न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जवानी में भी बढ़ सकती है आपकी हाइट, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुदरती तौर पर आपकी हाइट को बढ़ाने में सहायक हैं। आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 11 Jan 2023 6:03:38

जवानी में भी बढ़ सकती है आपकी हाइट, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

आपकी पर्सनलिटी और व्यक्तित्व को निखारने में आपकी लंबाई बहुत मायने रखती हैं। लंबी हाइट आपको कॉन्फिडेंट बनाती है। किसी भी व्यक्ति की हाइट कैसी है, यह उसे अपने माता-पिता से मिले जीन पर निर्भर करती है। हांलाकि कुछ हद तक इसका कारण पोषक तत्व और शारीरिक पोश्चर भी है। कहते हैं कि एक उम्र तक ही लंबाई बढ़ पाती हैं, जबकि जवानी में भी आपकी हाइट बढ़ सकती हैं। इसमें आपकी मदद कर सकती हैं कुछ एक्सरसाइज जो पोश्चर में सुधार करके हाइट को बढ़ा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुदरती तौर पर आपकी हाइट को बढ़ाने में सहायक हैं। आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...

your height can increase even in youth include this exercise in your routine,Health,healthy living

स्टेप अप एक्सरसाइज

शोध बताते हैं कि स्टेप अप एक्सरसाइज करने से पैरों व कूल्हे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही शारीरिक संतुलन बेहतर होता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसे करने के लिए कम हाइट का स्टूल, बॉक्स या फिर घर की सीढ़ियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले हल्का-सा कूदते हुए दाएं पैर के पंजे को स्टूल या बॉक्स पर रखें। फिर तुरंत उस पैर को वापस नीचे लाकर बाएं पैर के पंजे को स्टूल या बॉक्स पर रखें। ऐसा लगातार बिना रुके तेजी से करना है। शुरुआत में इसे धीर-धीरे ही करें, तो बेहतर होगा। जब इसका अभ्यास हो जाए, तो इसे तेजी से करें।

your height can increase even in youth include this exercise in your routine,Health,healthy living

सुपर स्ट्रेच एक्सरसाइज

सुपर स्ट्रेच बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ता है। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर पर खिंचाव पैदा होता है, अपने दोनों हाथों को गर्दन के पीछे रखकर खड़े हो जाएं और जहां तक संभव हो अपने सिर को आगे की ओर झुकाएं। इस एक्सरसाइज को कम से कम 15 मिनट तक करें।

your height can increase even in youth include this exercise in your routine,Health,healthy living

प्लैंक एक्सरसाइज

प्लैंक एक्सरसाइज भी व्यक्ति के पोश्चर में सुधार लाने का काम करती है और इससे मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं। इसके लिए साफ व समतल जगह पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। कोहनी को जमीन पर सटाकर शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। इस अवस्था में पूरे शरीर का भार कोहनियों व पैरों के पंजों पर होगा और पूरा शरीर हवा में होगा। अब पेट की मांसपेशियों में कसाव लाकर पेट को रीढ़ की ओर खींचना है। इस समय शरीर एक सीध में होना चाहिए। इस पोजीशन में 10 सेकंड तक रहने के बाद पहले वाली पोजीशन में लौट आना है। 10 सेकंड के समय को धीरे-धीरे करके बढ़ाया जा सकता है।

your height can increase even in youth include this exercise in your routine,Health,healthy living

बार हैंगिंग एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए बार को अपने कंधो के बराबर से पकड़े और अपने घुटनों को मोड़कर धीरे धीरे ऊपर की ओर उठाएं, इसे करते समय इस बात का ध्यान रखें की आपकी कमर स्थिर रहे। ये एक्सरसाइज लम्बाई को बढ़ाने में काफी मदद करती है और इससे बॉडी पॉश्चर भी ठीक होता है।

your height can increase even in youth include this exercise in your routine,Health,healthy living

सुपरमैन एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज भी शरीर को स्ट्रेच करने और पोश्चर को ठीक करने में सहायक है। शुरुआत में इसे करने में दिक्कत आ सकती है, लेकिन अभ्यास के बाद इसे करना आसान हो जाता है। इसके लिए समतल जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाना है। इस समय हाथ सामने की ओर और पैर खुले हुए होने चाहिए। अब हाथों व पैरों को ऊपर की ओर उठाना है, जबकि पेट जमीन के साथ चिपका रहेगा। कुछ सेकंड तक इसी पोजीशन में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में लौट आएं।

your height can increase even in youth include this exercise in your routine,Health,healthy living

स्टैंडिंग वर्टिकल स्ट्रेच एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने से आपके शरीर की लंबाई तेजी से बढ़ती है, अपने दोनों पैरों के पंजो को खोल कर खड़े हो जाएं और अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। इस एक्सरसाइज को करने से आपके शरीर की हड्डियों और मसल्स के टिश्यूज को भी हेल्दी रखने में मदद करती है, ये एक्सरसाइज आपको नियमित रुप से रोज करनी चाहिए।

your height can increase even in youth include this exercise in your routine,Health,healthy living

एब्डॉमिनल क्रंच एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को लचीला बनाने के साथ ही शरीर को मजबूत बनाती है। इसके साथ ही पीठ भी मजबूत होती है और पोश्चर बेहतर होता है। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेटना है और घुटनों को मोड़ लेना है। अब हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर सिर के पीछे रख लें। अब पेट की मांसपेशियों को कॉन्ट्रैक्ट करते हुए कंधों को जमीन से 1 या 2 इंच ऊपर लेकर आना है। ऊपर आते हुए सांस बाहर करनी है और गर्दन सीधी रखनी है। कुछ सेकंड इसी पोजीशन में रहने के बाद धीरे-धीरे नीचे आना है। इसे 15 से 20 बार एक रेप्स के लिए दोहराना है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी