न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैत्र नवरात्रि 2022 : दुर्गा मां के इन प्रसिद्ध 10 मंदिरों में लगता हैं भक्तों का जमावाड़ा

आज इस कड़ी में हम आपको दुर्गा देवी के कुछ खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मां की विशेष कृपा पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। तो आइए जानते हैं देश में स्थित मां दुर्गा के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Apr 2022 1:44:20

चैत्र नवरात्रि 2022 : दुर्गा मां के इन प्रसिद्ध 10 मंदिरों में लगता हैं भक्तों का जमावाड़ा

मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल को हो रही हैं। वैसे तो देवी मां के दर्शन करने के लिए किसी दिन विशेष की जरूरत नहीं होती बस श्रद्धा चाहिए। लेकिन नवरात्रि के ये नौ दिन में शक्ति की देवी मां दुर्गा को विशेष रूप से समर्पित होते हैं और इसके लिए भक्तगण मंदिरों में दर्शन करने पहुचंते हैं। वैसे तो देशभर में मातारानी के कई मंदिर हैं लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको दुर्गा देवी के कुछ खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मां की विशेष कृपा पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। तो आइए जानते हैं देश में स्थित मां दुर्गा के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में...

famous temples of durga maa,holidays,travel

माता वैष्णो देवी मंदिर

जम्मू में स्थित त्रिकूट पर्वत पर मां वैष्णो का निवास है। यहां माता वैष्णो देवी लक्ष्मी, सरस्वती और काली के साथ विराजमान हैं। कलियुग में माता वैष्णो का दर्शन बड़ा ही पुण्यदायी माना गया है। भगवान श्रीराम ने त्रेतायुग में देवी त्रिकूटा जिन्हें माता वैष्णो कहते हैं उन्हें इस स्थान पर रहकर कलियुग के अंत तक भक्तों के कष्ट दूर करने का आदेश दिया था। उस समय से देवी अपनी माताओं के संग यहां वास करती हैं और भगवान के कल्कि अवतार का प्रतीक्षा कर रही हैं। नवरात्र में माता के इस दरबार में दर्शन कर पाना बड़े ही सौभाग्य से होता है।

famous temples of durga maa,holidays,travel

नैना देवी मंदिर

ऐसा माना जाता नैनीताल का नाम नैना देवी मंदिर के ऊपर ही रखा गया है। जो अपनी परामर्श शक्ति और लोकप्रियता के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस मंदिर में दो नैन हैं जो नैना देवी के माने जाते हैं, यह मंदिर नैना देवी को समर्पित है। इस मंदिर में सती के शक्ति रूप की पूजा होती है। कहा जाता है कि जब भगवान शिव सती के मृत शरीर को लेकर जब कैलाश पर्वत जा रहे थे तब इसी रास्ते में देवी सती के नेत्र गिरे थे। इसीलिए इस जगह पर इन मंदिर की स्थापना की गई थी।

famous temples of durga maa,holidays,travel

मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर

बिहार के बक्सर में तकरीबन 400 साल पहले ‘मां त्रिपुर सुदंरी’ मंदिर का निर्माण हुआ था। कहा जाता है कि इसका निर्माण तांत्रिक भवानी मिश्र ने किया था। यहां मंदिर में प्रवेश करते हैं अद्भुत शक्ति का आभास होता है। साथ ही मध्य रात्रि में मंदिर परिसर से आवाजें आनी शुरू हो जाती हैं। पुजारी बताते हैं कि यह आवाजें मां की प्रतिमाओं के आपस में बात करने से आती हैं। हालांकि इस मंदिर से आने वाली आवाजों पर पुरातत्व विज्ञानियों ने कई बार शोध भी किया गया लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिल सका। इसके बाद यह शोध भी बंद कर दिए गए। वासंतिक हो या शारदीय यहां साधकों की भीड़ लगी रहती है।

famous temples of durga maa,holidays,travel

कामाख्या देवी मंदिर

गुवाहाटी से तक़रीबन 8 किलोमीटर दूर कामाख्या में यह मंदिर स्तोत है जो असम की राजधानी दिसपुर के पास है। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है, जिससे विशाल तांत्रिक महत्त्व जुड़ा हुआ है। यह मंदिर नीलाचल पर्वत पर बना हुआ है। वर्तमान में यह तंत्र सिद्धि का सर्वोच्च स्थल माना जाता है। यह हिन्दू धर्म के अनुसार 51 शक्तिपीठ में से एक है और सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में गिना जाता है। इस मंदिर की अपनी अनेक विशेषतायें हैं जो अपने आश्चर्यों से भक्तों को आश्चर्य कर देती हैं। अगर आप भी इस मंदिर के आश्चर्यों को अपने अपनी आँखों से देखना चाहते हैं तो यहाँ अवश्य आएं।

famous temples of durga maa,holidays,travel

दुर्गा परमेश्वरी मंदिर

मंगलूरू स्थित दुर्गा परमेश्वरी मंदिर को एक खास परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां पर अग्नि केलि नाम की एक परंपरा के तहत भक्त एक-दूसरे पर अंगारे फेंकते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह परंपरा आज से नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है। जानकारी के अनुसार ये खेल दो गांव आतुर और कलत्तुर के लोगों के बीच खेला जाता है। मंदिर में सबसे पहले देवी की शोभा यात्रा निकाली जाती है, जिसके बाद सभी तालाब में डुबकी लगाते हैं। फिर अलग- अलग गुट बना लेते हैं। अपने अपने हाथों में नारियल की छाल से बनी मशाल लेकर एक दूसरे के विरोध में खड़े हो जाते हैं। फिर मशालों जलाकर इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। नवरात्र पर यहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है।

famous temples of durga maa,holidays,travel

करणी माता मंदिर

राजस्थान के ऐतिहासिक शहर बीकानेर से तक़रीबन 30 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव देशनोक की सीमा पर यह अद्भुत मंदिर स्थित है, जो जोधपुर के सड़क मार्ग पर ही पड़ता है। इस मंदिर के करामाती आश्चर्य इसे देवी के भक्तों के बीच खासा लोकप्रिय बनाते हैं। इस मंदिर को चूहे वाला मंदिर के नाम से भी जानते हैं। इस मंदिर में हज़ारों लाखों चूहों को देख भक्त दंग रह जाते हैं। इसकी ख़ास बात यह है कि इतने चूहे होने के बावजूद यहाँ कोई महामारी का खतरा नहीं होता। अनेकों भक्तों का मत है कि करनी माता साक्षात दुर्गा देवी का अवतार थीं, जो यहाँ तक़रीबन साढ़े सात सौ वर्ष पूर्व यहाँ पर बनी एक गुफा में रहकर अपने इष्ट देव की पूजा किया करती थीं। इसलिए यहाँ यह भव्य मंदिर स्थापित किया गया था।

famous temples of durga maa,holidays,travel

दक्षिणेश्वर काली मंदिर

कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थित यह मंदिर भक्तों की अगाध श्रद्धा का केंद्र है। इस मंदिर की स्थापना के बारे में कहा जाता है कि जान बाजार की जमींदार रानी रासमणि को मां काली ने स्वप्न में दर्शन दिया साथ ही मंदिर निर्माण कराए जाने का भी निर्देश दिया। इसके बाद 1847 में दक्षिणेश्वर मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। यह मंदिर स्वामी रामकृष्ण परमहंस की कर्मभूमि भी रही है। यूं तो यहां सालभर भक्त आते-जाते रहते हैं लेकिन नवरात्र के दिनों में यहां पर देवी के दर्शन का विशेष लाभ माना गया है।

famous temples of durga maa,holidays,travel

अधर देवी मंदिर (अर्बुदा देवी)

राजस्थान का एक मात्र खूबसूरत हिल स्टेशन माउंट आबू जितना की अपनी खूबसूरती और ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है उतना ही यह अधर देवी मंदिर के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। अधर देवी दुर्गा के नौ रूपों में से एक कात्यायनी का रूप हैं। जो देश की 52 शक्तिपीठों में छठा शक्तिपीठ में गिना जाता है। जहाँ भगवान शिव के तांडव के समय माता पार्वती का अधर यहीं गिरा था। यह मंदिर तीन नामों से जाना जाता है- अर्बुदा देवी,अधर देवी और अम्बिका देवी। कहा जाता है कि यह मंदिर साढ़े पांच साल पुराना है। चूँकि यहाँ माता पार्वती था इसलिए इसका नाम अधर पड़ गया। ऐसा माना जाता है की जब भगवान शिव ने माता पार्वती के शरीर पर तांडव किया था तब उसी दौरान माता पार्वती के होंठ इसी स्थल पर गिरे थे।

famous temples of durga maa,holidays,travel

श्री महालक्ष्मी मंदिर

कोल्हापुर में स्थापित यह मंदिर प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण चालुक्य साम्राज्य के द्वारा करवाया गया माना जाता है। इस मंदिर में मां के महालक्ष्मी के स्वरूप की आराधना की जाती है। यहां भगवान विष्णु मां के साथ विराजते हैं। इसके अलावा इस मंदिर की खासियत है कि यहां सूर्य भगवान साल में दो बार मां महालक्ष्मी के चरणों को छूकर पूजा करते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान इस मंदिर में 3 दिन का विशेष उत्सव भी होता है। यह दृश्य हर साल ‘रथ सप्तमी’ पर लोगों को जनवरी माह में देखने को मिलता है। कहते हैं कि इस मंदिर में भक्त के मन में जो भी विचार आता है, मां की कृपा से वह पूरा जाता है।

famous temples of durga maa,holidays,travel

दुर्गा मंदिर

वाराणसी का यह भव्य मंदिर माता दुर्गा को समर्पित है। माना जाता है की यह मंदिर 18 वीं शताब्दी में निर्माण गया था जिसे बंगाल की एक रानी ने बनवाया था। इस मंदिर में एक दुर्गा कुण्ड है जो इस मंदिर का अहम हिस्सा है। नवरात्र में यह मंदिर देखने योग्य होता है। इस मंदिर की साज-सज्जा ऐसी होती है जैसे मानों नई नवेली दुल्हन हो। यहाँ आप दुर्गा देवी का आशीर्वाद और देवी के दरबार में हाज़िरी लगाने के लिए आ सकते हैं। जहाँ देवी खुद कामनाएं सुनती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!