न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कई लोगों के तकलीफ का कारण हैं स्लिप डिस्क, राहत पाने के लिए करें ये 6 योगासन

आजकल देखने को मिल रहा हैं कि कई लोग स्लिप डिस्क की समस्या का सामना कर रहे हैं। हड्डियों में चोट, लाइफस्टाइल और बढ़ती उम्र व भारी सामान उठाने की वजह से भी आपको स्लिप डिस्क की समस्या हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 10:10:54

कई लोगों के तकलीफ का कारण हैं स्लिप डिस्क, राहत पाने के लिए करें ये 6 योगासन

आजकल देखने को मिल रहा हैं कि कई लोग स्लिप डिस्क की समस्या का सामना कर रहे हैं। हड्डियों में चोट, लाइफस्टाइल और बढ़ती उम्र व भारी सामान उठाने की वजह से भी आपको स्लिप डिस्क की समस्या हो सकती है। ये दर्द रीढ़ की हड्डी में होने वाली एक मेडिकल स्थिति है, जिसमें स्पाइन के पास की हड्डियों में मौजूद जेली जैसा पदार्थ बाहरी छल्लों से बाहर निकल आता है। कमर दर्द बेहद परेशान करता है, कई बार ये दर्द हद से ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से उठना-बैठना और सोना तक दूभर हो जाता है। आमतौर पर स्लिप डिस्क के मरीजों को सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे में आपकी मदद कर सकते हैं कुछ योगासन जो स्लिप डिस्क से राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...

कई लोगों के तकलीफ का कारण हैं स्लिप डिस्क, राहत पाने के लिए करें ये 6 योगासन

शवासन

शवासन योग अभ्यास का कठिन आसन माना जाता है। ये आसन बॉडी की आंतरिक ऊर्जा को बढ़ाता है। शरीर की यह प्राकृतिक ऊर्जा आपके शरीर में समाकर हर बीमारी और समस्या को ठीक करने में मदद करती है। शवासन को योग विज्ञान का सबसे कठिन आसन माना जाता है। यह आसन किसी भी आसन के अंत में किया जाता है। शवासन न सिर्फ आपके शरीर को बल्कि आंतरिक ऊर्जा को भी अंदर से हील करता है। शरीर की यही प्राकृतिक ऊर्जा आपके शरीर में समाकर हर बीमारी और समस्या को ठीक करने में मदद करती है।

कई लोगों के तकलीफ का कारण हैं स्लिप डिस्क, राहत पाने के लिए करें ये 6 योगासन

अर्धशलभासन

पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। सिर को ठुड्डी के बल जमीन पर रखें। दोनों हथेलियों को जांघों के नीचे जमीन पर रखें। अब दाएं पैर को जमीन से ऊपर उठाएं। पैर बिल्कुल सीधा ही ऊपर उठाएं। लगभग 5 सेकेंड तक इस स्थिति में रुकने के बाद वापस पूर्व स्थिति में आएं। यही क्रिया बाएं पैर से भी करें। प्रारम्भ में इसकी तीन आवृत्तियों का अभ्यास करें। धीरे-धीरे आवृत्तियों को 25 से 30 बार तक बढ़ाएं। जब आप इसकी 25 से 30 आवृत्तियों के अभ्यास करने की स्थिति पार कर लेते हैं तो आपको दोनों पैरों को एक साथ उठाने का अभ्यास प्रारम्भ कर देना चाहिए।

कई लोगों के तकलीफ का कारण हैं स्लिप डिस्क, राहत पाने के लिए करें ये 6 योगासन

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन का अभ्यास स्लिप डिस्क के दर्द में भी बहुत फायदेमंद होता है। किसी प्रकार की चोट या अन्य कारणों से स्लिप डिस्क की समस्या में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए उष्ट्रासन का अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं। अब अपने घुटनों के सहारे बैठें और दोनों हाथों को कूल्हों पर टिका लें। इसके बाद अपने घुटनों को कंधे के सामानांतर रखें और तलवों को ऊपर की तरफ रखें। अब सांस अंदर की तरफ खींचते हुए रीढ़ की हड्डी को नीचे की तरफ अंदर लेकर जाएं। इस दौरान गर्दन पर दबाव न दें और सीधे बैठे रहें। कुछ देर तक इस स्थिति में रहें और फिर वापस आ जाएं।

कई लोगों के तकलीफ का कारण हैं स्लिप डिस्क, राहत पाने के लिए करें ये 6 योगासन

भुजंगासन

भुजंगासन में शरीर फन उठाए हुए सांप की आकृति में होता है। इस आकृति में रीढ़ की ऊपरी हड्डियों पर दबाव पड़ता है जिससे हड्डी पुरानी स्थिति में आने लगती है। सूर्य नमस्कार के 7 आसनों में से एक आसन है भुजंगासन। ये बॉडी को लचीला बनाता है साथ ही कमर दर्द से राहत दिलाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएँ। दोनों हाथो को अपनी साइड रखें। अब अपने हाथों पर वज़न डालकर धीरे धीरे छाती को ऊपर उठायें। पीठ को धीरे धीरे थोड़ा सा पीछे की ओर मोड़ें और गर्दन आपकी एकदम सामने सीधी रहनी चाहिए। सामान्य तरीके से सांस लें। इस आसन को आप अपनी क्षमता के अनुसार करें।

कई लोगों के तकलीफ का कारण हैं स्लिप डिस्क, राहत पाने के लिए करें ये 6 योगासन

चक्रासन

स्लिप डिस्क के लिए यह योग आपकी रीढ़ की हड्डी की मांसपेशियों और स्नायुबंधन को मजबूत करने में मदद करता है। सबसे पहले पीट के बल लेट जाएँ। और अपने हाथों को साइड में रख लें। अब अपने दोनों पेरो को कूल्हों के पास लेकर आएं। अब हाथो को मोड़ते हुए कान के पास लेकर आएं और सारा वज़न हाथ पर डालते हुए शरीर को ऊपर की ओर उठायें। ध्यान रहे आप पीठ को जितना मोड़ सकते हैं उतना ही मोड़ें। अपनी क्षमता के अनुसार इस आसन को करें।

कई लोगों के तकलीफ का कारण हैं स्लिप डिस्क, राहत पाने के लिए करें ये 6 योगासन

मार्जरी आसन

इस योग का निरंतर प्रयास करने से आपकी रीढ़ की हड्डी में धीरे धीरे सुधार होने लगेगा और दर्द की परेशानी भी कम होती नज़र आएगी। सबसे पहले घुटनो को मोड़ते हुए बैठ जाएँ। अब दोनों हाथों को ज़मीन पर टिका दें। फिर गर्दन को नीचे की तरफ झुकाएं और पीठ को ऊपर की तरफ रखें। इसके बाद गर्दन को ऊपर की तरफ लाएं और पीठ को ज़मीन की तरफ झुका दें। यही प्रक्रिया 3-4 बार अपनी क्षमता के अनुसार करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी