न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cancer Day 2022: बेहद गंभीर माना जाता है फेफड़ों का कैंसर, इन लक्षणों के दिखते ही हो जाइए सावधान

पिछले दो-तीन दशक से फेफड़ों के कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खासतौर से शहरों में रहने वाले लोग इसका शिकार हो रहे हैं। कैंसर के नए मामलों में अकेले फेफड़ों के कैंसर का अनुपात 6.9% है, जो कि धूम्रपान और प्रदूषण की वजह से होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 1:20:41

World Cancer Day 2022: बेहद गंभीर माना जाता है फेफड़ों का कैंसर, इन लक्षणों के दिखते ही हो जाइए सावधान

पिछले दो-तीन दशक से फेफड़ों के कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खासतौर से शहरों में रहने वाले लोग इसका शिकार हो रहे हैं। कैंसर के नए मामलों में अकेले फेफड़ों के कैंसर का अनुपात 6.9% है, जो कि धूम्रपान और प्रदूषण की वजह से होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक प्रारंभिक चरण में फेफड़ों के कैंसर के लक्षणों की पहचान करना आम तौर पर कठिन होता है। कभी-कभी जब तक कि स्थिति उन्नत चरण में नहीं पहुंच जाती है तब तक इसका पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फेफड़े के कैंसर के मामले में शरीर में कुछ संकेत देखे जा सकते हैं, जिनके आधार पर रोग का पता लगाया जा सकता है...

world cancer day 2022,lungs care,lungs cancer symptoms,Health,healthy lungs,Health tips

लगातार खांसी बने रहना

खांसी आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम के बारे में बहुत सी बातें बताती हैं। लगातार खांसी बने रहने की दिक्कत वैसे तो कई कारणों से हो सकती है, कैंसर भी उनमें से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दी या फ्लू के कारण भी खांसी हो सकती है हालांकि यह 10 दिनों से अधिक नहीं रहती है। अगर खांसी किसी आम वजह से हो रही है तो कुछ दिन बाद इसमें अपने आप आराम आ जाएगा। लेकिन अगर खांसी हफ्तों या महीनों तक लगातार रहती है तो ये फेफडों में कैंसर का संकेत हो सकता है। स्वाभाविक रूप से खांसी, बाहरी कणों को आपके वायुमार्ग और फेफड़ों में प्रवेश करने से रोकने का एक तरीका है, लेकिन लंबे समय तक खांसी रहना फेफड़ों के कैंसर का सबसे प्रमुख संकेत होता है। फेफड़ों के कैंसर में खांसी के साथ कुछ खास लक्षणों पर भी ध्यान देना जरूरी है। जैसे- बलगम में खून या लाल रंग का बलगम, सांस में तकलीफ, छाती में दर्द या निमोनिया की शिकायत हो सकती है। कैंसर की शिकायत होने पर खांसते वक्त निकलने वाली आवाज अलग हो सकती है। इसके अलावा आपको खांसते या बोलते वक्त दर्द भी महसूस हो सकता है।

world cancer day 2022,lungs care,lungs cancer symptoms,Health,healthy lungs,Health tips

वजन का लगातार कम होना

कैंसर के रोगियों में लगातार वजन कम होने की शिकायत रहती है। कम अवधि के भीतर बिना किसी प्रयास के 4-5 किलो या उससे अधिक वजन का कम होना अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि के कारण भी भूख में कमी और शरीर के वजन में कमी हो सकती है। कैंसर से पीड़ित होने पर आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से उत्पन्न ऊर्जा का उपभोग कैंसर कोशिकाएं अपने विकास के लिए करने लगती हैं जिससे कि थकान और वजन कम होता है। वजन का कम होते रहना कैंसर का महत्वपूर्ण संकेत है जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता हैं।

world cancer day 2022,lungs care,lungs cancer symptoms,Health,healthy lungs,Health tips

सांस लेने में परेशानी होना

फेफड़ों के कैंसर के कारण आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। जब कैंसर कोशिकाएं फेफड़ों में तेजी से बढ़ना शुरू कर देती हैं, तो वे वायुमार्ग को अवरुद्ध या उन्हें संकीर्ण कर देती हैं, जिससे फेफड़ों में हवा का प्रवाह कम हो जाता है। इन स्थितियों में सांस लेने में समस्या हो सकती है। वैसे कई अन्य स्थितियों में भी सांस न आने परेशानी महसूस हो सकती है पर अगर आपको लंबे समय तक सांस लेने में परेशानी बनी हुई है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

world cancer day 2022,lungs care,lungs cancer symptoms,Health,healthy lungs,Health tips

शरीर में दर्द बने रहना

शरीर में लगातार लंबे समय से दर्द बने रहने की समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। फेफड़े के कैंसर से पीड़ित लोगों को विशेष रूप से छाती, कंधों या पीठ में दर्द हो सकता है। यदि आपको भी छाती में लगातार दर्द की समस्या महसूस होती रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। यह फेफड़े के कैंसर का भी संकेत हो सकता है।

world cancer day 2022,lungs care,lungs cancer symptoms,Health,healthy lungs,Health tips

वंशानुगत (इन्हेरिटेड) जीन बदलाव

medtalks.in के मुताबिक कुछ परिवारों मे फेफड़े के कैंसर के इतिहास में जीन एक भूमिका निभाता हैं। उदाहरण के लिए, जिन लोगो मे किसी खास क्रोमोसोम (क्रोमोसोम 6) में कुछ डीएनए बदलाव होते हैं, उनमें फेफड़ों के कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है, भले ही वे धूम्रपान न करें या केवल थोड़ा धूम्रपान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!