न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्लभ बीमारी है Myasthenia Gravis, इसी की वजह से हुई फेमस एक्टर अरुण बाली की मौत; जानें इसके बारे में

बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के जाने माने कलाकार अरुण बाली (Arun Bali) का शुक्रवार को 79 की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से मायस्थेनिया ग्रेविस (Myasthenia Gravis) नामक दुर्लभ बीमारी जंग लड़ रहें थें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 1:20:49

दुर्लभ बीमारी है Myasthenia Gravis, इसी की वजह से हुई फेमस एक्टर अरुण बाली की मौत; जानें इसके बारे में

बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के जाने माने कलाकार अरुण बाली (Arun Bali) का शुक्रवार को 79 की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से मायस्थेनिया ग्रेविस (Myasthenia Gravis) नामक दुर्लभ बीमारी जंग लड़ रहें थें। उन्होंने मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अरुण बाली के बेटे ने बताया कि उनके पापा मायस्थेनिया ग्रेविस से पीड़ित थे और उनकी नसों और मांसपेशियों के बीच में सही से संचार नहीं हो पा रहा था। दो-तीन दिन से उनका मूड भी बार बार बदल रहा था। बता दे, अरुण बाली 3 इडियट्स, पीके, केदारनाथ, पानीपत जैसी बहुचर्चित फिल्मों में काम कर चुके हैं। लोग भले ही इन्हें नाम से न जानते हों लेकिन इनके अभिनय की पहचान किसी से छिपी नहीं है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मायस्थेनिया ग्रेविस बीमारी और यह हमारे शरीर को किस तरह से प्रभावित करती है…।

द लेसेंट की 2020 की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में हर साल लगभग 700,000 लोग मायस्थेनिया ग्रेविस से प्रभावित होते हैं। हालांकि एमजी न्यूरोमस्कुलर ट्रांसमिशन का सबसे आम विकार है, फिर भी यह एक दुर्लभ बीमारी है।

arun bali,actor arun bali died,myasthenia gravis,myasthenia gravis symptoms,how serious is myasthenia gravis,what is the life expectancy with myasthenia gravis,what diseases can cause myasthenia gravis,what confirms a diagnosis of myasthenia gravis,what are the stages of myasthenia gravis,who is most at risk for myasthenia gravis,what is end stage myasthenia gravis,is myasthenia gravis caused by stress,how fast does mg progress,most common cause of death from myasthenia gravis,Health,health news

क्या है मायस्थेनिया ग्रेविस

मायस्थेनिया ग्रेविस बीमारी हमारे शरीर की मांसपेशियां को प्रभावित कर उन्हें कमजोर बना देती है। लेकिन यह मांसपेशियों की बीमारी नहीं होती है। दरअसल, इस बीमारी में शरीर के मांसपेशियों और इन तक कार्यो को करने के लिए मस्तिष्क का संदेश पहुंचाने वाली नसों के बीच स्थित जंक्शन में ब्लॉकेज हो जाता है। इस वजह से संदेश के रूप में नर्व प्लसेस मांसपेशियों तक नहीं पहुंच पाता और वह काम करना बंद कर देती है। यह ब्लॉकेज थायमस ग्लेंड के एक्टिव होने से बनने वाले केमिकल का परिणाम होता है। इसलिए इस बीमारी को ऑटोइम्यून कहा जाता है।

arun bali,actor arun bali died,myasthenia gravis,myasthenia gravis symptoms,how serious is myasthenia gravis,what is the life expectancy with myasthenia gravis,what diseases can cause myasthenia gravis,what confirms a diagnosis of myasthenia gravis,what are the stages of myasthenia gravis,who is most at risk for myasthenia gravis,what is end stage myasthenia gravis,is myasthenia gravis caused by stress,how fast does mg progress,most common cause of death from myasthenia gravis,Health,health news

मायस्थेनिया ग्रेविस के लक्षण

- डबल विजन
- आंखों की पुतली नीचे आ जाना
- हाथ-पैर, शरीर में कमजोरी आना
- चबाने- निगलने में परेशानी
- खाने का नाक के जरिए बाहर आना
- गर्दन में दर्द
- आवाज में बदलाव
- सांस लेने में दिक्कत
- किसी चीज पर फोकस नहीं कर पाना

बच्चों में मायस्थेनिया के लक्षण

- शिशु ठीक से दूध नहीं पी पाता
- बच्चों को आखें खोलने में दिक्कत होती है
- सांस लेने में भी काफी परेशानी होती है

arun bali,actor arun bali died,myasthenia gravis,myasthenia gravis symptoms,how serious is myasthenia gravis,what is the life expectancy with myasthenia gravis,what diseases can cause myasthenia gravis,what confirms a diagnosis of myasthenia gravis,what are the stages of myasthenia gravis,who is most at risk for myasthenia gravis,what is end stage myasthenia gravis,is myasthenia gravis caused by stress,how fast does mg progress,most common cause of death from myasthenia gravis,Health,health news

सुबह से रात तक बदलती रहती मरीज की स्थिति

एक्सपर्ट बताते हैं कि मायस्थेनिया ग्रेविस का मरीज जब सुबह उठता है, तो उसकी हालत बेहतर होती है। लेकिन जैसे-जैसे वह एक्टिविटी करना शुरू करता उसकी हालत गंभीर होने लगती है।

किन्हें है इसका ज्यादा खतरा

मेयो क्लिनिक के अनुसार, मायस्थेनिया ग्रेविस पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित करता है। हालांकि सबसे ज्यादा इस बीमारी का खतरा युवा वयस्क महिलाओं (40 वर्ष से कम) और वृद्ध पुरुषों (60 से अधिक) को होता है, लेकिन यह बचपन सहित किसी भी उम्र में हो सकता है। मायस्थेनिया ग्रेविस जेनिटिक या एक से दुसरे व्यक्ति में फैलने की प्रवृति की नहीं होती है।

​मायास्थेनिया ग्रेविस कितना गंभीर है

मायस्थेनिक क्राइसिस इस बीमारी का अंतिम चरण होता है। इस स्टेज में मरीज के रेस्पिरेट्री अंग फुलने लगते हैं। इसके वजह से मरीज सांस नहीं ले पाता है, और उसे इमरजेंसी ट्रिटमेंट व वेंटिलेटर की जरूरत पड़ जाती है। ये स्थिति कई बार जानलेवा साबित होती है।

arun bali,actor arun bali died,myasthenia gravis,myasthenia gravis symptoms,how serious is myasthenia gravis,what is the life expectancy with myasthenia gravis,what diseases can cause myasthenia gravis,what confirms a diagnosis of myasthenia gravis,what are the stages of myasthenia gravis,who is most at risk for myasthenia gravis,what is end stage myasthenia gravis,is myasthenia gravis caused by stress,how fast does mg progress,most common cause of death from myasthenia gravis,Health,health news

क्या मायस्थेनिया ग्रेविस ठीक हो सकता है?

मायस्थेनिया एक जटिल बीमारी है और फिलहाल अभी इसका कोई कारगर इलाज नहीं है, लेकिन सही इलाज से इसके संकेतों और लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। आमतौर पर इस बीमारी में कमजोरी सबसे ज्यादा महसूस होती है। इसमें हाथ या पैर की मांसपेशियों की कमजोरी, दोहरी दृष्टि, पलकें झपकना और बोलने, चबाने, निगलने और सांस लेने में कठिनाई की समस्या का कम करना शामिल है। इसलिए यह जरूरी है कि इससे पीड़ित लोग जितना संभव हो सके आराम करें। मायस्थेनिया ग्रेविस होने पर मरीज को फिजिकल एक्टीविटी बंद कर देनी चाहिए। ऐसे मरीज के साथ एक साथी होना जरूरी है ताकि वह पीड़ित मरीज की मदद कर सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’

‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद