न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा होता है। जानें सुबह हार्ट अटैक क्यों होता है, इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण और बचाव के प्रभावी उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 5:26:55

सुबह क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानें क्या कहते है एक्सपर्ट्स

अक्सर आपने सुना होगा कि हार्ट अटैक का खतरा सुबह के समय सबसे ज्यादा होता है। यह केवल एक कहावत नहीं बल्कि वैज्ञानिक अध्ययनों और मेडिकल रिसर्च से भी साबित हो चुका है। दुनिया भर के कार्डियोलॉजी रिसर्च और अस्पतालों के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच दिल पर अचानक अधिक दबाव पड़ता है और इस दौरान हार्ट अटैक के मामले सबसे ज्यादा दर्ज किए जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह के समय शरीर में हार्मोनल और शारीरिक बदलाव हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सुबह हार्ट अटैक का खतरा क्यों ज्यादा रहता है, इसके पीछे कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हैं और साथ ही डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए उपायों के जरिए आप अपने दिल को सुरक्षित कैसे रख सकते हैं।

सुबह का समय और शरीर की जैविक घड़ी

हमारे शरीर में एक सर्कैडियन रिदम यानी जैविक घड़ी होती है, जो हमारी नींद-जागने की प्रक्रिया, हार्मोनल बदलाव और रक्तचाप को नियंत्रित करती है। सुबह उठते ही एड्रेनालाईन और कॉर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ जाते हैं। ये हार्मोन दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर को बढ़ा देते हैं, जिससे दिल पर अचानक दबाव पड़ता है।

ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट का बढ़ना

सुबह अचानक ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट बढ़ने लगते हैं। अगर किसी की arteries में पहले से ही प्लाक जमा है, तो यह बढ़ा हुआ दबाव उस प्लाक को फोड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप खून का थक्का बनकर ब्लड फ्लो को रोक देता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

खून का गाढ़ा होना

सुबह के समय खून अधिक गाढ़ा हो जाता है। प्लेटलेट्स यानी खून के कण ज्यादा चिपकने लगते हैं और शरीर की थक्का को तोड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इससे थक्का बनने की संभावना और बढ़ जाती है, जो हार्ट अटैक के लिए प्रमुख कारण बनता है।

ब्लड सेल्स में सिकुड़न

सुबह ब्लड सेल्स अधिक सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त प्रवाह पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति को पहले से दिल की बीमारी या कमजोर धमनियां हैं, तो इस समय हार्ट अटैक का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।

रिसर्च क्या कहती है?

जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी की स्टडी के अनुसार, सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक हार्ट अटैक का खतरा लगभग 40 प्रतिशत अधिक होता है। वहीं, बीबीसी हेल्थ की रिपोर्ट में बताया गया है कि सुबह के समय होने वाले हार्ट अटैक में हृदय की मांसपेशियों को 20-25 प्रतिशत ज्यादा नुकसान होता है, बनिस्बत शाम या रात में आए अटैक के।

अन्य ट्रिगर फैक्टर

सुबह अचानक भारी एक्सरसाइज करना, नींद पूरी न होना, मानसिक तनाव या ठंडे मौसम में बाहर निकलना भी हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सुबह उठते ही धीरे-धीरे शरीर को सक्रिय करें।

बचाव के उपाय

डॉक्टरों के अनुसार:

- सुबह उठकर हल्की स्ट्रेचिंग करें, भारी एक्सरसाइज तुरंत न करें।
- पर्याप्त नींद लें और देर तक जागने से बचें।
- यदि पहले से हृदय रोग है, तो दवाइयां डॉक्टर की सलाह अनुसार समय पर लें।

सुबह का समय दिल के लिए सबसे संवेदनशील होता है। सही सावधानी, हेल्दी रूटीन और मानसिक संतुलन अपनाकर हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत