंग लाउंज, बहु-व्यंजन वाले रेस्तरां के साथ एक पूरी तरह से वातानुकूलित होटल आदि है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका